देहरादून: बाइक रेस बन गई जानलेवा, युवक की मौत, चार आरोपी गिरफ्तार
तेज रफ्तार में बाइक रेस लगाने वाले चार युवकों की लापरवाही से रैपिडो सवार अंकित की मौत, चालक गंभीर रूप से घायल; पुलिस ने आरोपी गिरफ्तार कर गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज किया।
Dehradun News- देहरादून के पॉश इलाके राजपुर रोड पर बाइक रेस लगाने वाले चार युवकों की लापरवाही से सड़क दुर्घटना हुई, जिसमें रैपिडो सवार युवक अंकित की मौत हो गई, जबकि चालक गंभीर रूप से घायल हैं। अंकित दून में प्रॉपर्टी डीलिंग का काम करता था।
पुलिस के अनुसार, यह हादसा 27 फरवरी की रात अकेता होटल के सामने हुआ। दो अलग-अलग मोटरसाइकिलों पर सवार चार युवक आपस में रेस लगा रहे थे। इसी दौरान उनकी बाइक रैपिडो वाहन से टकरा गई।
सीसीटीवी फुटेज में देखा गया कि एक बाइक सवार ने तेज गति से रैपिडो को टक्कर मारी, जिससे दोनों सड़क पर गिर गए। इसके बाद पीछे आ रही दूसरी बाइक सवार युवक सड़क पर गिरे व्यक्तियों के ऊपर बाइक चढ़ा गया। जांच में पता चला कि चारों युवक लगातार एक-दूसरे को बाइक तेज चलाने के लिए उकसा रहे थे।
सीओ अनुज आर्या ने बताया कि आरोपी प्रांजल रमोला, अभिषेक बडोनी, लोकेंद्र (लोकेश) और सुमित राठौड़ी को गिरफ्तार कर लिया गया है। इनके खिलाफ गैर इरादतन हत्या में मामला दर्ज किया गया है।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें


