देहरादून: सीबीआई की बड़ी कार्रवाई , इस विभाग के अधिकारी को रिश्वत लेते रंगे हाथ किया गिरफ्तार
Dehradun News- केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने राजधानी देहरादून में बड़ी कार्रवाई करते हुए सांख्यिकी विभाग के वरिष्ठ अधिकारी संजय कुमार को पांच हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। शिकायत मिलने के बाद के बाद सीबीआई मामला दर्ज कर गुप्त रूप से जांच कर रही थी।
शिकायतकर्ता एक टैक्स एडवोकेट ने सीबीआई को भेजी शिकायत में बताया था कि वह अपने क्लाइंट की कंपनी के टैक्स से जुड़े काम देखते हैं। शिकायत के अनुसार, उनके क्लाइंट की कंपनी बीएस इंडस्ट्रीज को एनुअल सर्वे ऑफ इंडस्ट्रीज (एएसआई) की वार्षिक रिटर्न दाखिल करना थी। यह काम सांख्यिकी विभाग के माध्यम से किया जाता है।
आरोप है कि देहरादून स्थित नेशनल स्टेटिस्टिकल ऑफिस के सीनियर ऑफिसर संजय कुमार ने रिटर्न तैयार करने और जमा कराने के बदले पांच हजार रुपये रिश्वत मांगी। शिकायतकर्ता के मुताबिक अधिकारी ने उन्हें व्हाट्सएप पर एक मोबाइल नंबर भेजकर उस नंबर पर यूपीआई से पैसे ट्रांसफर करने के लिए कहा था।
शिकायत मिलने के बाद सीबीआई ने मामले की गोपनीय जांच की। प्रारंभिक जांच में रिश्वत मांगने की बात सही पाए जाने पर अधिकारी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया गया। इसके बाद सीबीआई टीम ने आरोपी अधिकारी को ट्रैप कर उसके दून सालावाला आवास से रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया।
सीबीआइ अब सांख्यिकी अधिकारी की चल-अचल संपत्ति की जांच कर रही है। सीबीआइ ने आरोपित का दो दिन का कस्टडी रिमांड लिया है।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें


