Skip to content
Uttarakhand Morning Post - Logo

Uttarakhand Morning Post

हर खबर तक

Primary Menu
  • उत्तराखंड
  • मौसम
  • क्राइम
  • दुर्घटना
  • रोजगार
  • जनपद
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • चमोली
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
    • पौड़ी
    • उत्तरकाशी
    • नैनीताल
    • उधमसिंह नगर
    • अल्मोड़ा
    • बागेश्वर
    • पिथौरागढ़
    • चंपावत
  • राष्ट्रीय
  • संस्कृति
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • ताज़ा खबरें
  • ⋮
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • यात्रा
    • अध्यात्म
    • महानगर
    • उत्तरप्रदेश
    • विदेश
  • Home
  • उत्तराखंड
  • Dehradun: नशे के हॉटस्पॉट पर होगी ‘सर्जिकल स्ट्राइक’, GIS विश्लेषण से नशा सौदागरों के नेटवर्क पर वार
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

Dehradun: नशे के हॉटस्पॉट पर होगी ‘सर्जिकल स्ट्राइक’, GIS विश्लेषण से नशा सौदागरों के नेटवर्क पर वार

देहरादून जिला प्रशासन ने मादक पदार्थों के अवैध कारोबार पर निर्णायक कार्रवाई की रणनीति तैयार की है। जीआईएस आधारित हॉटस्पॉट मैपिंग, संयुक्त प्रवर्तन अभियान, शिक्षण संस्थानों में जागरूकता और नशा मुक्ति केंद्रों की सख्त निगरानी के जरिए नशे के नेटवर्क पर प्रभावी अंकुश लगाने की तैयारी की गई है।
Mohan Chandra Joshi July 24, 2026
देहरादून में एनसीओआरडी बैठक की अध्यक्षता करते जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान, नशा सौदागरों के खिलाफ जीआईएस आधारित कार्रवाई के निर्देश देते हुए।

एनसीओआरडी बैठक में जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने नशा सौदागरों के खिलाफ सख्त कार्रवाई और जीआईएस आधारित अभियान के निर्देश दिए।

ख़बर शेयर करें -

डीएम डॉ. आशीष चौहान के निर्देश पर ड्रग्स सप्लाई चेन तोड़ने की रणनीति, स्कूलों में एंटी-ड्रग्स व साइबर क्राइम की पढ़ाई, नशा मुक्ति केंद्रों की होगी सख्त निगरानी

देहरादून, 24 जुलाई 2026: युवाओं के भविष्य को नशे के गर्त में धकेलने वाले मादक पदार्थों के तस्करों और अवैध कारोबारियों के खिलाफ देहरादून जिला प्रशासन ने सख्त रुख अख्तियार कर लिया है। जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने शुक्रवार को जिला स्तरीय नारकोटिक्स को-ऑर्डिनेशन समिति (एनसीओआरडी) की बैठक में स्पष्ट कहा कि नशे के विरुद्ध अभियान केवल कानून-व्यवस्था का विषय नहीं, बल्कि युवाओं के भविष्य और परिवारों की खुशियों की रक्षा का संकल्प है। उन्होंने सभी संबंधित विभागों को समन्वित एवं परिणामोन्मुख कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

बैठक में जिलाधिकारी ने नशीली दवाओं एवं अवैध मादक पदार्थों की तस्करी पर रोक लगाने के लिए संचालित अभियानों, नवीन पहलों तथा दोषियों के विरुद्ध की गई कार्रवाई की विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने कहा कि जिला स्तरीय नारकोटिक्स को-ऑर्डिनेशन समिति की प्रभावी कार्यप्रणाली किसी युवा को नशे की गिरफ्त में जाने से बचाने और अनेक परिवारों को बिखरने से रोकने का सशक्त माध्यम बन सकती है। इसके लिए जन-जागरूकता अभियान के साथ-साथ नशे के कारोबार में संलिप्त लोगों के विरुद्ध प्रत्येक स्तर पर सघन धरपकड़ अभियान चलाया जाए।

यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand: मुख्यमंत्री धामी ने विकास परियोजनाओं को दी रफ्तार, ₹4 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति

जिलाधिकारी ने पुलिस विभाग को निर्देश दिए कि पुराने अपराध आंकड़ों का जीआईएस विश्लेषण कर जनपद के संवेदनशील और हॉटस्पॉट क्षेत्रों को चिन्हित किया जाए। उन्होंने कहा कि चाय-तंबाकू की ठेलियों से लेकर मेडिकल स्टोर्स और स्लम बस्तियों पर पैनी नजर रखी जाए।

ई-ड्रग्स एवं केमिकल ड्रग्स के बढ़ते प्रचलन पर गंभीर चिंता व्यक्त करते हुए उन्होंने कहा कि यह समाज और युवा पीढ़ी के भविष्य के लिए बड़ा खतरा है। उन्होंने ड्रग्स की सप्लाई चेन ध्वस्त करने के लिए एएनटीएफ, एसटीएफ, पुलिस, एनसीबी तथा औषधि विभाग सहित सभी प्रवर्तन एजेंसियों को संयुक्त एवं प्रभावी कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

युवाओं को नशे से दूर रखने के उद्देश्य से जिलाधिकारी ने विद्यालयों एवं उच्च शिक्षण संस्थानों में नियमित पाठ्यक्रम के अतिरिक्त एंटी ड्रग्स, साइबर अपराध और वित्तीय अपराध से संबंधित विषयों को भी पढ़ाने के निर्देश दिए। उन्होंने छात्रावासों, पेइंग गेस्ट आवासों, कोचिंग संस्थानों तथा अन्य संवेदनशील क्षेत्रों में सीसीटीवी निगरानी बढ़ाने तथा एंटी ड्रग्स हेल्पलाइन-1933 का व्यापक प्रचार-प्रसार सुनिश्चित करने को कहा।

यह भी पढ़ें 👉  Bageshwar: झिरौली मैग्नेसाइट उद्योग को मिलेगी नई रफ्तार, जिलाधिकारी ने खदान व फैक्ट्री का किया निरीक्षण

जिलाधिकारी ने सभी एसडीएम को जनपद में संचालित नशा मुक्ति एवं पुनर्वास केंद्रों का नियमित निरीक्षण कर उनकी क्षमता एवं निर्धारित मानकों के अनुरूप संचालन सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि मानकों का उल्लंघन पाए जाने पर संबंधित केंद्रों को तत्काल सील किया जाए। साथ ही मुख्य चिकित्सा अधिकारी को सेलाकुई में 30 बेड क्षमता वाले नशा मुक्ति एवं पुनर्वास केंद्र की स्थापना के लिए शासन को प्रस्ताव भेजने के निर्देश दिए। डीएम ने सार्वजनिक स्थलों पर धूम्रपान करने वालों के विरुद्ध भी सख्त कार्रवाई करने को कहा।

बैठक में विभागीय प्रवर्तन एजेंसियों ने बताया कि जनपद में 84 पंजीकृत एवं दो अपंजीकृत नशा मुक्ति केंद्र चिन्हित किए गए थे। भौतिक सत्यापन के दौरान 23 केंद्र बंद पाए गए, जबकि 15 केंद्रों में अनियमितताएं मिलने पर उनके विरुद्ध कार्रवाई की गई। 55 केंद्रों की रिपोर्ट टिप्पणियों सहित राज्य मानसिक स्वास्थ्य प्राधिकरण को भेजी जा चुकी है। पुलिस विभाग ने अवगत कराया कि मादक पदार्थों की रोकथाम के लिए इस वर्ष अब तक 151 मुकदमे दर्ज किए गए हैं तथा 170 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है। उच्च शिक्षण संस्थानों में चलाए गए ड्रग्स टेस्टिंग अभियान के तहत 711 संदिग्ध छात्रों के नमूने लिए गए, जिनकी सभी रिपोर्टें नकारात्मक प्राप्त हुई हैं। ड्रग्स इंस्पेक्टर ने बताया कि सभी मेडिकल स्टोरों पर सीसीटीवी कैमरे अनिवार्य कर दिए गए हैं तथा फार्मासिस्ट की अनुपस्थिति में दवाओं की बिक्री पर प्रतिबंध लगाया गया है। पुलिस विभाग ने बताया कि हेल्पलाइन पर प्राप्त शिकायतों का त्वरित निस्तारण किया जा रहा है। समाज कल्याण विभाग ने जानकारी दी कि रायवाला स्थित राजकीय नशा मुक्ति एवं पुनर्वास केंद्र वर्तमान में 15 बेड क्षमता के साथ संचालित है, जिसे 30 बेड तक विस्तारित करने की स्वीकृति प्राप्त हो चुकी है।

यह भी पढ़ें 👉  Lalkuan: टर्फ कार्यालय में घुसा अत्यंत विषैला करैत, वन विभाग के रेस्क्यू ऑपरेशन से टला बड़ा खतरा

बैठक में अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) स्मृत परमार, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. एम.के. शर्मा, उच्च शिक्षा विभाग से डॉ. दीपा मेहरा रावत, पुलिस क्षेत्राधिकारी जगदीश पंत, जिला समाज कल्याण अधिकारी दीपांकर घिल्डियाल, ड्रग्स इंस्पेक्टर विनोद जगूड़ी, एआरटीओ रत्नाकर सिंह, एसीएफ अभिषेक मैठाणी, आईबी से रणवीर सिंह चौहान, जिला आबकारी विभाग से शिव प्रसाद व्यास, जिला शिक्षा अधिकारी सहित वर्चुअल माध्यम से अन्य सदस्य उपस्थित थे।

Mohan Joshi - Editor - Uttarakhand Morning Post
Mohan Chandra Joshi

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें

व्हाट्सऐप चैनल को फॉलो करें

फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें

टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें

हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें

Tags: #AntiDrugs #Dehradun #DehradunNews #DMAshishChauhan #DrugFreeIndia #GISAnalysis #UttarakhandNews

Related Stories

नैनीताल कलक्ट्रेट के वार्षिक निरीक्षण के दौरान अवलोकन करते कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत। Nainital: कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत ने किया कलक्ट्रेट का वार्षिक निरीक्षण, लंबित वादों के शीघ्र निस्तारण के निर्देश
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल

Nainital: कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत ने किया कलक्ट्रेट का वार्षिक निरीक्षण, लंबित वादों के शीघ्र निस्तारण के निर्देश

Mohan Chandra Joshi July 24, 2026
बागेश्वर में झिरौली मैग्नेसाइट खदान और फैक्ट्री का निरीक्षण करतीं जिलाधिकारी अपूर्वा पाण्डे Bageshwar: झिरौली मैग्नेसाइट उद्योग को मिलेगी नई रफ्तार, जिलाधिकारी ने खदान व फैक्ट्री का किया निरीक्षण
  • उत्तराखंड
  • बागेश्वर

Bageshwar: झिरौली मैग्नेसाइट उद्योग को मिलेगी नई रफ्तार, जिलाधिकारी ने खदान व फैक्ट्री का किया निरीक्षण

Mohan Chandra Joshi July 24, 2026
उत्तराखंड अनुसूचित जाति आयोग की जनसुनवाई में अध्यक्ष मुकेश कुमार शिकायतों की सुनवाई करते हुए Dehradun: उत्तराखंड अनुसूचित जाति आयोग की जनसुनवाई में 47 मामले, 27 का मौके पर निस्तारण
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

Dehradun: उत्तराखंड अनुसूचित जाति आयोग की जनसुनवाई में 47 मामले, 27 का मौके पर निस्तारण

Mohan Chandra Joshi July 24, 2026
अभिनेता अमन वर्मा उत्तराखंड फिल्म विकास परिषद के नोडल अधिकारी के.एस. चौहान से मुलाकात करते हुए Dehradun: अभिनेता अमन वर्मा ने सराहा उत्तराखंड का फिल्म फ्रेंडली माहौल, बोले- जल्द शूटिंग पर करेंगे विचार
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • मनोरंजन

Dehradun: अभिनेता अमन वर्मा ने सराहा उत्तराखंड का फिल्म फ्रेंडली माहौल, बोले- जल्द शूटिंग पर करेंगे विचार

Mohan Chandra Joshi July 24, 2026
विजिलेंस कार्रवाई के दौरान रिश्वत प्रकरण में गिरफ्तार उरेडा के परियोजना अधिकारी। Uttarakhand News: विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई, 40 हजार रुपये की रिश्वत लेते उरेडा अधिकारी गिरफ्तार
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • बागेश्वर

Uttarakhand News: विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई, 40 हजार रुपये की रिश्वत लेते उरेडा अधिकारी गिरफ्तार

Mohan Chandra Joshi July 24, 2026
देहरादून में राज्य वन्यजीव बोर्ड की बैठक की अध्यक्षता करते मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी। Uttarakhand: वन्यजीव पर्यटन से स्थानीय आर्थिकी बढ़ाने पर जोर, मानव-वन्यजीव संघर्ष रोकने को सीएम धामी के सख्त निर्देश
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

Uttarakhand: वन्यजीव पर्यटन से स्थानीय आर्थिकी बढ़ाने पर जोर, मानव-वन्यजीव संघर्ष रोकने को सीएम धामी के सख्त निर्देश

Mohan Chandra Joshi July 24, 2026
  • Latest News
  • Most Popular
  • नैनीताल कलक्ट्रेट के वार्षिक निरीक्षण के दौरान अवलोकन करते कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत। Nainital: कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत ने किया कलक्ट्रेट का वार्षिक निरीक्षण, लंबित वादों के शीघ्र निस्तारण के निर्देश
    • उत्तराखंड
    • नैनीताल

    Nainital: कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत ने किया कलक्ट्रेट का वार्षिक निरीक्षण, लंबित वादों के शीघ्र निस्तारण के निर्देश

  • देहरादून में एनसीओआरडी बैठक की अध्यक्षता करते जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान, नशा सौदागरों के खिलाफ जीआईएस आधारित कार्रवाई के निर्देश देते हुए। Dehradun: नशे के हॉटस्पॉट पर होगी ‘सर्जिकल स्ट्राइक’, GIS विश्लेषण से नशा सौदागरों के नेटवर्क पर वार
    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    Dehradun: नशे के हॉटस्पॉट पर होगी ‘सर्जिकल स्ट्राइक’, GIS विश्लेषण से नशा सौदागरों के नेटवर्क पर वार

  • बागेश्वर में झिरौली मैग्नेसाइट खदान और फैक्ट्री का निरीक्षण करतीं जिलाधिकारी अपूर्वा पाण्डे Bageshwar: झिरौली मैग्नेसाइट उद्योग को मिलेगी नई रफ्तार, जिलाधिकारी ने खदान व फैक्ट्री का किया निरीक्षण
    • उत्तराखंड
    • बागेश्वर

    Bageshwar: झिरौली मैग्नेसाइट उद्योग को मिलेगी नई रफ्तार, जिलाधिकारी ने खदान व फैक्ट्री का किया निरीक्षण

  • उत्तराखंड अनुसूचित जाति आयोग की जनसुनवाई में अध्यक्ष मुकेश कुमार शिकायतों की सुनवाई करते हुए Dehradun: उत्तराखंड अनुसूचित जाति आयोग की जनसुनवाई में 47 मामले, 27 का मौके पर निस्तारण
    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    Dehradun: उत्तराखंड अनुसूचित जाति आयोग की जनसुनवाई में 47 मामले, 27 का मौके पर निस्तारण

  • अभिनेता अमन वर्मा उत्तराखंड फिल्म विकास परिषद के नोडल अधिकारी के.एस. चौहान से मुलाकात करते हुए Dehradun: अभिनेता अमन वर्मा ने सराहा उत्तराखंड का फिल्म फ्रेंडली माहौल, बोले- जल्द शूटिंग पर करेंगे विचार
    • उत्तराखंड
    • देहरादून
    • मनोरंजन

    Dehradun: अभिनेता अमन वर्मा ने सराहा उत्तराखंड का फिल्म फ्रेंडली माहौल, बोले- जल्द शूटिंग पर करेंगे विचार

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    लॉकडाउन में फंसे लोगों के लिए अच्छी खबर, ई-पास के लिए घर बैठे करें आवेदन

    • उत्तराखंड
    • राष्ट्रीय

    प्रवासी उत्तराखंडी भाई-बहन धैर्य रखें, सभी को सुरक्षित पहुंचाएंगे घर तक-सीएम

    • राष्ट्रीय
    • विदेश

    बडी खबर-लॉकडाउन में फंसे लोग जा सकेंगे अपने घर, गृह मंत्रालय ने जारी की गाइडलाइंस

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    कोरोना की जंग में उत्तराखंड कैबिनेट के महत्वपूर्ण फैसले

    • उत्तराखंड
    • जनपद
    • नैनीताल

    ब्रेकिंग:जंगल के रास्ते घरों को रवाना गौला श्रमिक, मौके पर पुलिस-पढ़ें पूरी खबर

Follow Us

  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram

Popular Categories

  • अध्यात्म (454)
  • अल्मोड़ा (620)
  • उत्तरकाशी (284)
  • उत्तरप्रदेश (118)
  • उत्तराखंड (24,892)
  • उधमसिंह नगर (1,302)
  • क्राइम (3,449)
  • खेल (357)
  • चंपावत (970)
  • चमोली (438)
  • जनपद (402)
  • टिहरी (298)
  • दुर्घटना (678)
  • देहरादून (10,933)
  • नैनीताल (6,409)
  • पर्यटन (213)
  • पिथौरागढ़ (480)
  • पौड़ी (311)
  • बागेश्वर (965)
  • मनोरंजन (37)
  • महानगर (151)
  • मौसम (1,097)
  • यात्रा (409)
  • राजनीति (409)
  • राष्ट्रीय (1,141)
  • रुद्रप्रयाग (712)
  • रोजगार (508)
  • विदेश (86)
  • शिक्षा (621)
  • संस्कृति (229)
  • स्वास्थ्य (1,361)
  • हरिद्वार (904)

About

सूचना एवं लोकसंपर्क विभाग, देहरादून (उत्तराखण्ड) में सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट डॉट कॉम न्यूज़ पोर्टल का मुख्य उद्देश्य देवभूमि उत्तराखंड की सत्य की कसौटी पर शत प्रतिशत खरी एवं प्रमाणिक खबरों से आम जनमानस को रूबरू कराने का प्रयास है।

Follow

Subscribe to notifications

Author

Editor – Mohan Chandra Joshi
Phone – +91 99271 64214 , 70600 64214
Email – uttarakhandmorningpost@gmail.com
Address – Indira Nagar 2, Bindukhatta, Lalkuan (Nainital), Uttarakhand

  • Home
  • Latest News
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram
© 2026, Uttarakhand Morning Post Website Developed & Maintained by Webtik Media All content and news on this website are published solely by the website owner. Webtik Media assumes no responsibility for its content. Developed by Webtik
Exclusive
Nainital: कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत ने किया कलक्ट्रेट का वार्षिक निरीक्षण, लंबित वादों के शीघ्र निस्तारण के निर्देश Nainital: कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत ने किया कलक्ट्रेट का वार्षिक निरीक्षण, लंबित वादों के शीघ्र निस्तारण के निर्देश Dehradun: नशे के हॉटस्पॉट पर होगी ‘सर्जिकल स्ट्राइक’, GIS विश्लेषण से नशा सौदागरों के नेटवर्क पर वार Dehradun: नशे के हॉटस्पॉट पर होगी ‘सर्जिकल स्ट्राइक’, GIS विश्लेषण से नशा सौदागरों के नेटवर्क पर वार Bageshwar: झिरौली मैग्नेसाइट उद्योग को मिलेगी नई रफ्तार, जिलाधिकारी ने खदान व फैक्ट्री का किया निरीक्षण Bageshwar: झिरौली मैग्नेसाइट उद्योग को मिलेगी नई रफ्तार, जिलाधिकारी ने खदान व फैक्ट्री का किया निरीक्षण Dehradun: उत्तराखंड अनुसूचित जाति आयोग की जनसुनवाई में 47 मामले, 27 का मौके पर निस्तारण Dehradun: उत्तराखंड अनुसूचित जाति आयोग की जनसुनवाई में 47 मामले, 27 का मौके पर निस्तारण Dehradun: अभिनेता अमन वर्मा ने सराहा उत्तराखंड का फिल्म फ्रेंडली माहौल, बोले- जल्द शूटिंग पर करेंगे विचार Dehradun: अभिनेता अमन वर्मा ने सराहा उत्तराखंड का फिल्म फ्रेंडली माहौल, बोले- जल्द शूटिंग पर करेंगे विचार