देहरादून: डाकपत्थर क्षेत्र में दर्दनाक हादसा, खाई में गिरी पिकअप; SDRF ने शव किया बरामद
200 मीटर गहरी खाई में गिरा वाहन, मौके पर ही युवक की मौत
देहरादून, 25 मार्च 2026: जनपद देहरादून के डाकपत्थर क्षेत्र में कोठी इछाड़ी रोड, लालढांग के पास एक पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर करीब 200 मीटर गहरी खाई में नदी की ओर जा गिरा। हादसा इतना भीषण था कि वाहन पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और उसमें सवार युवक की मौके पर ही मृत्यु हो गई।
SDRF ने रोप के सहारे चलाया रेस्क्यू ऑपरेशन
थाना कालसी से सूचना मिलते ही SDRF पोस्ट डाकपत्थर से अपर उप निरीक्षक सुरेश तोमर के नेतृत्व में टीम तुरंत घटनास्थल पर पहुंची। टीम ने रोप की मदद से खाई में उतरकर दुर्घटनाग्रस्त वाहन तक पहुंच बनाई और कड़ी मशक्कत के बाद वाहन में फंसे युवक को बाहर निकाला।
मृतक की हुई पहचान, पुलिस को सौंपा गया शव
रेस्क्यू के दौरान युवक को बाहर निकाल लिया गया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। मृतक की पहचान अजय भाटी (26 वर्ष), पुत्र दिलेराम भाटी, निवासी अंबाड़ी, विकासनगर के रूप में हुई। SDRF टीम ने शव को बाहर लाकर आगे की वैधानिक कार्रवाई के लिए जिला पुलिस के सुपुर्द कर दिया।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें


