Crime: पत्नी ने पति पर दहेज, मारपीट व अप्राकृतिक यौन शोषण के आरोप लगाए—मुकदमा दर्ज
शादी के बाद लगातार प्रताड़ना का आरोप, शिकायत पर पुलिस ने जांच शुरू की
Khatiima: उत्तराखंड के उधम सिंह नगर जिले से एक गंभीर मामला सामने आया है, जहां एक महिला ने अपने पति पर घरेलू हिंसा, मारपीट, जान से मारने की कोशिश और यौन उत्पीड़न जैसे गंभीर आरोप लगाए हैं। पीड़िता की तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामला सितारगंज कोतवाली क्षेत्र का बताया जा रहा है।
पीड़ित महिला ने पुलिस को दी गई शिकायत में बताया कि उसका निकाह 27 अप्रैल 2025 को मुस्लिम रीति-रिवाज से हुआ था। शुरुआत में सब कुछ सामान्य था, लेकिन कुछ ही समय बाद पति का व्यवहार बदल गया और वह छोटी-छोटी बातों पर गाली-गलौज करने लगा। आरोप है कि धीरे-धीरे उसे मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया जाने लगा, जिससे उसका जीवन मुश्किल होता चला गया।
महिला का कहना है कि 11 अप्रैल 2026 की सुबह करीब 4 बजे आरोपी पति ने उसके साथ बेरहमी से मारपीट की, जिसमें उसका बायां हाथ टूट गया और शरीर के कई हिस्सों में गंभीर चोटें आईं। इसके बाद आरोप है कि पति ने उसकी इच्छा के खिलाफ जबरन अप्राकृतिक संबंध बनाए और विरोध करने पर गला दबाकर उसकी हत्या करने की कोशिश भी की। साथ ही धमकी दी गई कि अगर उसने किसी को यह बात बताई तो उसे गंभीर परिणाम भुगतने होंगे।
पीड़िता ने यह भी आरोप लगाया कि यह पहली बार नहीं है, इससे पहले भी उसके साथ कई बार इस तरह की घटनाएं हो चुकी हैं, लेकिन सामाजिक दबाव के कारण वह चुप रही। एक बार पहले शिकायत करने के बाद समझौते के चलते मामला वापस लेना पड़ा था। महिला ने यह भी दावा किया है कि उसके पास घटना से जुड़े फोटो और वीडियो जैसे साक्ष्य मौजूद हैं।
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए मामला दर्ज कर लिया है। क्षेत्राधिकारी (सीओ) सितारगंज बीएस धौनी ने बताया कि शिकायत के आधार पर जांच शुरू कर दी गई है और सभी साक्ष्यों का परीक्षण किया जा रहा है। जांच के निष्कर्ष के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें


