Uttarakhand news: कांग्रेस के कद्दावर नेता व पूर्व कैबिनेट मंत्री ने थामा भाजपा का दामन

उत्तराखंड में लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस को लगा एक और बड़ा झटका
कांग्रेस के स्टार प्रचारक थे पूर्व कैबिनेट मंत्री दिनेश अग्रवाल
देहरादून। लोकसभा चुनाव के दौरान उत्तराखंड में कांग्रेस की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं अब कांग्रेस के कद्दावर नेता , स्टार प्रचारक व पूर्व कैबिनेट मंत्री दिनेश अग्रवाल कांग्रेस से इस्तीफा देकर भाजपा में शामिल हो गए हैं। कल ही कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा देने वाले तीन बार के मंत्री एवं विधायक दिनेश अग्रवाल ने आज अब से कुछ देर पहले एक कार्यक्रम में भाजपा की सदस्यता हासिल कर ली। इस कार्यक्रम में महेंद्र भट्ट, त्रिवेंद्र सिंह रावत, रमेश पोखरियाल निशंक, सुबोध उनियाल और मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल मौजूद रहे।
इस अवसर पर तमाम भाजपा के नेताओं ने दिनेश अग्रवाल का स्वागत किया। अग्रवाल ने सभी बीजेपी के नेताओं और कार्यकर्ताओं का धन्यवाद अदा किया।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी और मुख्यमंत्री धामी के विकासन्मुखी काम से प्रेरित होकर उन्होंने समर्थकों के साथ बीजेपी को ज्वाइन किया है।
उनके अनुसार वह पार्टी में निष्ठा के साथ उन्हें जो भी काम दिया जाएगा उसको निभाने का काम करेंगे।
आपको बता दें कि साल 1993 और 1996 में उत्तर प्रदेश के समय देहरादून विधानसभा सीट से दिनेश अग्रवाल ने चुनाव लड़ा था। लेकिन वो हरबंस कपूर से हार गए थे। राज्य गठन के बाद दिनेश अग्रवाल ने 2002 व 2007 में लगातार दो बार लक्ष्मण चौक सीट पर नित्यानंद स्वामी हराया।
इसके बाद साल 2012 में उन्होंने धर्मपुर विधानसभा सीट से चुनाव लड़ा और प्रकाश ध्यानी को हराकर वो विधायक बने। इसके बाद साल 2017 के चुनाव में उन्हें भाजपा के विनोद चमोली के हाथों मात खानी पड़ी। साल 2018 में अग्रवाल ने मेयर नगर निगम का चुनाव लड़ा। लेकिन इसमें सुनिल उनियाल गामा की जीत हुई।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें