देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से उप सेना प्रमुख राजीव घई की शिष्टाचार भेंट
सीमा सुरक्षा, आपदा प्रबंधन और विकास को लेकर हुई अहम चर्चा।
राज्य सरकार और सेना के बेहतर समन्वय पर दिया जोर।
देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से शुक्रवार को मुख्यमंत्री आवास में उप सेना प्रमुख (रणनीति) लेफ्टिनेंट जनरल राजीव घई ने शिष्टाचार भेंट की।
इस दौरान दोनों के बीच विभिन्न समसामयिक और सामरिक विषयों पर विस्तार से चर्चा हुई। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड जैसे सीमावर्ती राज्य में विकास, आपदा प्रबंधन और सुरक्षा के दृष्टिकोण से सेना का सहयोग अत्यंत महत्वपूर्ण है।

उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि राज्य सरकार और भारतीय सेना के बीच बेहतर समन्वय से न केवल सुरक्षा व्यवस्था मजबूत होगी, बल्कि राज्य के विकास कार्यों को भी नई गति मिलेगी।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें


