Uttarakhand: कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ पिलाकर नाबालिग से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

देहरादून। उत्तराखंड में दुष्कर्म की घटनाएं अब दिन पर दिन बढ़ती जा रही है जो चिंता का विषय है ,ताजा मामले में बीते रोज 13 साल की किशोरी को कमरे में कैद कर उसे कोल्डड्रिंक में नशा पिलाकर दुष्कर्म करने का मामला पुलिस के सामने आया है जिस पर पटेलनगर कोतवाली पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर उसका चालान कर दिया ।
पटेलनगर कोतवाली पुलिस के अनुसार एक महिला ने तहरीर दी थी कि उनके पड़ोस में एक युवक किराए पर रहता है। 16 सितंबर को आरोपी ने महिला की नाबालिग बेटी से कहा कि उसके पिता का एक्सींडेंट हो गया है। किशोरी को घटनास्थल पर ले जाने की बात कहकर वह अपने साथ जबरदस्ती अपने कमरे में ले गया और कैद कर लिया। इस बीच आरोपी ने उसे कोल्डड्रिंक पिलाई जिसमें नशीली वस्तु मिलाई हुई थी। इनके बाद आरोपित ने किशोरी के साथ दुष्कर्म किया जिसके बाद किशोरी किसी तरह उसके चुंगल से छूटी और घर पहुंची। उसने अपनी मां को सारी बात बताई। पुलिस ने आरोपित के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया तो तब तक वह फरार हो चुका था।
पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे व मोबाइल लोकेशन के माध्यम से आरोपित को शनिवार रात को आइएसबीटी से गिरफ्तार कर लिया। आरोपित की पहचान मोहित कुमार निवासी ग्राम मानकपुर आदमपुर झबरेड़ा जिला हरिद्वार के रूप में हुई है।

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें


