Skip to content
Uttarakhand Morning Post - Logo

Uttarakhand Morning Post

हर खबर तक

Primary Menu
  • उत्तराखंड
  • मौसम
  • क्राइम
  • दुर्घटना
  • रोजगार
  • जनपद
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • चमोली
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
    • पौड़ी
    • उत्तरकाशी
    • नैनीताल
    • उधमसिंह नगर
    • अल्मोड़ा
    • बागेश्वर
    • पिथौरागढ़
    • चंपावत
  • राष्ट्रीय
  • संस्कृति
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • ताज़ा खबरें
  • ⋮
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • यात्रा
    • अध्यात्म
    • महानगर
    • उत्तरप्रदेश
    • विदेश
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून: मुख्यमंत्री आवास परिसर में 3-बी गार्डन का शुभारम्भ, जैव विविधता संरक्षण की दिशा में अनूठी पहल
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

देहरादून: मुख्यमंत्री आवास परिसर में 3-बी गार्डन का शुभारम्भ, जैव विविधता संरक्षण की दिशा में अनूठी पहल

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री आवास परिसर में 3-बी गार्डन के निर्माण कार्य का शुभारम्भ किया। यह उद्यान मधुमक्खियों, तितलियों और पक्षियों के अनुकूल विकसित किया जा रहा है, जिससे जैव विविधता संरक्षण और पर्यावरण जागरूकता को बढ़ावा मिलेगा।
Mohan Chandra Joshi June 4, 2026
मुख्यमंत्री धामी 3-बी गार्डन के शुभारम्भ पर पौधारोपण करते हुए।

मुख्यमंत्री धामी ने 3-बी गार्डन का शुभारम्भ किया।

ख़बर शेयर करें -

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कृष्णा वट का पौधा रोपकर की शुरुआत, मधुमक्खियों, तितलियों और पक्षियों के अनुकूल विकसित होगा विशेष उद्यान।

देहरादून, 04 जून 2026। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा मुख्यमंत्री आवास परिसर स्थित राजकीय उद्यान, सर्किट हाउस देहरादून में विकसित किए जा रहे 3-बी गार्डन (बी-फ्रेंडली, बटरफ्लाई-फ्रेंडली एवं बर्ड-फ्रेंडली गार्डन) के निर्माण कार्य का शुभारम्भ कृष्णा वट के पौधे का रोपण कर किया गया। इस उद्यान का विकास मधुमक्खियों, तितलियों एवं पक्षियों के संरक्षण एवं संवर्धन को ध्यान में रखते हुए किया जा रहा है। इसके अंतर्गत परागण एवं जैव विविधता को बढ़ावा देने वाले विभिन्न प्रकार के पौधों का व्यापक स्तर पर रोपण किया जा रहा है। उद्यान के आसपास कीटनाशकों एवं अन्य हानिकारक रसायनों के उपयोग को प्रतिबंधित रखा जाएगा, जिससे प्राकृतिक पारिस्थितिकी तंत्र को सुरक्षित रखा जा सके।

इस विशेष उद्यान के निर्माण से मधुमक्खी पालन को प्रोत्साहन मिलने के साथ-साथ जैव विविधता के संरक्षण एवं संवर्धन में भी महत्वपूर्ण योगदान प्राप्त होगा। साथ ही आमजन में पर्यावरण संरक्षण एवं प्रकृति के प्रति जागरूकता बढ़ाने में भी यह उद्यान महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  गौला खनन क्षेत्र में अवैध वाहनों पर बड़ी कार्रवाई, 50 से अधिक चालान और 5 डंपर सीज

मुख्यमंत्री द्वारा उद्यान प्रभारी श्री दीपक पुरोहित को इस प्रकार के उद्यान के विकास करने के निर्देश दिये गए थे। तत्पश्चात उपयुक्त प्रजातियों के पौधों के चयन एवं रोपण का कार्य प्रारम्भ कर दिया गया था।
उद्यान में जामुन, शहतूत, सहजन, कदम्ब, कपूर, गुड़हल, अमरूद, नीम, बाँस, बॉटल ब्रश, टिकामा, जीनिया, कॉसमॉस, पेंटास, मिल्कवीड, पैशन फ्लावर, हमेलिया, इक्जोरा, लैंटाना, तुलसी, लैवेंडर, सूरजमुखी, रोजमेरी एवं पुदीना सहित अनेक प्रजातियों के पौधों का मिश्रित रूप से रोपण किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  Haridwar News: चलती वॉल्वो बस में भड़की भीषण आग, चालक की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा, 30 यात्री सुरक्षित

परिसर में स्थित जीर्ण-शीर्ण एवं वृद्ध वृक्षों के समीप नवीन पौधों के रोपण का कार्य भी प्रारम्भ किया गया है। इसके अतिरिक्त उच्च हिमालयी एवं पर्वतीय क्षेत्रों में पाए जाने वाले बांज, बुरांश, तेजपत्ता तथा पया प्रजाति के पौधों का रोपण भी विगत वर्ष से किया जा रहा है, जो वर्तमान में स्वस्थ वृद्धि के साथ परिसर की प्राकृतिक शोभा एवं विशिष्टता को बढ़ा रहे हैं।

यह भी पढ़ें 👉  रुद्रप्रयाग: केदारनाथ धाम पहुंचे 11 लाख से ज्यादा श्रद्धालु, डीएम ने साझा की यात्रा, जनगणना और मानसून तैयारियों की जानकारी

मुख्यमंत्री ने परिसर में संचालित पर्यावरणीय एवं जैव विविधता संवर्धन संबंधी कार्यों की सराहना करते हुए उद्यान विभाग को मधुमक्खी पालन गतिविधियों को मुख्यमंत्री आवास परिसर तथा निकटवर्ती क्षेत्रों में व्यापक स्तर पर विकसित करने हेतु विस्तृत कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश दिए।

इस अवसर पर सचिव शैलेश बगौली, निदेशक उद्यान डॉ. आर.के. सिंह, नरेन्द्र यादव मौजूद थे।

Mohan Joshi - Editor - Uttarakhand Morning Post
Mohan Chandra Joshi

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें

व्हाट्सऐप चैनल को फॉलो करें

फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें

टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें

हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें

Tags: 3-बी गार्डन Uttarakhand Morning post.com उत्तराखंड समाचार उद्यान विभाग जैव विविधता संरक्षण तितली संरक्षण देहरादून देहरादून समाचार पर्यावरण संरक्षण पौधारोपण मधुमक्खी संरक्षण मुख्यमंत्री आवास मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी

Related Stories

भारतीय सेना के लेफ्टिनेंट बीरेश्वर गोस्वामी की तस्वीर, जो राजौरी में ऑपरेशन शेरूवाली के दौरान शहीद हुए। उत्तराखंड के लेफ्टिनेंट बीरेश्वर गोस्वामी जम्मू-कश्मीर के राजौरी में देश की रक्षा करते हुए शहीद
  • अल्मोड़ा
  • उत्तराखंड

उत्तराखंड के लेफ्टिनेंट बीरेश्वर गोस्वामी जम्मू-कश्मीर के राजौरी में देश की रक्षा करते हुए शहीद

Mohan Chandra Joshi June 7, 2026
BRICS मंच पर उत्तराखंड आपदा प्रबंधन मॉडल पर प्रस्तुति देती टीम और उपस्थित प्रतिनिधि। BRICS मंच पर गूंजा उत्तराखंड का आपदा प्रबंधन मॉडल, सिल्क्यारा रेस्क्यू को मिली अंतरराष्ट्रीय सराहना
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • विदेश

BRICS मंच पर गूंजा उत्तराखंड का आपदा प्रबंधन मॉडल, सिल्क्यारा रेस्क्यू को मिली अंतरराष्ट्रीय सराहना

Mohan Chandra Joshi June 7, 2026
तोताघाटी में बस दुर्घटना के बाद SDRF रेस्क्यू करती हुई। तोताघाटी के पास चारधाम यात्रा बस पलटी, ब्रेक फेल से हादसा; SDRF ने किया त्वरित रेस्क्यू
  • उत्तराखंड
  • टिहरी
  • दुर्घटना

तोताघाटी के पास चारधाम यात्रा बस पलटी, ब्रेक फेल से हादसा; SDRF ने किया त्वरित रेस्क्यू

Mohan Chandra Joshi June 7, 2026
SDRF टीम रस्सियों की मदद से गहरी खाई में उतरकर दुर्घटनाग्रस्त एसयूवी में फंसे घायलों को सुरक्षित बाहर निकालती हुई। रुद्रप्रयाग हादसा: गहरी खाई में गिरी एसयूवी, SDRF ने साहसिक रेस्क्यू कर 05 घायलों को सुरक्षित निकाला
  • उत्तराखंड
  • दुर्घटना
  • रुद्रप्रयाग

रुद्रप्रयाग हादसा: गहरी खाई में गिरी एसयूवी, SDRF ने साहसिक रेस्क्यू कर 05 घायलों को सुरक्षित निकाला

Mohan Chandra Joshi June 7, 2026
पहाड़ों में बारिश और मैदानों में गर्म मौसम का दृश्य। Uttarakhand Weather Update: पहाड़ों में बूंदाबांदी, मैदानी इलाकों में बढ़ेगा तापमान, IMD ने जारी किया अलर्ट
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • मौसम

Uttarakhand Weather Update: पहाड़ों में बूंदाबांदी, मैदानी इलाकों में बढ़ेगा तापमान, IMD ने जारी किया अलर्ट

Mohan Chandra Joshi June 7, 2026
गौला नदी खनन क्षेत्र में परिवहन विभाग की टीम द्वारा ओवरलोड और बिना दस्तावेज वाहनों की जांच और कार्रवाई का दृश्य। गौला खनन क्षेत्र में अवैध वाहनों पर बड़ी कार्रवाई, 50 से अधिक चालान और 5 डंपर सीज
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • नैनीताल

गौला खनन क्षेत्र में अवैध वाहनों पर बड़ी कार्रवाई, 50 से अधिक चालान और 5 डंपर सीज

Mohan Chandra Joshi June 6, 2026
  • Latest News
  • Most Popular
  • भारतीय सेना के लेफ्टिनेंट बीरेश्वर गोस्वामी की तस्वीर, जो राजौरी में ऑपरेशन शेरूवाली के दौरान शहीद हुए। उत्तराखंड के लेफ्टिनेंट बीरेश्वर गोस्वामी जम्मू-कश्मीर के राजौरी में देश की रक्षा करते हुए शहीद
    • अल्मोड़ा
    • उत्तराखंड

    उत्तराखंड के लेफ्टिनेंट बीरेश्वर गोस्वामी जम्मू-कश्मीर के राजौरी में देश की रक्षा करते हुए शहीद

  • BRICS मंच पर उत्तराखंड आपदा प्रबंधन मॉडल पर प्रस्तुति देती टीम और उपस्थित प्रतिनिधि। BRICS मंच पर गूंजा उत्तराखंड का आपदा प्रबंधन मॉडल, सिल्क्यारा रेस्क्यू को मिली अंतरराष्ट्रीय सराहना
    • उत्तराखंड
    • देहरादून
    • विदेश

    BRICS मंच पर गूंजा उत्तराखंड का आपदा प्रबंधन मॉडल, सिल्क्यारा रेस्क्यू को मिली अंतरराष्ट्रीय सराहना

  • तोताघाटी में बस दुर्घटना के बाद SDRF रेस्क्यू करती हुई। तोताघाटी के पास चारधाम यात्रा बस पलटी, ब्रेक फेल से हादसा; SDRF ने किया त्वरित रेस्क्यू
    • उत्तराखंड
    • टिहरी
    • दुर्घटना

    तोताघाटी के पास चारधाम यात्रा बस पलटी, ब्रेक फेल से हादसा; SDRF ने किया त्वरित रेस्क्यू

  • SDRF टीम रस्सियों की मदद से गहरी खाई में उतरकर दुर्घटनाग्रस्त एसयूवी में फंसे घायलों को सुरक्षित बाहर निकालती हुई। रुद्रप्रयाग हादसा: गहरी खाई में गिरी एसयूवी, SDRF ने साहसिक रेस्क्यू कर 05 घायलों को सुरक्षित निकाला
    • उत्तराखंड
    • दुर्घटना
    • रुद्रप्रयाग

    रुद्रप्रयाग हादसा: गहरी खाई में गिरी एसयूवी, SDRF ने साहसिक रेस्क्यू कर 05 घायलों को सुरक्षित निकाला

  • पहाड़ों में बारिश और मैदानों में गर्म मौसम का दृश्य। Uttarakhand Weather Update: पहाड़ों में बूंदाबांदी, मैदानी इलाकों में बढ़ेगा तापमान, IMD ने जारी किया अलर्ट
    • उत्तराखंड
    • देहरादून
    • मौसम

    Uttarakhand Weather Update: पहाड़ों में बूंदाबांदी, मैदानी इलाकों में बढ़ेगा तापमान, IMD ने जारी किया अलर्ट

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    लॉकडाउन में फंसे लोगों के लिए अच्छी खबर, ई-पास के लिए घर बैठे करें आवेदन

    • उत्तराखंड
    • राष्ट्रीय

    प्रवासी उत्तराखंडी भाई-बहन धैर्य रखें, सभी को सुरक्षित पहुंचाएंगे घर तक-सीएम

    • राष्ट्रीय
    • विदेश

    बडी खबर-लॉकडाउन में फंसे लोग जा सकेंगे अपने घर, गृह मंत्रालय ने जारी की गाइडलाइंस

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    कोरोना की जंग में उत्तराखंड कैबिनेट के महत्वपूर्ण फैसले

    • उत्तराखंड
    • जनपद
    • नैनीताल

    ब्रेकिंग:जंगल के रास्ते घरों को रवाना गौला श्रमिक, मौके पर पुलिस-पढ़ें पूरी खबर

Follow Us

  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram

Popular Categories

  • अध्यात्म (437)
  • अल्मोड़ा (607)
  • उत्तरकाशी (281)
  • उत्तरप्रदेश (113)
  • उत्तराखंड (24,349)
  • उधमसिंह नगर (1,273)
  • क्राइम (3,384)
  • खेल (353)
  • चंपावत (948)
  • चमोली (429)
  • जनपद (402)
  • टिहरी (292)
  • दुर्घटना (615)
  • देहरादून (10,647)
  • नैनीताल (6,286)
  • पर्यटन (206)
  • पिथौरागढ़ (477)
  • पौड़ी (306)
  • बागेश्वर (953)
  • मनोरंजन (36)
  • महानगर (148)
  • मौसम (1,017)
  • यात्रा (394)
  • राजनीति (398)
  • राष्ट्रीय (1,115)
  • रुद्रप्रयाग (706)
  • रोजगार (487)
  • विदेश (86)
  • शिक्षा (605)
  • संस्कृति (228)
  • स्वास्थ्य (1,339)
  • हरिद्वार (880)

About

सूचना एवं लोकसंपर्क विभाग, देहरादून (उत्तराखण्ड) में सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट डॉट कॉम न्यूज़ पोर्टल का मुख्य उद्देश्य देवभूमि उत्तराखंड की सत्य की कसौटी पर शत प्रतिशत खरी एवं प्रमाणिक खबरों से आम जनमानस को रूबरू कराने का प्रयास है।

Follow

Subscribe to notifications

Author

Editor – Mohan Chandra Joshi
Phone – +91 99271 64214 , 70600 64214
Email – uttarakhandmorningpost@gmail.com
Address – Indira Nagar 2, Bindukhatta, Lalkuan (Nainital), Uttarakhand

  • Home
  • Latest News
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram
© 2026, Uttarakhand Morning Post Website Developed & Maintained by Webtik Media All content and news on this website are published solely by the website owner. Webtik Media assumes no responsibility for its content. Developed by Webtik
Exclusive
उत्तराखंड के लेफ्टिनेंट बीरेश्वर गोस्वामी जम्मू-कश्मीर के राजौरी में देश की रक्षा करते हुए शहीद उत्तराखंड के लेफ्टिनेंट बीरेश्वर गोस्वामी जम्मू-कश्मीर के राजौरी में देश की रक्षा करते हुए शहीद BRICS मंच पर गूंजा उत्तराखंड का आपदा प्रबंधन मॉडल, सिल्क्यारा रेस्क्यू को मिली अंतरराष्ट्रीय सराहना BRICS मंच पर गूंजा उत्तराखंड का आपदा प्रबंधन मॉडल, सिल्क्यारा रेस्क्यू को मिली अंतरराष्ट्रीय सराहना तोताघाटी के पास चारधाम यात्रा बस पलटी, ब्रेक फेल से हादसा; SDRF ने किया त्वरित रेस्क्यू तोताघाटी के पास चारधाम यात्रा बस पलटी, ब्रेक फेल से हादसा; SDRF ने किया त्वरित रेस्क्यू रुद्रप्रयाग हादसा: गहरी खाई में गिरी एसयूवी, SDRF ने साहसिक रेस्क्यू कर 05 घायलों को सुरक्षित निकाला रुद्रप्रयाग हादसा: गहरी खाई में गिरी एसयूवी, SDRF ने साहसिक रेस्क्यू कर 05 घायलों को सुरक्षित निकाला Uttarakhand Weather Update: पहाड़ों में बूंदाबांदी, मैदानी इलाकों में बढ़ेगा तापमान, IMD ने जारी किया अलर्ट Uttarakhand Weather Update: पहाड़ों में बूंदाबांदी, मैदानी इलाकों में बढ़ेगा तापमान, IMD ने जारी किया अलर्ट