Skip to content
Uttarakhand Morning Post - Logo

Uttarakhand Morning Post

हर खबर तक

Primary Menu
  • उत्तराखंड
  • मौसम
  • क्राइम
  • दुर्घटना
  • रोजगार
  • जनपद
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • चमोली
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
    • पौड़ी
    • उत्तरकाशी
    • नैनीताल
    • उधमसिंह नगर
    • अल्मोड़ा
    • बागेश्वर
    • पिथौरागढ़
    • चंपावत
  • राष्ट्रीय
  • संस्कृति
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • ताज़ा खबरें
  • ⋮
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • यात्रा
    • अध्यात्म
    • महानगर
    • उत्तरप्रदेश
    • विदेश
  • Home
  • उत्तराखंड
  • उत्तराखंड: मुख्यमंत्री धामी ने 9.74 लाख लाभार्थियों को 176.59 करोड़ की पेंशन राशि की हस्तांतरित
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

उत्तराखंड: मुख्यमंत्री धामी ने 9.74 लाख लाभार्थियों को 176.59 करोड़ की पेंशन राशि की हस्तांतरित

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सर्वे चौक स्थित आईआरडीटी सभागार में आयोजित राज्य स्तरीय जागरूकता कार्यशाला में 9.74 लाख लाभार्थियों को 176.59 करोड़ रुपये की पेंशन राशि हस्तांतरित की। इस दौरान नशा मुक्ति अभियान और वरिष्ठ नागरिकों के सम्मान की शपथ भी दिलाई गई।
Mohan Chandra Joshi June 4, 2026
मुख्यमंत्री धामी देहरादून में आयोजित कार्यक्रम में पेंशन राशि हस्तांतरण करते हुए।

मुख्यमंत्री धामी ने 9.74 लाख लाभार्थियों को पेंशन राशि का हस्तांतरण

ख़बर शेयर करें -

राज्य स्तरीय कार्यशाला में नशा मुक्ति व वरिष्ठ नागरिक सम्मान की शपथ दिलाई, सामाजिक न्याय और जनकल्याण पर जोर

देहरादून, 04 जून 2026: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को सर्वे चौक स्थित आई. आर.डी. टी सभागार में राज्य स्तरीय सामूहिक जागरूकता अभिमुखीकरण कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने विभिन्न योजनाओं के तहत माह मई 2026 की पेंशन वन क्लिक के माध्यम से लाभार्थियों के खाते में हस्तांतरित की। 09 लाख 74 हजार 338 लाभार्थियों के खाते में कुल 176 करोड़ 59 लाख 24 हजार की धनराशि का हस्तांतरण किया गया। इस अवसर पर उन्होंने नशा मुक्त अभियान एवं वरिष्ठ नागरिकों के प्रति सम्मान और देखभाल की शपथ भी दिलाई। मुख्यमंत्री ने राज्य स्तरीय सामूहिक जागरूकता कार्यशाला को संबोधित करते हुए कहा कि यह कार्यशाला सामाजिक कल्याण योजनाओं को समाज के अंतिम छोर पर खड़े व्यक्ति तक पहुंचाने की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। उन्होंने कहा कि सरकार का उद्देश्य प्रत्येक पात्र व्यक्ति को बिना किसी भेदभाव, देरी और बाधा के योजनाओं का लाभ प्रदान करना है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास के मंत्र के साथ देश में जनकल्याणकारी योजनाओं का व्यापक विस्तार हुआ है। जन-धन योजना, उज्ज्वला योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, आयुष्मान भारत योजना और मुफ्त राशन योजना जैसी योजनाओं से करोड़ों लोगों को लाभ मिला है। वहीं स्टैंड-अप इंडिया, प्रधानमंत्री मुद्रा योजना, पीएम स्वनिधि, दीनदयाल अंत्योदय योजना और राष्ट्रीय आजीविका मिशन के माध्यम से वंचित वर्गों को स्वरोजगार एवं आर्थिक सशक्तिकरण के अवसर प्राप्त हुए हैं।

यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand News: ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल फ्रीज जोन की होगी समीक्षा, पहाड़ों के विकास को मिलेगी रफ्तार

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार सामाजिक न्याय को सशक्त बनाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। अंत्योदय परिवारों को प्रतिवर्ष तीन गैस सिलेंडर निशुल्क उपलब्ध कराए जा रहे हैं। दिव्यांग कार्मिकों का वाहन भत्ता बढ़ाया गया है। स्वयं सहायता समूहों को ‘लखपति दीदी योजना’ एवं कौशल विकास कार्यक्रमों से जोड़कर महिलाओं को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाया जा रहा है। ‘मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना’, ‘मुख्यमंत्री पलायन रोकथाम योजना’, ‘वाइब्रेंट विलेज कार्यक्रम’ तथा ‘अपणि सरकार पोर्टल’ के माध्यम से विकास को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का कार्य किया जा रहा है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री के मार्गदर्शन में राज्य में सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य, रेल एवं हवाई कनेक्टिविटी के क्षेत्र में अभूतपूर्व कार्य हुए हैं। राष्ट्रीय खेलों और जी-20 बैठकों के सफल आयोजन से उत्तराखंड को वैश्विक पहचान मिली है, जबकि ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट के निवेश प्रस्ताव धरातल पर उतर रहे हैं। राज्य में शीतकालीन पर्यटन को बढ़ावा देने के साथ ही केदारखंड एवं मानसखंड मंदिर माला मिशन पर तेजी से कार्य किया जा रहा है। शारदा कॉरिडोर, ऋषिकेश-हरिद्वार कॉरिडोर, यमुना कॉरिडोर, विवेकानंद कॉरिडोर एवं गोल्ज्यू कॉरिडोर पर भी कार्य प्रगति पर है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि पिछले चार वर्षों में राज्य की आर्थिकी डेढ़ गुना बढ़ी है तथा बीते एक वर्ष में राज्य की जीएसडीपी में 7.23 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई है। पिछले चार वर्षों में प्रति व्यक्ति आय में 41 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। राज्य की बेरोजगारी दर में 4.4 प्रतिशत की रिकॉर्ड कमी आई है, जो राष्ट्रीय औसत से बेहतर है। राज्य का बजट आकार एक लाख करोड़ रुपये से अधिक हो चुका है। होम-स्टे, उद्योग, स्टार्टअप, हेलिपोर्ट एवं बिजली उत्पादन के क्षेत्र में दो से तीन गुना तक वृद्धि दर्ज की गई है। मुख्यमंत्री ने कहा कि नीति आयोग के सतत विकास लक्ष्य (एसडीजी) सूचकांक में उत्तराखंड को देश में प्रथम स्थान प्राप्त हुआ है। भारत सरकार के सार्वजनिक वित्तीय प्रदर्शन सूचकांक में विशेष श्रेणी राज्यों में उत्तराखंड दूसरे स्थान पर रहा है। ईज ऑफ डूइंग बिजनेस में राज्य को ‘अचीवर्स’ तथा स्टार्टअप रैंकिंग में ‘लीडर्स’ श्रेणी प्राप्त हुई है।

यह भी पढ़ें 👉  Haldwani News: तीनपानी बाईपास पर बढ़ते हादसों पर डीएम का बड़ा एक्शन, कैमरे, LED लाइट और रम्बल स्ट्रिप लगाने के निर्देश

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में सख्त धर्मांतरण विरोधी कानून, दंगा विरोधी कानून एवं सख्त भू-कानून लागू किए गए हैं। सरकार द्वारा 11 हजार एकड़ से अधिक सरकारी भूमि को अतिक्रमण से मुक्त कराया गया है। नकल विरोधी कानून लागू होने के बाद पिछले साढ़े चार वर्षों में 33 हजार से अधिक युवाओं को पारदर्शी तरीके से सरकारी नौकरियां प्रदान की गई हैं।

यह भी पढ़ें 👉  Rudraprayag News: केदारनाथ पैदल मार्ग पर आवागमन सुचारू, SDRF-NDRF अलर्ट

मुख्यमंत्री ने योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए चार सूत्रीय रणनीति पर बल देते हुए कहा कि योजनाओं का व्यापक प्रचार-प्रसार, सरकारी प्रक्रियाओं का सरलीकरण, तकनीक का अधिकतम उपयोग तथा नियमित मॉनिटरिंग एवं जवाबदेही सुनिश्चित करना आवश्यक है। उन्होंने आयोगों, परिषदों एवं समितियों के सदस्यों से जिलों और दूरस्थ क्षेत्रों का नियमित भ्रमण कर जमीनी स्तर पर योजनाओं के क्रियान्वयन की निगरानी करने का आह्वान किया।

इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री खजान दास, भरत चौधरी, विधायक सविता कपूर, पार्वती दास,, भूपाल राम टम्टा, सचिव श्रीधर बाबू अद्दांकी, अपर सचिव प्रकाश चन्द्र, विभिन्न्न आयोगों, परिषदों एवं समितियों के अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष मौजूद थे।

Mohan Joshi - Editor - Uttarakhand Morning Post
Mohan Chandra Joshi

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें

व्हाट्सऐप चैनल को फॉलो करें

फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें

टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें

हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें

Tags: आईआरडीटी सभागार उत्तराखंड समाचार उत्तराखंड सरकार जनकल्याण योजना देहरादून नशामुक्ति अभियान पेंशन योजना मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी राज्य स्तरीय कार्यक्रम वन क्लिक ट्रांसफर वरिष्ठ नागरिक सामाजिक न्याय

Related Stories

केदारनाथ पैदल यात्रा मार्ग पर श्रद्धालुओं की सुरक्षा में तैनात SDRF और NDRF की टीमें। Rudraprayag News: केदारनाथ पैदल मार्ग पर आवागमन सुचारू, SDRF-NDRF अलर्ट
  • उत्तराखंड
  • यात्रा
  • रुद्रप्रयाग

Rudraprayag News: केदारनाथ पैदल मार्ग पर आवागमन सुचारू, SDRF-NDRF अलर्ट

Mohan Chandra Joshi July 19, 2026
उत्तराखंड के आवास सचिव डॉ. आर. राजेश कुमार रेलवे फ्रीज जोन की समीक्षा को लेकर जानकारी देते हुए। Uttarakhand News: ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल फ्रीज जोन की होगी समीक्षा, पहाड़ों के विकास को मिलेगी रफ्तार
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • पर्यटन

Uttarakhand News: ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल फ्रीज जोन की होगी समीक्षा, पहाड़ों के विकास को मिलेगी रफ्तार

Mohan Chandra Joshi July 19, 2026
देहरादून में समावेशी शिक्षा मिशन-2030 का शुभारंभ करते मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी। Dehradun News: समावेशी शिक्षा मिशन-2030 का शुभारंभ, CM धामी बोले- हर बच्चे तक पहुंचे गुणवत्तापूर्ण शिक्षा
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • शिक्षा

Dehradun News: समावेशी शिक्षा मिशन-2030 का शुभारंभ, CM धामी बोले- हर बच्चे तक पहुंचे गुणवत्तापूर्ण शिक्षा

Mohan Chandra Joshi July 19, 2026
भवाली-रामगढ़ मार्ग पर खाई में गिरी कार का एसडीआरएफ द्वारा रेस्क्यू करते हुए जवान। Nainital News: भवाली-रामगढ़ मार्ग पर हादसा, खाई में गिरी कार; SDRF ने दंपति का सुरक्षित रेस्क्यू किया
  • उत्तराखंड
  • दुर्घटना
  • नैनीताल

Nainital News: भवाली-रामगढ़ मार्ग पर हादसा, खाई में गिरी कार; SDRF ने दंपति का सुरक्षित रेस्क्यू किया

Mohan Chandra Joshi July 19, 2026
उत्तराखंड में भारी बारिश के बीच रेड अलर्ट, देहरादून में मानसून के दौरान बारिश का दृश्य। Uttarakhand Weather Update: अगले 48 घंटे उत्तराखंड में मानसून का रौद्र रूप, कई जिलों में भारी बारिश की रेड चेतावनी
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • मौसम

Uttarakhand Weather Update: अगले 48 घंटे उत्तराखंड में मानसून का रौद्र रूप, कई जिलों में भारी बारिश की रेड चेतावनी

Mohan Chandra Joshi July 19, 2026
हरिद्वार के पथरी गैंगरेप मामले में गिरफ्तार छह आरोपी Haridwar Crime: जंगल में नाबालिग से गैंगरेप मामले का खुलासा, 6 आरोपी गिरफ्तार
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • हरिद्वार

Haridwar Crime: जंगल में नाबालिग से गैंगरेप मामले का खुलासा, 6 आरोपी गिरफ्तार

Mohan Chandra Joshi July 19, 2026
  • Latest News
  • Most Popular
  • केदारनाथ पैदल यात्रा मार्ग पर श्रद्धालुओं की सुरक्षा में तैनात SDRF और NDRF की टीमें। Rudraprayag News: केदारनाथ पैदल मार्ग पर आवागमन सुचारू, SDRF-NDRF अलर्ट
    • उत्तराखंड
    • यात्रा
    • रुद्रप्रयाग

    Rudraprayag News: केदारनाथ पैदल मार्ग पर आवागमन सुचारू, SDRF-NDRF अलर्ट

  • उत्तराखंड के आवास सचिव डॉ. आर. राजेश कुमार रेलवे फ्रीज जोन की समीक्षा को लेकर जानकारी देते हुए। Uttarakhand News: ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल फ्रीज जोन की होगी समीक्षा, पहाड़ों के विकास को मिलेगी रफ्तार
    • उत्तराखंड
    • देहरादून
    • पर्यटन

    Uttarakhand News: ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल फ्रीज जोन की होगी समीक्षा, पहाड़ों के विकास को मिलेगी रफ्तार

  • देहरादून में समावेशी शिक्षा मिशन-2030 का शुभारंभ करते मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी। Dehradun News: समावेशी शिक्षा मिशन-2030 का शुभारंभ, CM धामी बोले- हर बच्चे तक पहुंचे गुणवत्तापूर्ण शिक्षा
    • उत्तराखंड
    • देहरादून
    • शिक्षा

    Dehradun News: समावेशी शिक्षा मिशन-2030 का शुभारंभ, CM धामी बोले- हर बच्चे तक पहुंचे गुणवत्तापूर्ण शिक्षा

  • भवाली-रामगढ़ मार्ग पर खाई में गिरी कार का एसडीआरएफ द्वारा रेस्क्यू करते हुए जवान। Nainital News: भवाली-रामगढ़ मार्ग पर हादसा, खाई में गिरी कार; SDRF ने दंपति का सुरक्षित रेस्क्यू किया
    • उत्तराखंड
    • दुर्घटना
    • नैनीताल

    Nainital News: भवाली-रामगढ़ मार्ग पर हादसा, खाई में गिरी कार; SDRF ने दंपति का सुरक्षित रेस्क्यू किया

  • उत्तराखंड में भारी बारिश के बीच रेड अलर्ट, देहरादून में मानसून के दौरान बारिश का दृश्य। Uttarakhand Weather Update: अगले 48 घंटे उत्तराखंड में मानसून का रौद्र रूप, कई जिलों में भारी बारिश की रेड चेतावनी
    • उत्तराखंड
    • देहरादून
    • मौसम

    Uttarakhand Weather Update: अगले 48 घंटे उत्तराखंड में मानसून का रौद्र रूप, कई जिलों में भारी बारिश की रेड चेतावनी

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    लॉकडाउन में फंसे लोगों के लिए अच्छी खबर, ई-पास के लिए घर बैठे करें आवेदन

    • उत्तराखंड
    • राष्ट्रीय

    प्रवासी उत्तराखंडी भाई-बहन धैर्य रखें, सभी को सुरक्षित पहुंचाएंगे घर तक-सीएम

    • राष्ट्रीय
    • विदेश

    बडी खबर-लॉकडाउन में फंसे लोग जा सकेंगे अपने घर, गृह मंत्रालय ने जारी की गाइडलाइंस

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    कोरोना की जंग में उत्तराखंड कैबिनेट के महत्वपूर्ण फैसले

    • उत्तराखंड
    • जनपद
    • नैनीताल

    ब्रेकिंग:जंगल के रास्ते घरों को रवाना गौला श्रमिक, मौके पर पुलिस-पढ़ें पूरी खबर

Follow Us

  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram

Popular Categories

  • अध्यात्म (451)
  • अल्मोड़ा (620)
  • उत्तरकाशी (284)
  • उत्तरप्रदेश (117)
  • उत्तराखंड (24,829)
  • उधमसिंह नगर (1,301)
  • क्राइम (3,442)
  • खेल (357)
  • चंपावत (969)
  • चमोली (438)
  • जनपद (402)
  • टिहरी (298)
  • दुर्घटना (676)
  • देहरादून (10,892)
  • नैनीताल (6,396)
  • पर्यटन (213)
  • पिथौरागढ़ (480)
  • पौड़ी (311)
  • बागेश्वर (962)
  • मनोरंजन (36)
  • महानगर (151)
  • मौसम (1,084)
  • यात्रा (406)
  • राजनीति (408)
  • राष्ट्रीय (1,139)
  • रुद्रप्रयाग (711)
  • रोजगार (506)
  • विदेश (86)
  • शिक्षा (615)
  • संस्कृति (229)
  • स्वास्थ्य (1,360)
  • हरिद्वार (901)

About

सूचना एवं लोकसंपर्क विभाग, देहरादून (उत्तराखण्ड) में सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट डॉट कॉम न्यूज़ पोर्टल का मुख्य उद्देश्य देवभूमि उत्तराखंड की सत्य की कसौटी पर शत प्रतिशत खरी एवं प्रमाणिक खबरों से आम जनमानस को रूबरू कराने का प्रयास है।

Follow

Subscribe to notifications

Author

Editor – Mohan Chandra Joshi
Phone – +91 99271 64214 , 70600 64214
Email – uttarakhandmorningpost@gmail.com
Address – Indira Nagar 2, Bindukhatta, Lalkuan (Nainital), Uttarakhand

  • Home
  • Latest News
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram
© 2026, Uttarakhand Morning Post Website Developed & Maintained by Webtik Media All content and news on this website are published solely by the website owner. Webtik Media assumes no responsibility for its content. Developed by Webtik
Exclusive
Rudraprayag News: केदारनाथ पैदल मार्ग पर आवागमन सुचारू, SDRF-NDRF अलर्ट Rudraprayag News: केदारनाथ पैदल मार्ग पर आवागमन सुचारू, SDRF-NDRF अलर्ट Uttarakhand News: ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल फ्रीज जोन की होगी समीक्षा, पहाड़ों के विकास को मिलेगी रफ्तार Uttarakhand News: ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल फ्रीज जोन की होगी समीक्षा, पहाड़ों के विकास को मिलेगी रफ्तार Dehradun News: समावेशी शिक्षा मिशन-2030 का शुभारंभ, CM धामी बोले- हर बच्चे तक पहुंचे गुणवत्तापूर्ण शिक्षा Dehradun News: समावेशी शिक्षा मिशन-2030 का शुभारंभ, CM धामी बोले- हर बच्चे तक पहुंचे गुणवत्तापूर्ण शिक्षा Nainital News: भवाली-रामगढ़ मार्ग पर हादसा, खाई में गिरी कार; SDRF ने दंपति का सुरक्षित रेस्क्यू किया Nainital News: भवाली-रामगढ़ मार्ग पर हादसा, खाई में गिरी कार; SDRF ने दंपति का सुरक्षित रेस्क्यू किया Uttarakhand Weather Update: अगले 48 घंटे उत्तराखंड में मानसून का रौद्र रूप, कई जिलों में भारी बारिश की रेड चेतावनी Uttarakhand Weather Update: अगले 48 घंटे उत्तराखंड में मानसून का रौद्र रूप, कई जिलों में भारी बारिश की रेड चेतावनी