Uttarakhand: वरिष्ठ पत्रकार विकास धूलिया का निधन , सीएम धामी ने जताया शोक

देहरादून। उत्तराखण्ड के पत्रकारिता जगत से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। वरिष्ठ पत्रकार और उत्तरांचल प्रेस क्लब के पूर्व अध्यक्ष विकास धूलिया का आकस्मिक निधन हो गया है। उनके निधन की खबर से पूरे पत्रकार समुदाय में शोक की लहर दौड़ गई है। उनके निधन पर प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और सूचना महानिदेशक बंशीधर तिवारी ने गहरी शोक संविधान व्यक्त की है।
विकास धूलिया एक निष्पक्ष और जुझारू पत्रकार के रूप में जाने जाते थे। उन्होंने पत्रकारिता के क्षेत्र में लंबा योगदान दिया और उत्तराखण्ड की सामाजिक, राजनीतिक और सांस्कृतिक गतिविधियों पर गहन पकड़ रखते थे। वे उत्तरांचल प्रेस क्लब के अध्यक्ष भी रहे और पत्रकार हितों की आवाज को मजबूती से उठाते रहे।
उनके निधन को उत्तराखण्ड की पत्रकारिता के लिए एक अपूरणीय क्षति माना जा रहा है। कई वरिष्ठ पत्रकारों, राजनेताओं और सामाजिक संगठनों ने उनके निधन पर शोक व्यक्त किया है और दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की है।
विकास धूलिया की पत्रकारिता में ईमानदारी, सच्चाई और साहस के लिए उन्हें हमेशा याद किया जाएगा।
मुख्यमंत्री और महानिदेशक सूचना ने जताया शोक
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने वरिष्ठ पत्रकार, दैनिक जागरण के राज्य ब्यूरो प्रमुख और उत्तरांचल प्रेस क्लब के पूर्व अध्यक्ष विकास धूलिया के आकस्मिक निधन पर दुःख व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्मा की शांति और शोकाकुल परिजनों को धैर्य प्रदान करने की ईश्वर से कामना की है।
महानिदेशक सूचना बंशीधर तिवारी ने भी वरिष्ठ पत्रकार विकास धूलिया के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति और शोकाकुल परिवारजनों को धैर्य प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की है।
डीएम सविन बंसल ने भी जताया शोक
देहरादून। वरिष्ठ पत्रकार विकास धूलिया, (दैनिक जागरण के राज्य ब्यूरो प्रमुख और उत्तरांचल प्रेस क्लब के पूर्व अध्यक्ष,) के आकस्मिक निधन पर जिलाधिकारी सविन बंसल ने दुःख व्यक्त किया है। जिलाधिकारी ने दिवंगत आत्मा की शांति और शोकाकुल परिजनों को धैर्य प्रदान करने की ईश्वर से कामना की है।
सहायक निदेशक/ जिला सूचना अधिकारी बद्री चंद नेगी ने भी वरिष्ठ पत्रकार विकास धूलिया के आकस्मिक निधन पर दुख व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति और शोकाकुल परिवारजनों को धैर्य प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की है।


सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें