Skip to content
Uttarakhand Morning Post - Logo

Uttarakhand Morning Post

हर खबर तक

Primary Menu
  • उत्तराखंड
  • मौसम
  • क्राइम
  • दुर्घटना
  • रोजगार
  • जनपद
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • चमोली
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
    • पौड़ी
    • उत्तरकाशी
    • नैनीताल
    • उधमसिंह नगर
    • अल्मोड़ा
    • बागेश्वर
    • पिथौरागढ़
    • चंपावत
  • राष्ट्रीय
  • संस्कृति
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • ताज़ा खबरें
  • ⋮
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • यात्रा
    • अध्यात्म
    • महानगर
    • उत्तरप्रदेश
    • विदेश
  • Home
  • उत्तराखंड
  • योजनाओं के सफल क्रियान्वयन में नवाचार पर दिया जाए ध्यान: मुख्यमंत्री
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

योजनाओं के सफल क्रियान्वयन में नवाचार पर दिया जाए ध्यान: मुख्यमंत्री

Mohan Chandra Joshi July 31, 2024
ख़बर शेयर करें -

पशुपालन एवं डेरी विकास की योजनायें बने जीएसडीपी में वृद्धि के आधार

योजनाओं के सफल क्रियान्वयन में नवाचार पर दिया जाए ध्यान- मुख्यमंत्री

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को सचिवालय में पशुपालन, डेरी विकास, मत्स्य पालन और गन्ना विकास विभाग की समीक्षा की। बैठक के दौरान उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिये कि पशुपालन और डेरी विकास के क्षेत्र में आगामी 03 वर्षों में सकल राज्य घरेलू उत्पाद (जीएसडीपी) में योगदान 03 प्रतिशत से बढ़ाकर 05 प्रतिशत करने की दिशा में कार्य किए जाएं। इसके लिए उन्होंने स्थानीय उत्पादों को तेजी से बढ़ावा दिये जाने पर भी बल दिया। उन्होंने पशुपालन और डेरी विकास के क्षेत्र में जीएसडीपी में वृद्धि के लिए आवश्यक संसाधनों का पूरा एक्शन प्लान तैयार कर प्रस्तुत करने के साथ प्रत्येक जनपद में एक-एक मॉडल पशु चिकित्सालय बनाए जाने के निर्देश दिए।

मुख्यमंत्री ने निर्देश दिये योजनाओं के सफल क्रियान्वयन के साथ नवाचार की दिशा में विशेष ध्यान दिया जाए। योजनाओं को और अधिक प्रभावी बनाने की दिशा में कार्य किया जाए, जिससे स्थानीय स्तर पर लोगों की आजीविका में वृद्धि हो और पलायन भी रूके। डेरी विकास तथा पशुपालन के क्षेत्र में राज्य की आर्थिकी में सुधार के लिये अन्य प्रदेशों से आयातित दूध व दुग्ध उत्पादों, पोलट्री उत्पादों की निर्भरता को कम किया जाए। गोट वैली, कुक्कुट वैली और ब्रायलर फार्म की स्थापना राज्य में पशुपालकों की आय को बढ़ाने में सहायक सिद्ध हुई है। इस योजनाओं को और तेजी से बढ़ावा दिया जाए।

यह भी पढ़ें 👉  हेमकुंड साहिब यात्रा: श्रद्धालु बोले, व्यूज के लिए उड़ाई जा रही हैं अफवाहें, यात्रा में कोई दिक्कत नहीं

मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए कि राज्य में डेरी विकास के लिए दुग्ध उत्पादन में वृद्धि के साथ ही विभिन्न दुग्ध उत्पादों को बढ़ावा देने की दिशा में तेजी से कार्य किया जाए। दुग्ध उत्पादन से लाभकारी आय के लिए इनपुट प्रोडक्सन एवं डिलीवरी सिस्टम को सुदृढ़ बनाया जाए। एफ.पी.ओ के माध्यम से किसानों को उन्नत किस्म के चारा बीज उपलब्ध कराने और हरा एवं सूखा चारा उत्पादन के लिए प्रोत्साहित किये जाने के साथ राज्य में अधिक से अधिक दुग्ध उत्पादक सेवा केन्द्र स्थापित किये जाने के भी निर्देश मुख्यमंत्री ने दिये।

राज्य में मछली की खपत के अनुरूप हो उत्पादन- मुख्यमंत्री

मत्स्य विभाग की समीक्षा के दौरान मुख्यमंत्री ने निर्देश दिये कि पर्वतीय क्षेत्रों में ट्राउट फिश के उत्पादन को तेजी से बढ़ावा दिया जाए। इनकी बिक्री के लिए भी उचित प्रबंध किये जाएं। उन्होंने कहा कि यह सुनिश्चित किया जाए कि प्रधानमंत्री मत्स्य सम्पदा योजना का मत्स्य पालकों को अधिक से अधिक लाभ मिले। राज्य में मत्स्य पालन को और तेजी से बढ़ावा देने के लिए विभाग द्वारा लक्ष्य तय किये जाएं, लक्ष्यों को फोकस करते हुए समयबद्धता के साथ आगे कार्य किये जाएं। राज्य में मछली की खपत के अनुरूप उत्पादन हो इस दिशा में भी तेजी से प्रयास किये जाएं। मुख्यमंत्री मत्स्य संपदा योजना से भी अधिक से अधिक मत्स्य पालकों को जोड़ा जाए। उन्होंने कहा कि तालाबों के निर्माण से उनमें मत्स्य पालन को बढ़ावा दिया जा सकता है, वहीं जल संरक्षण की दिशा में भी यह सहायक सिद्ध होंगे। उन्होंने कहा कि कलस्टर बनाकर तालाबों का निर्माण किया जाए और उनके माध्यम से मत्स्य पालन को बढ़ावा दिया जाए।

यह भी पढ़ें 👉  जिस बेटी को उंगली पकड़कर चलना सिखाया, उसी ने रच डाली पिता की मौत की साजिश

गन्ना मिलों के आधुनिकीकरण, दक्षता और क्षमता में वृद्धि की दिशा में किए जाएं कार्य-मुख्यमंत्री

गन्ना विकास विभाग की समीक्षा के दौरान मुख्यमंत्री ने निर्देश दिये कि गन्ना मिलों को घाटे से उबारा जाए। गन्ना मिलों के आधुनिकीकरण, दक्षता और क्षमता में वृद्धि की दिशा में कार्य किये जाएं। राज्य में गन्ना बीज बदलाव, जीपीएस के माध्यम से गन्ना सर्वेक्षण का कार्य तथा प्रदेश में जैविक गन्ना उत्पादन को बढ़ावा देने के लक्ष्य जल्द से जल्द पूरा करने के निर्देश दिए हैं। यह सुनिश्चित किया जाए कि किसानों को गन्ना मूल्य का भुगतान समय पर हो।

कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा ने बताया कि पशु स्वास्थ्य एवं रोग नियंत्रण के लिए वृहद् स्तर पर पशुओं का टीकाकरण का अभियान चलाया जा रहा है। मोबाईल वैटिनरी यूनिट के माध्यम से पशुपालकों के द्वार पर पशुचिकित्सा संबंधी सेवाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। मुख्यमंत्री राज्य पशुधन मिशन के तहत इस वर्ष डेरी विकास के अन्तर्गत 3385 दुधारू पशुओं के क्रय के लिए 611 परिवारों को दुग्ध व्यवसाय से जोड़ने तथा 4943 पशुपालकों को बकरी व कुक्कुट पालन का लक्ष्य रखा है। पर्वतीय क्षेत्रों में साइलेज, चारा फीड ब्लाक की सुगमता से उपलब्ध होने के कारण महिलाओं के बोझ को कम किया गया है। पशुपालन से संबधित कार्यों में महिलाओं की भागीदारी 30 प्रतिशत से बढ़ाकर 50 प्रतिशत किये जाने का लक्ष्य रखा गया है। उन्होंने कहा कि पिछले 03 वर्षों में दुग्ध उपार्जन, संतुलित पशु आहार एवं साईलेज विक्रय में वृद्धि हुई है। गोट वैली से राज्य में डेढ़ साल में 3027 पशुपालकों को लाभ मिला है, जिसमें 37 प्रतिशत महिलाएं शामिल हैं। राज्य में कुक्कुट की 2622 ईकाई स्थापित हैं इस वर्ष 01 हजार और ईकाई स्थापित करने का लक्ष्य रखा गया है।

यह भी पढ़ें 👉  चारधाम-हेमकुंड साहिब यात्रा में श्रद्धालुओं की सुविधा सर्वोच्च प्राथमिकता, अफवाहों से दूर रहने की मुख्यमंत्री ने की अपील

बैठक में मुख्य सचिव राधा रतूड़ी, अपर मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन, प्रमुख सचिव आर. के सुधांशु, सचिव डॉ. बी.वी.आर. सी. पुरूषोत्तम, विशेष सचिव डॉ. पराग मधुकर धकाते, अपर सचिव विजय जोगदंडे, नियोजन विभाग से मनोज पंत और संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।

Mohan Joshi - Editor - Uttarakhand Morning Post
Mohan Chandra Joshi

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें

व्हाट्सऐप चैनल को फॉलो करें

फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें

टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें

हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें

Tags: Braking uttarakhand Khabar Uttarakhand Latest News Of Uttarakhand Uttarakhand uttarakhand braking Uttarakhand Morning post.com Uttarakhand News Uttarakhand News: उत्तराखंड के सभी जिलों में बनेंगे मॉडल पशु चिकित्सालय उत्तराखंड से खबर देवभूमि उत्तराखंड मुख्यमंत्री उत्तराखंड योजनाओं के सफल क्रियान्वयन में नवाचार पर दिया जाए ध्यान: मुख्यमंत्री सीएम धामी ने दिए निर्देश

Related Stories

उत्तराखंड में बादलों और बारिश का मौसम। Uttarakhand Weather: उत्तराखंड में मौसम का बदला मिजाज, कई जिलों में आंधी-बारिश का येलो अलर्ट; मानसून पर ताजा अपडेट
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • मौसम

Uttarakhand Weather: उत्तराखंड में मौसम का बदला मिजाज, कई जिलों में आंधी-बारिश का येलो अलर्ट; मानसून पर ताजा अपडेट

Mohan Chandra Joshi June 24, 2026
क्राइम से जुड़ी प्रतीकात्मक तस्वीर जिस बेटी को उंगली पकड़कर चलना सिखाया, उसी ने रच डाली पिता की मौत की साजिश
  • अल्मोड़ा
  • उत्तराखंड
  • क्राइम

जिस बेटी को उंगली पकड़कर चलना सिखाया, उसी ने रच डाली पिता की मौत की साजिश

Mohan Chandra Joshi June 24, 2026
नदी में डूबे युवकों की तलाश में जुटी एसडीआरएफ और पुलिस। कुमाऊं में दर्दनाक हादसे: नहाने के दौरान चार युवक नदी में डूबे, दो की मौत, दो लापता
  • अल्मोड़ा
  • उत्तराखंड
  • चंपावत
  • दुर्घटना

कुमाऊं में दर्दनाक हादसे: नहाने के दौरान चार युवक नदी में डूबे, दो की मौत, दो लापता

Mohan Chandra Joshi June 23, 2026
केवीएम स्कूल परिसर में लगी आग को बुझाते अग्निशमन कर्मी, मौके पर खड़ी फायर ब्रिगेड की गाड़ियां और धुएं का गुबार। हल्द्वानी में बड़ा हादसा टला: केवीएम स्कूल परिसर में भड़की भीषण आग, फायर-पुलिस की तत्परता से पाया काबू
  • उत्तराखंड
  • दुर्घटना
  • नैनीताल

हल्द्वानी में बड़ा हादसा टला: केवीएम स्कूल परिसर में भड़की भीषण आग, फायर-पुलिस की तत्परता से पाया काबू

Mohan Chandra Joshi June 23, 2026
तीन माह के राशन वितरण की जानकारी देते अपर आयुक्त खाद्य पी.एस. पांगती। Monsoon Alert: मानसून से पहले बड़ा फैसला, उत्तराखंड के पर्वतीय क्षेत्रों में 1 जुलाई से मिलेगा 3 महीने का राशन
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

Monsoon Alert: मानसून से पहले बड़ा फैसला, उत्तराखंड के पर्वतीय क्षेत्रों में 1 जुलाई से मिलेगा 3 महीने का राशन

Mohan Chandra Joshi June 23, 2026
अल्मोड़ा में 200 मीटर गहरी खाई में गिरे वाहन के पास रेस्क्यू अभियान में जुटी एसडीआरएफ और पुलिस टीम। अल्मोड़ा में भीषण हादसा: 200 मीटर गहरी खाई में समाई कार, दो लोगों की दर्दनाक मौत
  • अल्मोड़ा
  • उत्तराखंड
  • दुर्घटना

अल्मोड़ा में भीषण हादसा: 200 मीटर गहरी खाई में समाई कार, दो लोगों की दर्दनाक मौत

Mohan Chandra Joshi June 23, 2026
  • Latest News
  • Most Popular
  • उत्तराखंड में बादलों और बारिश का मौसम। Uttarakhand Weather: उत्तराखंड में मौसम का बदला मिजाज, कई जिलों में आंधी-बारिश का येलो अलर्ट; मानसून पर ताजा अपडेट
    • उत्तराखंड
    • देहरादून
    • मौसम

    Uttarakhand Weather: उत्तराखंड में मौसम का बदला मिजाज, कई जिलों में आंधी-बारिश का येलो अलर्ट; मानसून पर ताजा अपडेट

  • क्राइम से जुड़ी प्रतीकात्मक तस्वीर जिस बेटी को उंगली पकड़कर चलना सिखाया, उसी ने रच डाली पिता की मौत की साजिश
    • अल्मोड़ा
    • उत्तराखंड
    • क्राइम

    जिस बेटी को उंगली पकड़कर चलना सिखाया, उसी ने रच डाली पिता की मौत की साजिश

  • नदी में डूबे युवकों की तलाश में जुटी एसडीआरएफ और पुलिस। कुमाऊं में दर्दनाक हादसे: नहाने के दौरान चार युवक नदी में डूबे, दो की मौत, दो लापता
    • अल्मोड़ा
    • उत्तराखंड
    • चंपावत
    • दुर्घटना

    कुमाऊं में दर्दनाक हादसे: नहाने के दौरान चार युवक नदी में डूबे, दो की मौत, दो लापता

  • केवीएम स्कूल परिसर में लगी आग को बुझाते अग्निशमन कर्मी, मौके पर खड़ी फायर ब्रिगेड की गाड़ियां और धुएं का गुबार। हल्द्वानी में बड़ा हादसा टला: केवीएम स्कूल परिसर में भड़की भीषण आग, फायर-पुलिस की तत्परता से पाया काबू
    • उत्तराखंड
    • दुर्घटना
    • नैनीताल

    हल्द्वानी में बड़ा हादसा टला: केवीएम स्कूल परिसर में भड़की भीषण आग, फायर-पुलिस की तत्परता से पाया काबू

  • तीन माह के राशन वितरण की जानकारी देते अपर आयुक्त खाद्य पी.एस. पांगती। Monsoon Alert: मानसून से पहले बड़ा फैसला, उत्तराखंड के पर्वतीय क्षेत्रों में 1 जुलाई से मिलेगा 3 महीने का राशन
    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    Monsoon Alert: मानसून से पहले बड़ा फैसला, उत्तराखंड के पर्वतीय क्षेत्रों में 1 जुलाई से मिलेगा 3 महीने का राशन

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    लॉकडाउन में फंसे लोगों के लिए अच्छी खबर, ई-पास के लिए घर बैठे करें आवेदन

    • उत्तराखंड
    • राष्ट्रीय

    प्रवासी उत्तराखंडी भाई-बहन धैर्य रखें, सभी को सुरक्षित पहुंचाएंगे घर तक-सीएम

    • राष्ट्रीय
    • विदेश

    बडी खबर-लॉकडाउन में फंसे लोग जा सकेंगे अपने घर, गृह मंत्रालय ने जारी की गाइडलाइंस

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    कोरोना की जंग में उत्तराखंड कैबिनेट के महत्वपूर्ण फैसले

    • उत्तराखंड
    • जनपद
    • नैनीताल

    ब्रेकिंग:जंगल के रास्ते घरों को रवाना गौला श्रमिक, मौके पर पुलिस-पढ़ें पूरी खबर

Follow Us

  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram

Popular Categories

  • अध्यात्म (444)
  • अल्मोड़ा (614)
  • उत्तरकाशी (282)
  • उत्तरप्रदेश (116)
  • उत्तराखंड (24,540)
  • उधमसिंह नगर (1,282)
  • क्राइम (3,404)
  • खेल (355)
  • चंपावत (956)
  • चमोली (434)
  • जनपद (402)
  • टिहरी (296)
  • दुर्घटना (640)
  • देहरादून (10,750)
  • नैनीताल (6,327)
  • पर्यटन (207)
  • पिथौरागढ़ (479)
  • पौड़ी (308)
  • बागेश्वर (957)
  • मनोरंजन (36)
  • महानगर (148)
  • मौसम (1,038)
  • यात्रा (398)
  • राजनीति (403)
  • राष्ट्रीय (1,125)
  • रुद्रप्रयाग (708)
  • रोजगार (494)
  • विदेश (86)
  • शिक्षा (608)
  • संस्कृति (229)
  • स्वास्थ्य (1,353)
  • हरिद्वार (882)

About

सूचना एवं लोकसंपर्क विभाग, देहरादून (उत्तराखण्ड) में सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट डॉट कॉम न्यूज़ पोर्टल का मुख्य उद्देश्य देवभूमि उत्तराखंड की सत्य की कसौटी पर शत प्रतिशत खरी एवं प्रमाणिक खबरों से आम जनमानस को रूबरू कराने का प्रयास है।

Follow

Subscribe to notifications

Author

Editor – Mohan Chandra Joshi
Phone – +91 99271 64214 , 70600 64214
Email – uttarakhandmorningpost@gmail.com
Address – Indira Nagar 2, Bindukhatta, Lalkuan (Nainital), Uttarakhand

  • Home
  • Latest News
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram
© 2026, Uttarakhand Morning Post Website Developed & Maintained by Webtik Media All content and news on this website are published solely by the website owner. Webtik Media assumes no responsibility for its content. Developed by Webtik
Exclusive
Uttarakhand Weather: उत्तराखंड में मौसम का बदला मिजाज, कई जिलों में आंधी-बारिश का येलो अलर्ट; मानसून पर ताजा अपडेट Uttarakhand Weather: उत्तराखंड में मौसम का बदला मिजाज, कई जिलों में आंधी-बारिश का येलो अलर्ट; मानसून पर ताजा अपडेट जिस बेटी को उंगली पकड़कर चलना सिखाया, उसी ने रच डाली पिता की मौत की साजिश जिस बेटी को उंगली पकड़कर चलना सिखाया, उसी ने रच डाली पिता की मौत की साजिश कुमाऊं में दर्दनाक हादसे: नहाने के दौरान चार युवक नदी में डूबे, दो की मौत, दो लापता कुमाऊं में दर्दनाक हादसे: नहाने के दौरान चार युवक नदी में डूबे, दो की मौत, दो लापता हल्द्वानी में बड़ा हादसा टला: केवीएम स्कूल परिसर में भड़की भीषण आग, फायर-पुलिस की तत्परता से पाया काबू हल्द्वानी में बड़ा हादसा टला: केवीएम स्कूल परिसर में भड़की भीषण आग, फायर-पुलिस की तत्परता से पाया काबू Monsoon Alert: मानसून से पहले बड़ा फैसला, उत्तराखंड के पर्वतीय क्षेत्रों में 1 जुलाई से मिलेगा 3 महीने का राशन Monsoon Alert: मानसून से पहले बड़ा फैसला, उत्तराखंड के पर्वतीय क्षेत्रों में 1 जुलाई से मिलेगा 3 महीने का राशन