मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज हल्द्वानी में ,इन कार्यक्रमों में करेंगे प्रतिभाग-Nainital News
नैनीताल। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी 28 फरवरी (शनिवार) को एक दिवसीय जनपद भम्रण पर आ रहे है।
जानकारी देते हुए जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने बताया कि मुख्यमंत्री शनिवार को पूर्वाह्न 10:45 बजे हैलीकॉप्टर द्वारा लोहियाहेड हैलीपैड खटीमा (उद्यमसिंह नगर) से प्रस्थान कर पूर्वाह्न 10:55 बजे एफटीआई हेलीपैड हल्द्वानी पहुॅचेगे। इसके उपरांत एफटीआई हेलीपैड से कार द्वारा प्रस्थान कर सुशीला तिवारी मेडिकल कॉलेज हल्द्वानी पहुंचेंगे, जहॉं वह विभिन्न विकास योजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास कार्यक्रम में प्रतिभाग करेंगे। इसके उपरांत म मुख्यमंत्री पूर्वाह्न 11:30 बजे से अपराह्न 12:30 बजे तक प्रधानमंत्री की वर्चुअल उपस्थिति में सर्वाइकल कैंसर के विरूद्ध राष्ट्रीय एचवीपी टीकाकरण अभियान का शुभारंभ कार्यक्रम में प्रतिभाग करेंगे।
इसके उपरांत मुख्यमंत्री अपराह्न 01:00 बजे पीएसपी चिकित्सालय हल्द्वानी के शुभारंभ समारोह में प्रतिभाग करेंगे। इसके उपरांत 2:30 बजे से 03:00 बजे तक एफ टी आई सभागार में जनपद के प्रशासनिक अधिकारियों के साथ कानून व्यवस्था एवं अन्य महत्वपूर्ण विषय पर बैठक एवं ब्रीफिंग करेंगे । इसके उपरांत 03:15 बजे एफ टी आई हेलीपैड से खटीमा (उधमसिंहनगर) के लिए रवाना होगे।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें


