Champawat News: बारिश के बाद प्रशासन की बड़ी राहत, सभी बाधित सड़कें बहाल, यातायात हुआ सामान्य
चम्पावत में बारिश के बाद मलबा हटाकर सड़कें बहाल करते कर्मचारी।
जिलाधिकारी मनीष कुमार के निर्देशन में युद्धस्तर पर चला मलबा हटाने का अभियान, संवेदनशील क्षेत्रों में टीमें तैनात, सभी मोटर मार्ग आवागमन के लिए खुले
चम्पावत, 02 जून 2025: जिलाधिकारी मनीष कुमार के निर्देशन में जनपद में वर्षा के कारण बाधित हुए समस्त मुख्य मोटर मार्गों को सुचारू कर दिया गया है। जिला प्रशासन और संबंधित विभागों की मुस्तैदी के चलते वर्तमान में जनपद के सभी मोटर मार्ग यातायात के लिए पूरी तरह से खुले हुए हैं।
वर्षा के कारण जिन स्थानों पर सड़कों के किनारे मलबा एकत्र हो गया था, उसे हटाने का कार्य भी युद्धस्तर पर किया जा रहा है। जिलाधिकारी के निर्देशों का पालन करते हुए पी.आई.यू. एन.पी.सी.सी. (PIU NPCC) चम्पावत की टीमें लगातार संवेदनशील क्षेत्रों में तैनात हैं। मार्गो के किनारे से मलबे की सफाई का काम तेजी से किया जा रहा है ताकि भविष्य में किसी भी प्रकार की दुर्घटना से बचा जा सके और स्थानीय जनता सहित यात्रियों को आवागमन में कोई असुविधा न हो।
सम्बंधित विभाग द्वारा सभी आवश्यक मशीनों और मैनपावर को अलर्ट मोड पर रखा गया है ताकि किसी भी स्थिति में तुरंत कार्रवाई की जा सके। प्रशासन का मुख्य उद्देश्य जनपद की लाइफलाइन कहे जाने वाले इन मार्गों को सुरक्षित और सुगम बनाए रखना है।

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें


