चंपावत: जिलाधिकारी मनीष कुमार ने PMGSY-IV मार्गों की प्रगति की समीक्षा, निर्माण में तेजी के निर्देश
PMGSY-IV के तहत 38 मोटर मार्गों का सर्वे पूर्ण, फॉरेस्ट केस की शीघ्र कार्यवाही सुनिश्चित
Champawat News- मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशन में जनपद चंपावत में सड़कों के विस्तारीकरण और ग्रामीण कनेक्टिविटी को मजबूत बनाने के प्रयासों में उल्लेखनीय तेजी आई है। उनके स्पष्ट निर्देशों के अनुसार प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना (PMGSY-IV) के तहत प्रस्तावित विभिन्न मोटर मार्गों पर सर्वे और अन्य प्रक्रियाएँ तेजी से संचालित हो रही हैं।
आज जिलाधिकारी श्री मनीष कुमार ने जिले में प्रस्तावित मोटर मार्गों की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की। समीक्षा में PMGSY टीम ने अवगत कराया कि जिले के 38 नई मोटर मार्गों का सर्वेक्षण कार्य सफलतापूर्वक पूर्ण हो चुका है। कुछ मार्गों पर फॉरेस्ट केस लंबित हैं, जिनकी समयबद्ध कार्रवाई जारी है।
विशेष रूप से चंपावत जिले के मंच बकौड़ा, रमक खेरकुरा, ग्वेनीरा, गल्ला गांव आदि मार्गों के लिए फॉरेस्ट केस तैयार हो चुके हैं और शीघ्र ही आवश्यक अग्रिम कार्यवाही प्रारंभ की जाएगी।
जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि फॉरेस्ट केस के निपटान के बाद मार्ग निर्माण कार्य तेजी से शुरू किया जाए, ताकि ग्रामीण क्षेत्रवासियों को सुरक्षित, सुगम और निर्बाध यातायात सुविधा प्राप्त हो। समीक्षा बैठक में PMGSY टीम और संबंधित विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे और उन्होंने प्रगति की संपूर्ण रिपोर्ट प्रस्तुत की।
सर्वे कार्य पूर्ण किए गए प्रमुख मार्ग:
- बकोड़ा मोटर मार्ग – 20 किमी, सर्वे पूर्ण, वन प्रकरण प्रगति पर
- सुकनी–बुडम–कठोल मोटर मार्ग – 18 किमी, सर्वे पूर्ण
- ललुवापानी–बनलेख–मरोड़ी मोटर मार्ग – 10 किमी, सर्वे पूर्ण
- टनकपुर–जौलजीबी एम.आर. से सोराई–हार्टोला मोटर मार्ग – 22 किमी, सर्वे पूर्ण
- दियूरी–बगेरी से फुर्कियाझाला मोटर मार्ग – 18 किमी, सर्वे पूर्ण
- लराबोरा से कवारसिंह मोटर मार्ग – 10 किमी, सर्वे पूर्ण
- गुरेली–कल्लूखान से मैरौली मोटर मार्ग – 10 किमी, सर्वे पूर्ण
- ज्याड़ा–रावकुंवर से भंडरबोरा मोटर मार्ग – 12 किमी, सर्वे पूर्ण
- चतुरकोट से तल्ला कफल्टा मोटर मार्ग – 14 किमी, सर्वे पूर्ण
- सातकूला से रुइया मोटर मार्ग – 15 किमी, सर्वे पूर्ण
- धुनाघाट–ऋतासाहिब एम.आर. से पिनाना मोटर मार्ग – 10 किमी, सर्वे पूर्ण
- एनएच-09 किमी 100 से कोट अमोरी–जौरका मोटर मार्ग – 8 किमी, सर्वे पूर्ण
- आमनी से रायाल मोटर मार्ग – 12 किमी, सर्वे पूर्ण
- सिप्टी–न्याड़ी एम.आर. से पडूंगा–डूंगरा–रीठा मोटर मार्ग – 14 किमी, सर्वे पूर्ण
- सल्लि–कुकड़ौनी–आमखेत मोटर मार्ग – 12 किमी, सर्वे पूर्ण
इन सभी सड़क मार्गों के निर्माण से जनपद के दुर्गम क्षेत्रों में सुगम और सुरक्षित यातायात सुविधा उपलब्ध होगी, ग्रामीण निवासियों के जीवनस्तर में सुधार होगा और स्थानीय उत्पादों के बाजार तक पहुँच सुगम होगी।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें


