चम्पावत: मुख्यमंत्री धामी की दो बड़ी सौगात, ₹2.62 करोड़ से सुधरेगा चल्थी–नौलापानी मार्ग, ₹55.57 लाख से बनेगा नधौर ट्रैकिंग रूट
सड़क सुधार से बढ़ेगी कनेक्टिविटी, ट्रैकिंग रूट निर्माण से पर्यटन और रोजगार को मिलेगा बढ़ावा
चम्पावत, 27 मार्च 2027: जनपद चम्पावत के विकास को गति देते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चल्थी–नौलापानी मार्ग के सुधारीकरण के लिए ₹2.62 करोड़ की स्वीकृति प्रदान की है। इस मार्ग के सुदृढ़ीकरण से ग्रामीण क्षेत्रों की कनेक्टिविटी बेहतर होगी और स्थानीय लोगों को आवागमन में बड़ी राहत मिलेगी। साथ ही यह सड़क क्षेत्रीय व्यापार और आर्थिक गतिविधियों को भी बढ़ावा देगी।
₹55.57 लाख से बनेगा नधौर ट्रैकिंग रूट
विधानसभा क्षेत्र लोहाघाट में पर्यटन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से रीठा साहिब से भीडार होते हुए वन्यजीव अभ्यारण (नधौर) तक ट्रैकिंग रूट निर्माण के लिए ₹55.57 लाख की स्वीकृति दी गई है। इस परियोजना से साहसिक पर्यटन को नई दिशा मिलेगी और स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार के अवसर भी सृजित होंगे।
पर्यटन और कनेक्टिविटी पर सरकार का फोकस
मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि राज्य सरकार का उद्देश्य दूरस्थ क्षेत्रों को मुख्यधारा से जोड़ना और आधारभूत सुविधाओं को मजबूत करना है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी कार्य गुणवत्ता के साथ समयबद्ध तरीके से पूरे किए जाएं, ताकि जनता को शीघ्र लाभ मिल सके।
चम्पावत के समग्र विकास का संकल्प
मुख्यमंत्री ने दोहराया कि चम्पावत जनपद के सर्वांगीण विकास के लिए सरकार प्रतिबद्ध है और भविष्य में भी जनहित से जुड़ी योजनाओं को प्राथमिकता दी जाती रहेगी।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें


