चंपावत: मुख्यमंत्री धामी की होली पर बड़ी सौगात, कीमतौली–रौसाल सड़क हेतु 12 करोड़ रुपए स्वीकृत
Champawat News- मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा जनपद चम्पावत को होली के अवसर पर बड़ी सौगात प्रदान करते हुए 20 किलोमीटर लंबी कीमतौली–रौसाल सड़क के डामरीकरण एवं सुधारीकरण कार्य हेतु ₹12 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति प्रदान की गई है।
यह महत्वपूर्ण सड़क लगभग 20 गांवों को जोड़ती है, जिससे क्षेत्र की लगभग 10,000 की आबादी प्रत्यक्ष रूप से लाभान्वित होगी।
सड़क के सुदृढ़ीकरण से आवागमन सुगम होगा, ग्रामीणों को शिक्षा, स्वास्थ्य एवं बाजार तक बेहतर पहुंच प्राप्त होगी तथा क्षेत्र के सामाजिक – आर्थिक विकास को गति मिलेगी।
उल्लेखनीय है कि उक्त सड़क के डामरीकरण की मांग क्षेत्रीय जनता द्वारा लंबे समय से की जा रही थी। “जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार” कार्यक्रम के दौरान भी ग्रामीणों ने जिलाधिकारी मनीष कुमार के समक्ष सड़क निर्माण की मांग प्रमुखता से उठाई थी।
जनभावनाओं को गंभीरता से लेते हुए जिलाधिकारी द्वारा प्रस्ताव को त्वरित रूप से शासन को प्रेषित किया गया, जिस पर शीघ्र निर्णय लेते हुए माननीय मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने सड़क के डामरीकरण एवं सुधारीकरण हेतु वित्तीय स्वीकृति प्रदान कर दी।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें


