Champawat News: बाटनागाड़ में मलबा हटाने को JCB मशीनें तैनात, यातायात सुचारू
बाटनागाड़ क्षेत्र में मलबा हटाने के लिए तैनात JCB मशीनें, यातायात सुचारू रखने में जुटा विभाग
बारिश और बढ़ते जलस्तर के बीच प्रशासन अलर्ट, संवेदनशील स्थानों पर मशीनें तैनात; मार्ग बाधित होने पर तत्काल मलबा हटाने की कार्रवाई
चंपावत/टनकपुर, 6 सितंबर 2026। Champawat News: पहाड़ी क्षेत्रों में निरंतर हो रही वर्षा एवं जलस्तर में वृद्धि के दृष्टिगत लोक निर्माण विभाग द्वारा सतर्कता बरतते हुए त्वरित कार्रवाई की जा रही है। जिलाधिकारी मनीष कुमार के निर्देशानुसार पूर्णागिरी मार्ग बाटनागाड़ क्षेत्र में जलस्तर बढ़ने से आ रहे स्लिप एवं मलबे (डेब्रिस) को तत्काल हटाने हेतु विभाग द्वारा जेसीबी मशीन की तैनाती की गई है, जिससे मार्ग से मलबे की सफाई कर यातायात को निरंतर सुचारू रखा जा सके।
इसके अतिरिक्त अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग चंपावत श्री हितेश कांडपाल ने जानकारी देते हुए बताया कि विभाग के अंतर्गत आने वाले लगभग सभी मार्ग वर्तमान में यातायात हेतु पूर्णतः खुले हुए हैं एवं आवागमन सामान्य है।
संवेदनशील स्थलों पर पूर्व से ही जेसीबी मशीनें तैनात की गई हैं। यदि किसी स्थान पर मार्ग बाधित होने की स्थिति बनती है, तो विभागीय टीमों द्वारा रिस्पांस टाइम कम करते हुए बाधित मार्ग को पुनः खोलने का कार्य किया जा रहा है।
जिला प्रशासन एवं लोक निर्माण विभाग द्वारा आम जनता से अपील की गई है कि वे वर्षाकाल के दौरान यात्रा करते समय पूर्ण सतर्कता एवं सावधानी बरतें तथा आवश्यक दिशा-निर्देशों का पालन करें।

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें


