Skip to content
Uttarakhand Morning Post - Logo

Uttarakhand Morning Post

हर खबर तक

Primary Menu
  • उत्तराखंड
  • मौसम
  • क्राइम
  • दुर्घटना
  • रोजगार
  • जनपद
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • चमोली
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
    • पौड़ी
    • उत्तरकाशी
    • नैनीताल
    • उधमसिंह नगर
    • अल्मोड़ा
    • बागेश्वर
    • पिथौरागढ़
    • चंपावत
  • राष्ट्रीय
  • संस्कृति
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • ताज़ा खबरें
  • ⋮
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • यात्रा
    • अध्यात्म
    • महानगर
    • उत्तरप्रदेश
    • विदेश
  • Home
  • उत्तराखंड
  • Champawat News: खराब मौसम के बीच डीएम ने किया कंट्रोल रूम का निरीक्षण, जनपदवासियों से की यह अपील
  • उत्तराखंड
  • चंपावत
  • मौसम

Champawat News: खराब मौसम के बीच डीएम ने किया कंट्रोल रूम का निरीक्षण, जनपदवासियों से की यह अपील

खराब मौसम और लगातार बारिश के बीच चम्पावत जिला प्रशासन ने आपदा प्रबंधन तैयारियों को लेकर सतर्कता बढ़ा दी है। डीएम मनीष कुमार ने जिला आपदा परिचालन केंद्र का औचक निरीक्षण कर कंट्रोल रूम की कार्यप्रणाली, संचार व्यवस्था और कार्मिकों की तत्परता परखी। उन्होंने संवेदनशील मार्गों पर आवश्यक मशीनरी की उपलब्धता, त्वरित सूचना तंत्र और राहत-बचाव व्यवस्था को मजबूत रखने के निर्देश दिए। साथ ही जनपदवासियों से नदियों-गधेरों, भूस्खलन संभावित क्षेत्रों और जोखिम वाले मार्गों से दूर रहने की अपील की।
Mohan Chandra Joshi September 6, 2026
भारी बारिश के बीच डीएम मनीष कुमार ने आपदा कंट्रोल रूम का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया

भारी बारिश के बीच डीएम मनीष कुमार ने आपदा कंट्रोल रूम का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया

ख़बर शेयर करें -

भूस्खलन संभावित क्षेत्रों में पहले से जेसीबी तैनात करने और संचार व्यवस्था दुरुस्त रखने के निर्देश, डीएम ने लोगों से सतर्कता बरतने की अपील की

चम्पावत, 06 सितंबर 2026। जनपद के विभिन्न क्षेत्रों में लगातार हो रही बारिश और खराब मौसम की संभावनाओं को देखते हुए जिला प्रशासन ने आपदा प्रबंधन तैयारियों को और मजबूत कर दिया है। जिलाधिकारी एवं अध्यक्ष जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण मनीष कुमार ने रविवार को कलेक्ट्रेट परिसर में संचालित जिला आपदा परिचालन केंद्र का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं की धरातलीय स्थिति परखी। उन्होंने कंट्रोल रूम की कार्यप्रणाली, संचार व्यवस्थाओं और ड्यूटी पर तैनात कार्मिकों की स्थिति का जायजा लेते हुए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने वायरलेस एवं सैटेलाइट संचार प्रणाली की क्रियाशीलता जांची। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि आपदा प्रबंधन से जुड़ी सेवाओं में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। कंट्रोल रूम में तैनात कार्मिकों को 24 घंटे पूरी तरह अलर्ट मोड में रहने के निर्देश देते हुए उन्होंने कहा कि जिले के किसी भी क्षेत्र से आपदा अथवा अप्रिय घटना की सूचना प्राप्त होने पर बिना समय गंवाए तत्काल राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया जाना सुनिश्चित किया जाए।

संवेदनशील मार्गों पर पहले से तैनात हो भारी मशीनरी
जिलाधिकारी ने सड़क मार्गों की सुगमता को प्राथमिकता देते हुए लोक निर्माण विभाग, पीएमजीएसवाई और राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के अधिकारियों को आपसी समन्वय मजबूत करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि अतिवृष्टि अथवा भूस्खलन के कारण बंद होने वाले संवेदनशील मार्गों को पहले से चिन्हित किया जाए और ऐसे स्थानों पर जेसीबी तथा आवश्यक भारी मशीनरी की अग्रिम तैनाती सुनिश्चित की जाए, ताकि मार्ग अवरुद्ध होने की स्थिति में यातायात को जल्द से जल्द बहाल किया जा सके।
उन्होंने कंट्रोल रूम में आने वाली प्रत्येक सूचना को गंभीरता से लेते हुए व्यवस्थित लॉग रजिस्टर तैयार करने के निर्देश भी दिए। प्राप्त संदेश, शिकायत और जनसमस्या को बिना विलंब संबंधित विभागीय अधिकारी तक पहुंचाने तथा उस पर हुई कार्रवाई की लगातार मॉनिटरिंग करने को कहा।
नेटवर्क फेल होने पर भी नहीं थमेगा संपर्क
आपदा की स्थिति में संचार व्यवस्था को महत्वपूर्ण बताते हुए जिलाधिकारी ने दूरदराज और नेटवर्कविहीन क्षेत्रों से संपर्क बनाए रखने के लिए सैटेलाइट फोन, वायरलेस सेट एवं अन्य संचार उपकरणों को हर समय क्रियाशील रखने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि यदि विपरीत परिस्थितियों में मोबाइल नेटवर्क प्रभावित या पूरी तरह ध्वस्त हो जाए, तब भी बैकअप संचार प्रणाली प्रभावी रहनी चाहिए, ताकि आपात स्थिति में त्वरित निर्णय लेकर राहत एवं बचाव कार्य संचालित किए जा सकें।
डीएम की लोगों से अपील—नदियों और गधेरों के पास न जाएं Champawat Bad Weather
लगातार बारिश और प्रतिकूल मौसम को देखते हुए जिलाधिकारी मनीष कुमार ने जनपदवासियों से विशेष सावधानी और सतर्कता बरतने की अपील की है। उन्होंने कहा कि अतिवृष्टि के दौरान पर्वतीय मार्गों, भूस्खलन संभावित क्षेत्रों और क्षतिग्रस्त सड़कों पर अनावश्यक यात्रा से बचें।
उन्होंने लोगों से नदियों, गधेरों, नालों और घाटियों के किनारे जाने से बचने तथा बच्चों को भी ऐसे जोखिम वाले स्थानों पर न जाने देने की अपील की। शारदा नदी समेत अन्य नदियों के जलस्तर में लगातार वृद्धि को देखते हुए नदी किनारे और निचले क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को विशेष सतर्कता बरतने की सलाह दी गई है।
खराब मौसम के दौरान आकाशीय बिजली, पेड़ गिरने और भूस्खलन की आशंका वाले स्थानों से पर्याप्त दूरी बनाए रखने को कहा गया है। वाहन चालकों से भी मौसम और सड़क की स्थिति को ध्यान में रखते हुए अत्यंत सावधानी से वाहन चलाने तथा तेज बहाव वाले नालों, जलभराव और मलबे से प्रभावित मार्गों को पार करने का जोखिम न उठाने की अपील की गई है।
अफवाहों से बचें, केवल अधिकृत सूचनाओं पर करें भरोसा
जिलाधिकारी ने बताया कि जिला प्रशासन द्वारा संवेदनशील क्षेत्रों की लगातार निगरानी की जा रही है तथा संबंधित विभागों और SDRF को आवश्यक सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने आमजन से अपील की कि वे किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान न दें और केवल प्रशासन एवं अन्य अधिकृत माध्यमों से प्राप्त सूचनाओं पर ही विश्वास करें।
उन्होंने लोगों से प्रशासन का सहयोग करने और स्वयं के साथ-साथ अपने परिवार की सुरक्षा का विशेष ध्यान रखने की अपील की।
आपात स्थिति में इन नंबरों पर करें संपर्क
किसी भी आपात स्थिति में नागरिक जिला आपातकालीन परिचालन केंद्र, चम्पावत से संपर्क कर सकते हैं।
लैंडलाइन: 05965-230819, 05965-230703
हेल्पलाइन/मोबाइल: 7895318895, 7579060090, 9528135726
टोल फ्री: 1077
ई-मेल: deoccpt@gmail.com
जिलाधिकारी के निरीक्षण के दौरान जिला आपदा परिचालन केंद्र के कार्मिक उपस्थित रहे।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  Nainital News: कमर में अवैध तमंचा लगाकर घूम रहा था युवक, ऑपरेशन प्रहार में पुलिस के हत्थे चढ़ा
Ad Ad Ad Ad Ad Ad
Mohan Joshi - Editor - Uttarakhand Morning Post
Mohan Chandra Joshi

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें

व्हाट्सऐप चैनल को फॉलो करें

फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें

टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें

हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें

Tags: #BadWeather #ChampawatNews #DisasterManagement #DMManishKumar #UttarakhandNews

Related Stories

मुखानी में साइबर सिंडिकेट के खिलाफ कार्रवाई में बरामद मोबाइल फोन, लैपटॉप, एटीएम कार्ड और अन्य सामान Haldwani Crime: 5 करोड़ के साइबर सिंडिकेट का भंडाफोड़, 6 आरोपी गिरफ्तार; 2 किशोर संरक्षण में
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • नैनीताल

Haldwani Crime: 5 करोड़ के साइबर सिंडिकेट का भंडाफोड़, 6 आरोपी गिरफ्तार; 2 किशोर संरक्षण में

Mohan Chandra Joshi September 6, 2026
आयुक्त दीपक रावत बिजली कटौती की सूचना में प्रभावित क्षेत्रों के नाम अनिवार्य करने के निर्देश देते हुए Nainital News: बिजली कटौती पर आयुक्त दीपक रावत सख्त, प्रभावित क्षेत्रों के नाम बताना होगा अनिवार्य
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल

Nainital News: बिजली कटौती पर आयुक्त दीपक रावत सख्त, प्रभावित क्षेत्रों के नाम बताना होगा अनिवार्य

Mohan Chandra Joshi September 6, 2026
बाटनागाड़ में मलबा हटाती JCB मशीनें Champawat News: बाटनागाड़ में मलबा हटाने को JCB मशीनें तैनात, यातायात सुचारू
  • उत्तराखंड
  • चंपावत

Champawat News: बाटनागाड़ में मलबा हटाने को JCB मशीनें तैनात, यातायात सुचारू

Mohan Chandra Joshi September 6, 2026
उत्तराखंड में भारी बारिश और येलो अलर्ट का प्रतीकात्मक दृश्य Uttarakhand Weather Today: छह जिलों में भारी बारिश का येलो अलर्ट, कब तक बरसेंगे मानसूनी बादल?
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • मौसम

Uttarakhand Weather Today: छह जिलों में भारी बारिश का येलो अलर्ट, कब तक बरसेंगे मानसूनी बादल?

Mohan Chandra Joshi September 6, 2026
सरकारी नौकरी भर्ती के लिए आवेदन करते अभ्यर्थी रोजगार समाचार: डाक विभाग में 23,757 पदों पर भर्ती, 10वीं पास के लिए बिना परीक्षा सरकारी नौकरी का मौका
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • राष्ट्रीय
  • रोजगार

रोजगार समाचार: डाक विभाग में 23,757 पदों पर भर्ती, 10वीं पास के लिए बिना परीक्षा सरकारी नौकरी का मौका

Mohan Chandra Joshi September 6, 2026
देहरादून में प्रशासन की टीम मदरसे को सील करते हुए Uttarakhand News: अवैध मदरसों पर कार्रवाई जारी, तीन मदरसे सील; दो अन्य के संचालकों से लिया शपथ-पत्र
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • नैनीताल

Uttarakhand News: अवैध मदरसों पर कार्रवाई जारी, तीन मदरसे सील; दो अन्य के संचालकों से लिया शपथ-पत्र

Mohan Chandra Joshi September 6, 2026
  • Latest News
  • Most Popular
  • मुखानी में साइबर सिंडिकेट के खिलाफ कार्रवाई में बरामद मोबाइल फोन, लैपटॉप, एटीएम कार्ड और अन्य सामान Haldwani Crime: 5 करोड़ के साइबर सिंडिकेट का भंडाफोड़, 6 आरोपी गिरफ्तार; 2 किशोर संरक्षण में
    • उत्तराखंड
    • क्राइम
    • नैनीताल

    Haldwani Crime: 5 करोड़ के साइबर सिंडिकेट का भंडाफोड़, 6 आरोपी गिरफ्तार; 2 किशोर संरक्षण में

  • भारी बारिश के बीच डीएम मनीष कुमार ने आपदा कंट्रोल रूम का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया Champawat News: खराब मौसम के बीच डीएम ने किया कंट्रोल रूम का निरीक्षण, जनपदवासियों से की यह अपील
    • उत्तराखंड
    • चंपावत
    • मौसम

    Champawat News: खराब मौसम के बीच डीएम ने किया कंट्रोल रूम का निरीक्षण, जनपदवासियों से की यह अपील

  • आयुक्त दीपक रावत बिजली कटौती की सूचना में प्रभावित क्षेत्रों के नाम अनिवार्य करने के निर्देश देते हुए Nainital News: बिजली कटौती पर आयुक्त दीपक रावत सख्त, प्रभावित क्षेत्रों के नाम बताना होगा अनिवार्य
    • उत्तराखंड
    • नैनीताल

    Nainital News: बिजली कटौती पर आयुक्त दीपक रावत सख्त, प्रभावित क्षेत्रों के नाम बताना होगा अनिवार्य

  • बाटनागाड़ में मलबा हटाती JCB मशीनें Champawat News: बाटनागाड़ में मलबा हटाने को JCB मशीनें तैनात, यातायात सुचारू
    • उत्तराखंड
    • चंपावत

    Champawat News: बाटनागाड़ में मलबा हटाने को JCB मशीनें तैनात, यातायात सुचारू

  • उत्तराखंड में भारी बारिश और येलो अलर्ट का प्रतीकात्मक दृश्य Uttarakhand Weather Today: छह जिलों में भारी बारिश का येलो अलर्ट, कब तक बरसेंगे मानसूनी बादल?
    • उत्तराखंड
    • देहरादून
    • मौसम

    Uttarakhand Weather Today: छह जिलों में भारी बारिश का येलो अलर्ट, कब तक बरसेंगे मानसूनी बादल?

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    लॉकडाउन में फंसे लोगों के लिए अच्छी खबर, ई-पास के लिए घर बैठे करें आवेदन

    • उत्तराखंड
    • राष्ट्रीय

    प्रवासी उत्तराखंडी भाई-बहन धैर्य रखें, सभी को सुरक्षित पहुंचाएंगे घर तक-सीएम

    • राष्ट्रीय
    • विदेश

    बडी खबर-लॉकडाउन में फंसे लोग जा सकेंगे अपने घर, गृह मंत्रालय ने जारी की गाइडलाइंस

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    कोरोना की जंग में उत्तराखंड कैबिनेट के महत्वपूर्ण फैसले

    • उत्तराखंड
    • जनपद
    • नैनीताल

    ब्रेकिंग:जंगल के रास्ते घरों को रवाना गौला श्रमिक, मौके पर पुलिस-पढ़ें पूरी खबर

Follow Us

  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram

Popular Categories

  • अध्यात्म (465)
  • अल्मोड़ा (635)
  • उत्तरकाशी (285)
  • उत्तरप्रदेश (119)
  • उत्तराखंड (25,412)
  • उधमसिंह नगर (1,330)
  • क्राइम (3,505)
  • खेल (365)
  • चंपावत (1,000)
  • चमोली (451)
  • जनपद (402)
  • टिहरी (303)
  • दुर्घटना (727)
  • देहरादून (11,199)
  • नैनीताल (6,515)
  • पर्यटन (216)
  • पिथौरागढ़ (481)
  • पौड़ी (314)
  • बागेश्वर (981)
  • मनोरंजन (37)
  • महानगर (151)
  • मौसम (1,191)
  • यात्रा (414)
  • राजनीति (411)
  • राष्ट्रीय (1,159)
  • रुद्रप्रयाग (722)
  • रोजगार (521)
  • विदेश (88)
  • शिक्षा (644)
  • संस्कृति (232)
  • स्वास्थ्य (1,374)
  • हरिद्वार (931)

About

सूचना एवं लोकसंपर्क विभाग, देहरादून (उत्तराखण्ड) में सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट डॉट कॉम न्यूज़ पोर्टल का मुख्य उद्देश्य देवभूमि उत्तराखंड की सत्य की कसौटी पर शत प्रतिशत खरी एवं प्रमाणिक खबरों से आम जनमानस को रूबरू कराने का प्रयास है।

Follow

Subscribe to notifications

Author

Editor – Mohan Chandra Joshi
Phone – +91 99271 64214 , 70600 64214
Email – uttarakhandmorningpost@gmail.com
Address – Indira Nagar 2, Bindukhatta, Lalkuan (Nainital), Uttarakhand

  • Home
  • Latest News
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram
© 2026, Uttarakhand Morning Post Website Developed & Maintained by Webtik Media All content and news on this website are published solely by the website owner. Webtik Media assumes no responsibility for its content. Developed by Webtik
Exclusive
Haldwani Crime: 5 करोड़ के साइबर सिंडिकेट का भंडाफोड़, 6 आरोपी गिरफ्तार; 2 किशोर संरक्षण में Haldwani Crime: 5 करोड़ के साइबर सिंडिकेट का भंडाफोड़, 6 आरोपी गिरफ्तार; 2 किशोर संरक्षण में Champawat News: खराब मौसम के बीच डीएम ने किया कंट्रोल रूम का निरीक्षण, जनपदवासियों से की यह अपील Champawat News: खराब मौसम के बीच डीएम ने किया कंट्रोल रूम का निरीक्षण, जनपदवासियों से की यह अपील Nainital News: बिजली कटौती पर आयुक्त दीपक रावत सख्त, प्रभावित क्षेत्रों के नाम बताना होगा अनिवार्य Nainital News: बिजली कटौती पर आयुक्त दीपक रावत सख्त, प्रभावित क्षेत्रों के नाम बताना होगा अनिवार्य Champawat News: बाटनागाड़ में मलबा हटाने को JCB मशीनें तैनात, यातायात सुचारू Champawat News: बाटनागाड़ में मलबा हटाने को JCB मशीनें तैनात, यातायात सुचारू Uttarakhand Weather Today: छह जिलों में भारी बारिश का येलो अलर्ट, कब तक बरसेंगे मानसूनी बादल? Uttarakhand Weather Today: छह जिलों में भारी बारिश का येलो अलर्ट, कब तक बरसेंगे मानसूनी बादल?