चंपावत: धूमधाम से मनाई गई आजादी की 75 वीं वर्षगांठ , डीएम ने जिला कार्यालय में फहराया तिरंगा

चंपावत। “तिरंगा देश की शान है। हर भारतीय का स्वाभिमान है। यही हैं गंगा, यही है हिमालय, यही हिन्द की जान है।*तीन रंगों में रंगा हुआ ये अपना हिन्दुस्तान हैं ,जय हिन्द।
आजादी के अमृत महोत्सव के तहत सोमवार को जनपद में धूमधाम से स्वतंत्रता दिवस मनाया गया। साथ ही जिले भर में हर-घर तिरंगा फहरा रहा है। जगह-जगह ध्वजारोहण के साथ राष्ट्रगान गुंजायमान हैं।
जिलाधिकारी नरेंद्र सिंह भण्डारी द्वारा जिला कार्यालय परिसर प्रांगण में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया।
जिलाधिकारी ने कहा आज हम भारत की आजादी की 75वीं वर्षगांठ के साथ ही हम देश की आजादी का अमृत का महोत्सव का जश्न मना रहा है।
भारत के हर घर में तिरंगा लहरा रहा है, जो याद दिलाता है आजादी के दीवानों की, याद दिलाता है देश के लिए मर मिटने वाले वीर सपूतों की, याद दिलाता है भारत माता की आजादी की। साथ ही उन्होंने सभी जनपदवासियों को स्वतंत्रता दिवस की बधाई देते हुए कहा कि हम निरंतर जनपद को एक आदर्श जनपद बनाएंगे। जिसमें हम शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, पर्यटन सभी सेक्टर में विकास करेंगे। और साथ ही जनपद के नागरिक को को हम बेहतर से बेहतर सुविधा प्रदान करेंगे।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें