Skip to content
Uttarakhand Morning Post - Logo

Uttarakhand Morning Post

हर खबर तक

Primary Menu
  • उत्तराखंड
  • मौसम
  • क्राइम
  • दुर्घटना
  • रोजगार
  • जनपद
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • चमोली
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
    • पौड़ी
    • उत्तरकाशी
    • नैनीताल
    • उधमसिंह नगर
    • अल्मोड़ा
    • बागेश्वर
    • पिथौरागढ़
    • चंपावत
  • राष्ट्रीय
  • संस्कृति
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • ताज़ा खबरें
  • ⋮
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • यात्रा
    • अध्यात्म
    • महानगर
    • उत्तरप्रदेश
    • विदेश
  • Home
  • उत्तराखंड
  • चमोली: सीएम धामी ने प्रदेश की ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण में फहराया तिरंगा
  • उत्तराखंड
  • चमोली

चमोली: सीएम धामी ने प्रदेश की ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण में फहराया तिरंगा

Mohan Chandra Joshi August 15, 2021
ख़बर शेयर करें -

विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल भी रहे मौजूद

चमोली। 75वाॅ स्वतन्त्रता दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश की ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण (भराडीसैंण) विधानसभा परिसर में ध्वजारोहण किया। इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचन्द अग्रवाल, थराली विधायक श्रीमती मुन्नी देवी शाह, रूद्रप्रयाग विधायक भरत सिंह चौधरी, विधायक महेश नेगी, भाजपा जिला अध्यक्ष रघुवीर सिंह बिष्ट सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक एवं स्कूली बच्चे मौजूद रहे।

स्वतंत्रता दिवस पर सरस्वती विद्या मंदिर गैरसैण की छात्राओं द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति दी गई।

मुख्यमंत्री ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को नमन करते हुए प्रदेश की जनता को स्वतंत्रता दिवस एवं आजादी के अमृत महोत्सव की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी। इस दौरान उन्होंने आजादी की लडाई में अपना अमूल्य बलिदान देने वाले शहीदों को नमन करते हुए श्रद्वांजलि दी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारा राज्य आज युवा अवस्था में है। सरकार विकास योजनाओं को तेजी से आगे बढाते हुए उत्तराखंड राज्य को पूरे देश में अग्रणी राज्य बनाने की दिशा में निरतंर कार्य कर रही है। विकास कार्यो को लेकर सरकार ने जो घोषणाएं की है उनको पूरा किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि केदारनाथ की तर्ज पर बद्रीनाथ धाम के लिए भी मास्टर प्लान लगभग तैयार हो चुका है। मास्टर प्लान के तहत बद्रीनाथ के विकास कार्यो के लिए लोक निर्माण विभाग का अलग से एक डिविजन यहां पर बनाया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड मौसम अपडेट: 10 जिलों में तेज हवाओं के साथ भारी बारिश का तात्कालिक ऑरेंज अलर्ट

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश के युवा रोजगार देने वाले बने इसके लिए स्वरोजगार योजनाएं शुरू की गई है और स्वरोजगार के लिए एक ही छतरी के नीचे सभी सुविधाएं युवाओं को मुहैया कराई जा रही है। इसके अलावा सरकार द्वारा विभागों में रिक्त पदों को शीघ्र भरने का काम भी किया जा रहा है। कोविड के चलते सरकारी नौकरी के लिए युवाओं को आयु सीमा में एक वर्ष की छूट भी प्रदान की गई है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में सुबह-सुबह दर्दनाक हादसा: खाई में गिरा ट्रक, महिला समेत दो लोगों की मौत

मुख्यमंत्री ने कहा कि कोविड-19 के कारण प्रदेश की आर्थिक गतिविधियां भी प्रभावित हुई है। उन्होंने कहा कि पयर्टन, परिवहन, राफ्टिंग व्यवसाय को उभारने के लिए इन व्यवसायों से जुड़े लगभग 1.64 लाख लोगों को आर्थिक सहायता के रूप में डीबीटी के माध्यम से 200 करोड़ जारी किए गए है। स्वास्थ्य क्षेत्र के लिए राज्य सरकार ने 205 करोड़ का पैकेज दिया है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार शहीद सैनिकों के आश्रितों को भी रोजगार से जोड़ने का काम कर रही है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि कोविड की संभावित तीसरी लहर से निपटने के लिए राज्य सरकार पूरी तरह से तैयार है। उन्होंने कहा कि हमारा लक्ष्य अगले चार महीनों में पूरे राज्य में शत प्रतिशत वैक्सीनेशन करना है। इसके अलावा तीसरी लहर से निपटने के लिए सभी स्वास्थ्य केन्द्रों में चिकित्सा की पूरी व्यवस्था की गई है। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कोरोना वारियर्स को प्रशस्ति पत्र तथा विगत स्वतंत्रता दिवस में विधानसभा परिसर में सांस्कृतिक कार्यक्रमों की शानदार प्रस्तुति देने स्कूली बच्चों को पुस्कार देकर सम्मानित भी किया।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड Weather Update: कई जिलों में झमाझम बारिश से मिली राहत, IMD ने फिर जारी किया Orange Alert

विधानसभा अध्यक्ष प्रेम चन्द अग्रवाल ने प्रदेश की जनता को स्वतंत्रता पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए आन-बान और शान से देश की आजादी के लिए अपने प्राणों का बलिदान करने वाले शहीदों को नमन किया। विधानसभा परिसर में स्वतंत्रता दिवस पर रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति देने वाले प्रत्येक छात्रा को दो-दो हजार रुपये पुरस्कार देने की घोषणा की।

इस अवसर पर जिलाधिकारी हिमांशु खुराना, पुलिस अधीक्षक यशवंत सिंह चौहान, मुख्य विकास अधिकारी वरूण चौधरी, एसडीएम कौशतुभ मिश्रा आदि सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक व स्कूली बच्चे मौजूद रहे।

Mohan Joshi - Editor - Uttarakhand Morning Post
Mohan Chandra Joshi

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें

व्हाट्सऐप चैनल को फॉलो करें

फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें

टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें

हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें

Tags: uttarakhand braking Uttarakhand Morning post.com Uttarakhand News चमोली चमोली: सीएम धामी ने प्रदेश की ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण में फहराया तिरंगा मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री उत्तराखंड सीएम पुष्कर सिंह धामी

Related Stories

हल्द्वानी में UKPSC और UKSSSC परीक्षाओं की सुरक्षा तैयारियों को लेकर पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक करते एसपी मनोज कुमार कत्याल। UKPSC और UKSSSC की परीक्षाओं से पहले नैनीताल पुलिस अलर्ट, नकल माफियाओं पर कड़ी निगरानी
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल
  • रोजगार

UKPSC और UKSSSC की परीक्षाओं से पहले नैनीताल पुलिस अलर्ट, नकल माफियाओं पर कड़ी निगरानी

Mohan Chandra Joshi May 29, 2026
सचिवालय में खाद्य सुरक्षा और मिलावट रोकथाम को लेकर अधिकारियों के साथ बैठक करते मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन। उत्तराखंड में खाद्य सुरक्षा पर सख्ती, मिलावटखोरों पर कड़ी कार्रवाई के निर्देश
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

उत्तराखंड में खाद्य सुरक्षा पर सख्ती, मिलावटखोरों पर कड़ी कार्रवाई के निर्देश

Mohan Chandra Joshi May 29, 2026
हल्द्वानी पुलिस द्वारा गिरफ्तार शातिर चोर और बरामद ₹3.17 लाख नकदी के साथ पुलिस टीम की तस्वीर। हल्द्वानी: दिन में पुताई का काम कर रात में शटर तोड़कर चोरी—24 घंटे में शातिर आरोपी गिरफ्तार, ₹3.17 लाख नकदी बरामद
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • नैनीताल

हल्द्वानी: दिन में पुताई का काम कर रात में शटर तोड़कर चोरी—24 घंटे में शातिर आरोपी गिरफ्तार, ₹3.17 लाख नकदी बरामद

Mohan Chandra Joshi May 29, 2026
अल्मोड़ा में ट्रैक्टर-ट्रॉली हादसे के बाद SDRF टीम खाई में रेस्क्यू ऑपरेशन चलाती हुई। अल्मोड़ा में ट्रैक्टर-ट्रॉली खाई में गिरी, दो की मौत, SDRF ने चलाया रेस्क्यू ऑपरेशन
  • अल्मोड़ा
  • उत्तराखंड
  • दुर्घटना

अल्मोड़ा में ट्रैक्टर-ट्रॉली खाई में गिरी, दो की मौत, SDRF ने चलाया रेस्क्यू ऑपरेशन

Mohan Chandra Joshi May 29, 2026
शिलांग में असम रेजिमेंट पासिंग आउट परेड में राज्यपाल गुरमीत सिंह परेड का निरीक्षण करते हुए। अग्निवीर भारत के आधुनिक, आत्मविश्वासी और तकनीक-सक्षम न्यू एज वॉरियर्स: राज्यपाल गुरमीत सिंह
  • उत्तराखंड
  • राष्ट्रीय

अग्निवीर भारत के आधुनिक, आत्मविश्वासी और तकनीक-सक्षम न्यू एज वॉरियर्स: राज्यपाल गुरमीत सिंह

Mohan Chandra Joshi May 29, 2026
जिलाधिकारी अपूर्वा पाण्डे बागेश्वर कलेक्ट्रेट में कार्यभार ग्रहण करते हुए। IAS अपूर्वा पाण्डे ने संभाला बागेश्वर डीएम का कार्यभार, सबसे पहले बागनाथ मंदिर में लिया आशीर्वाद
  • उत्तराखंड
  • बागेश्वर

IAS अपूर्वा पाण्डे ने संभाला बागेश्वर डीएम का कार्यभार, सबसे पहले बागनाथ मंदिर में लिया आशीर्वाद

Mohan Chandra Joshi May 29, 2026
  • Latest News
  • Most Popular
  • उत्तराखंड में भारी बारिश और तेज हवाओं के दौरान बदलते मौसम का दृश्य, आकाश में बादल छाए हुए। उत्तराखंड मौसम अपडेट: 10 जिलों में तेज हवाओं के साथ भारी बारिश का तात्कालिक ऑरेंज अलर्ट
    • उत्तरप्रदेश
    • देहरादून
    • मौसम

    उत्तराखंड मौसम अपडेट: 10 जिलों में तेज हवाओं के साथ भारी बारिश का तात्कालिक ऑरेंज अलर्ट

  • हल्द्वानी में UKPSC और UKSSSC परीक्षाओं की सुरक्षा तैयारियों को लेकर पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक करते एसपी मनोज कुमार कत्याल। UKPSC और UKSSSC की परीक्षाओं से पहले नैनीताल पुलिस अलर्ट, नकल माफियाओं पर कड़ी निगरानी
    • उत्तराखंड
    • नैनीताल
    • रोजगार

    UKPSC और UKSSSC की परीक्षाओं से पहले नैनीताल पुलिस अलर्ट, नकल माफियाओं पर कड़ी निगरानी

  • सचिवालय में खाद्य सुरक्षा और मिलावट रोकथाम को लेकर अधिकारियों के साथ बैठक करते मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन। उत्तराखंड में खाद्य सुरक्षा पर सख्ती, मिलावटखोरों पर कड़ी कार्रवाई के निर्देश
    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    उत्तराखंड में खाद्य सुरक्षा पर सख्ती, मिलावटखोरों पर कड़ी कार्रवाई के निर्देश

  • हल्द्वानी पुलिस द्वारा गिरफ्तार शातिर चोर और बरामद ₹3.17 लाख नकदी के साथ पुलिस टीम की तस्वीर। हल्द्वानी: दिन में पुताई का काम कर रात में शटर तोड़कर चोरी—24 घंटे में शातिर आरोपी गिरफ्तार, ₹3.17 लाख नकदी बरामद
    • उत्तराखंड
    • क्राइम
    • नैनीताल

    हल्द्वानी: दिन में पुताई का काम कर रात में शटर तोड़कर चोरी—24 घंटे में शातिर आरोपी गिरफ्तार, ₹3.17 लाख नकदी बरामद

  • अल्मोड़ा में ट्रैक्टर-ट्रॉली हादसे के बाद SDRF टीम खाई में रेस्क्यू ऑपरेशन चलाती हुई। अल्मोड़ा में ट्रैक्टर-ट्रॉली खाई में गिरी, दो की मौत, SDRF ने चलाया रेस्क्यू ऑपरेशन
    • अल्मोड़ा
    • उत्तराखंड
    • दुर्घटना

    अल्मोड़ा में ट्रैक्टर-ट्रॉली खाई में गिरी, दो की मौत, SDRF ने चलाया रेस्क्यू ऑपरेशन

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    लॉकडाउन में फंसे लोगों के लिए अच्छी खबर, ई-पास के लिए घर बैठे करें आवेदन

    • उत्तराखंड
    • राष्ट्रीय

    प्रवासी उत्तराखंडी भाई-बहन धैर्य रखें, सभी को सुरक्षित पहुंचाएंगे घर तक-सीएम

    • राष्ट्रीय
    • विदेश

    बडी खबर-लॉकडाउन में फंसे लोग जा सकेंगे अपने घर, गृह मंत्रालय ने जारी की गाइडलाइंस

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    कोरोना की जंग में उत्तराखंड कैबिनेट के महत्वपूर्ण फैसले

    • उत्तराखंड
    • जनपद
    • नैनीताल

    ब्रेकिंग:जंगल के रास्ते घरों को रवाना गौला श्रमिक, मौके पर पुलिस-पढ़ें पूरी खबर

Follow Us

  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram

Popular Categories

  • अध्यात्म (435)
  • अल्मोड़ा (602)
  • उत्तरकाशी (280)
  • उत्तरप्रदेश (113)
  • उत्तराखंड (24,233)
  • उधमसिंह नगर (1,272)
  • क्राइम (3,373)
  • खेल (351)
  • चंपावत (941)
  • चमोली (428)
  • जनपद (402)
  • टिहरी (286)
  • दुर्घटना (599)
  • देहरादून (10,599)
  • नैनीताल (6,259)
  • पर्यटन (204)
  • पिथौरागढ़ (474)
  • पौड़ी (306)
  • बागेश्वर (952)
  • मनोरंजन (36)
  • महानगर (147)
  • मौसम (1,000)
  • यात्रा (388)
  • राजनीति (395)
  • राष्ट्रीय (1,114)
  • रुद्रप्रयाग (697)
  • रोजगार (483)
  • विदेश (85)
  • शिक्षा (601)
  • संस्कृति (228)
  • स्वास्थ्य (1,338)
  • हरिद्वार (875)

About

सूचना एवं लोकसंपर्क विभाग, देहरादून (उत्तराखण्ड) में सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट डॉट कॉम न्यूज़ पोर्टल का मुख्य उद्देश्य देवभूमि उत्तराखंड की सत्य की कसौटी पर शत प्रतिशत खरी एवं प्रमाणिक खबरों से आम जनमानस को रूबरू कराने का प्रयास है।

Follow

Subscribe to notifications

Author

Editor – Mohan Chandra Joshi
Phone – +91 99271 64214 , 70600 64214
Email – uttarakhandmorningpost@gmail.com
Address – Indira Nagar 2, Bindukhatta, Lalkuan (Nainital), Uttarakhand

  • Home
  • Latest News
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram
© 2026, Uttarakhand Morning Post Website Developed & Maintained by Webtik Media All content and news on this website are published solely by the website owner. Webtik Media assumes no responsibility for its content. Developed by Webtik
Exclusive
उत्तराखंड मौसम अपडेट: 10 जिलों में तेज हवाओं के साथ भारी बारिश का तात्कालिक ऑरेंज अलर्ट उत्तराखंड मौसम अपडेट: 10 जिलों में तेज हवाओं के साथ भारी बारिश का तात्कालिक ऑरेंज अलर्ट UKPSC और UKSSSC की परीक्षाओं से पहले नैनीताल पुलिस अलर्ट, नकल माफियाओं पर कड़ी निगरानी UKPSC और UKSSSC की परीक्षाओं से पहले नैनीताल पुलिस अलर्ट, नकल माफियाओं पर कड़ी निगरानी उत्तराखंड में खाद्य सुरक्षा पर सख्ती, मिलावटखोरों पर कड़ी कार्रवाई के निर्देश उत्तराखंड में खाद्य सुरक्षा पर सख्ती, मिलावटखोरों पर कड़ी कार्रवाई के निर्देश हल्द्वानी: दिन में पुताई का काम कर रात में शटर तोड़कर चोरी—24 घंटे में शातिर आरोपी गिरफ्तार, ₹3.17 लाख नकदी बरामद हल्द्वानी: दिन में पुताई का काम कर रात में शटर तोड़कर चोरी—24 घंटे में शातिर आरोपी गिरफ्तार, ₹3.17 लाख नकदी बरामद अल्मोड़ा में ट्रैक्टर-ट्रॉली खाई में गिरी, दो की मौत, SDRF ने चलाया रेस्क्यू ऑपरेशन अल्मोड़ा में ट्रैक्टर-ट्रॉली खाई में गिरी, दो की मौत, SDRF ने चलाया रेस्क्यू ऑपरेशन