Breaking: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह हल्द्वानी पहुंचे, भव्य स्वागत; देखें लाइव संबोधन
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और भाजपा के वरिष्ठ नेता उपस्थित, जनता और कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल
हल्द्वानी। उत्तराखंड की राजनीति में शनिवार का दिन खास बन गया, जब प्रदेश में पुष्कर सिंह धामी सरकार के चार साल पूरे होने के अवसर पर केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह हल्द्वानी पहुंचे। वे एमबी इंटर कॉलेज मैदान में आयोजित विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे। इस अवसर पर भाजपा कार्यकर्ताओं और आम जनता में भारी उत्साह देखा गया।
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह हेलीकॉप्टर से आर्मी हेलीपैड पर पहुंचे, जहां उनका भव्य स्वागत किया गया। इसके बाद वे सीधे जनसभा स्थल की ओर रवाना हुए। मंच पर भाजपा के वरिष्ठ नेताओं ने उनका माल्यार्पण और बुके देकर स्वागत किया।
जनसभा में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, सांसद अजय भट्ट समेत पार्टी के कई वरिष्ठ नेता उपस्थित रहे। कुमाऊं और गढ़वाल मंडल के विधायक, कैबिनेट मंत्री और बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी भी कार्यक्रम में शामिल हुए।
इस भव्य आयोजन ने पूरे शहर में उत्साह की लहर पैदा कर दी है और भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच कार्यक्रम को लेकर भारी तैयारियाँ देखने को मिलीं।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें


