चंपावत: टनकपुर में 365 निर्माण श्रमिकों को कंबल, छाता और टूल किट वितरित
Champawat News- जिलाधिकारी मनीष कुमार के निर्देशानुसार टनकपुर स्थित गांधी मैदान टनकपुर में श्रम विभाग, चम्पावत द्वारा उत्तराखंड भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड में पंजीकृत निर्माण श्रमिकों के लिए सामग्री वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम के दौरान कुल 365 पंजीकृत श्रमिक लाभार्थियों को कंबल, छाता एवं टूल किट वितरित किए गए। यह सहायता श्रमिकों को दैनिक कार्य में सहूलियत प्रदान करने के साथ-साथ मौसम की चुनौतियों से राहत देने में भी सहायक सिद्ध होगी।
स्थानीय जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में संपन्न इस कार्यक्रम में श्रम विभाग के अधिकारियों के साथ पुलिस विभाग तथा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण से पैरा लीगल वॉलंटियर (PLV) भी मौजूद रहे। कार्यक्रम के माध्यम से श्रमिकों को विभिन्न श्रम कल्याण योजनाओं की जानकारी भी प्रदान की गई।
यह पहल निर्माण श्रमिकों के सामाजिक एवं आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है, जिससे उन्हें सुरक्षा, सुविधा और सरकारी योजनाओं का प्रत्यक्ष लाभ सुनिश्चित हो रहा है।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें


