भाजपा नेता दीपेंद्र कोश्यारी ने बिंदुखत्ता में सुनी जनता की समस्याएं – Nainital News
दीपेंद्र कोश्यारी ने तिवारी नगर, गांधी नगर, शास्त्री नगर, इंदिरा नगर द्वितीय , राजीव नगर , संजय नगर, रावत नगर आदि क्षेत्रों में ग्रामीणों से मुलाकात की और उनकी समस्याओं को सुना।
लालकुआं। वरिष्ठ भाजपा नेता दीपेंद्र कोश्यारी ने बिंदुखत्ता के विभिन्न क्षेत्रों का भ्रमण कर जनसमस्याएं सुनी और तमाम समस्याओं का मौके पर निस्तारण करने के साथ ही लंबित समस्याओं को विभागीय अधिकारियों को प्रेषित किया।
सर्वप्रथम दीपेंद्र कोश्यारी तिवारी नगर प्रथम स्थित गंभीर बीमारी से पीड़ित रामकुमार के घर पहुंचे ,इस दौरान उन्होंने रामकुमार के परिजनों को निजी तौर पर आर्थिक मदद प्रदान की और भविष्य में भी हर संभव मदद का भरोसा दिलाया।

इसके उपरांत दीपेंद्र कोश्यारी ने गांधीनगर, शास्त्री नगर, इंदिरा नगर द्वितीय , राजीव नगर , संजय नगर, रावत नगर आदि क्षेत्रों में ग्रामीणों से मुलाकात की और उनकी समस्याओं को सुना। इस दौरान ग्रामीणों ने मुख्य रूप से गौला नदी बाढ़ सुरक्षा , आर्थिक सहायता ,पेंशन , बिजली, स्वास्थ्य ,रोजगार सहित तमाम मूलभूत समस्याओं उनके समक्ष रखा।
श्री कोश्यारी में सभी समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए कहा कि गौला बाढ़ सुरक्षा के लिए वह जल्द जिलाधिकारी से वार्ता कर इसके स्थाई समाधान हेतु हर संभव प्रयास करेंगे तथा क्षेत्र वासियों की सभी समस्याओं का प्राथमिकता से निराकरण किया जाएगा।

इस दौरान बिंदुखत्ता मंडल अध्यक्ष नवीन पपोला, वरिष्ठ समाजसेवी लाखन सिंह मेहता, रोहन चौधरी, दरपान बिष्ट, सूरज बोरा, त्रिलोक मेहरा, सुरेश आर्या , विक्की चंदोला, त्रिलोक सिंह अधिकारी, लच्छू आर्या , बलवंत राम, बहादुर आर्या साथ दर्जनों ग्रामीण मौजूद थे।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें


