देहरादून: पुलिस महकमे में बड़ा उलटफेर, 30 इंस्पेक्टर-दरोगाओं के तबादले—कई थाने-चौकियों की तस्वीर बदली
प्रेमनगर, रायपुर और नेहरू कॉलोनी समेत अहम थानों में नए थानाध्यक्ष तैनात
पुलिसिंग को चुस्त-दुरुस्त बनाने के लिए देर रात जारी किए गए तबादला आदेश
देहरादून। जिले में पुलिस व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रमेन्द्र डोबाल ने बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। बुधवार देर रात जारी आदेश में 30 निरीक्षक और उप-निरीक्षक स्तर के अधिकारियों के तबादले किए गए हैं। इस बदलाव में कई महत्वपूर्ण थानों के प्रभारी भी बदले गए हैं, जिससे पुलिस महकमे में हलचल मच गई है।
तबादला सूची के अनुसार पुलिस लाइन में तैनात नरेश राठौर को थाना प्रेमनगर का नया प्रभारी निरीक्षक बनाया गया है। वहीं, मौजूदा थानाध्यक्ष कुन्दन राम को हटाकर पुलिस कार्यालय में प्रभारी मानवाधिकार प्रकोष्ठ की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसी तरह संजीत कुमार को नेहरू कॉलोनी से रायपुर थाने का नया थानाध्यक्ष नियुक्त किया गया है, जबकि नेहरू कॉलोनी थाने की जिम्मेदारी अब मनोज नौटियाल को दी गई है।
इसके अलावा प्रमुख चौकियों में भी फेरबदल किया गया है। प्रवीन सैनी को ऋषिकेश से हटाकर कुठालगेट चौकी का प्रभारी बनाया गया है। अन्य 26 अधिकारियों के भी स्थानांतरण किए गए हैं, जिनका उद्देश्य फील्ड स्तर पर पुलिसिंग को और अधिक सशक्त बनाना है।
पुलिस प्रशासन का मानना है कि इस बड़े स्तर के फेरबदल से कानून-व्यवस्था को बेहतर बनाने और कार्यप्रणाली में तेजी लाने में मदद मिलेगी।

Dehradun Police Department Sub-Inspector and Inspector Transfer List
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें


