Big News: उत्तराखंड की लोक कला ऐपण को बेंगलुरु में भी मिली पहचान
उत्तराखंड की लोक कलाकार ज्योति जोशी ने ऐंपण कला की दी भव्य प्रस्तुति
देहरादून। भारतीय उद्यमिता विकास संस्थान (EDII) द्वारा दिनांक 14 फरवरी को आयोजित एक दिवसीय We Utsav कार्यक्रम में महिला उद्यमियों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से बेंगलुरु के कोरमंगला इंडोर स्टेडियम में भारत के आठ राज्यों ने अपनी-अपनी संस्कृति का प्रदर्शन किया।
इस अवसर पर उत्तराखंड की लोक कला ऐपण को प्रस्तुत करते हुए उत्तराखंड की लोक कलाकार ज्योति जोशी ने ऐपण की महत्ता एवं इसकी परंपरागत विशेषताओं की विस्तृत जानकारी दी।
कार्यक्रम में आने वाले स्थानीय लोगों द्वारा उत्तराखंड की लोक कला ऐपण को अत्यंत सराहा गया।
उल्लेखनीय है कि सुश्री ज्योति ने उत्तराखंड विधानसभा भवन, देहरादून तथा उत्तराखंड विधानसभा भवन (गैरसैंण) में भी ऐपण कला की भव्य प्रस्तुति देकर इसकी सुंदरता को व्यापक रूप से स्थापित किया है।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें


