Big News: उत्तराखंड में शराब के शौकीनों के लिए बड़ी खुशखबरी , देखें नहीं बढ़ेंगे दाम
उत्तराखंड में फिलहाल नहीं बढ़ेंगे शराब के दाम, हाईकोर्ट ने लगाई रोक
देहरादून। उत्तराखंड में मदिरा प्रेमियों के लिए अच्छी खबर है कि प्रदेश में शराब के दाम बढ़ाने की योजना पर फिलहाल विराम लग गया है। शासन के द्वारा शराब की कीमतों पर वैट (VAT) लगाकर दाम बढ़ाने के फैसले को लेकर हाईकोर्ट में दायर एक याचिका पर सुनवाई करते हुए अदालत ने शासन के निर्णय पर स्टे लगा दिया है। हाईकोर्ट के इस अंतरिम आदेश के बाद राज्य में शराब के दाम फिलहाल नहीं बढ़ेंगे।
गौरतलब है कि पिछले दिनों शासन ने राजस्व बढ़ाने के उद्देश्य से शराब पर वैट लगाने की योजना बनाई थी।
दिसंबर की शुरुआत में अपनी आबकारी नीति 2025-26 में बड़ा संशोधन करते हुए एक्साइज ड्यूटी (उत्पाद शुल्क) पर 12% वैल्यू एडेड टैक्स (वैट) लागू किया था। इस फैसले के बाद राज्य में शराब की कीमतें प्रति बोतल 40 से लेकर 100 रुपए तक बढनी तय थी।
तब आबकारी आयुक्त अनुराधा पाल ने बताया था कि शासनादेश मिलने के बाद संशोधित दरों को पारदर्शी तरीके से लागू करने के लिए टाइम-लाइन तय की गई है। इसके लिए विभाग को अनुरोध भी मिला था कि उन्हें एक हफ्ते का समय दिया जाए, जिसके तहत नई दरों को लागू करने की प्रक्रिया पूरी करने के लिए 15 दिसंबर तक का समय दिया गया था और नई दरें लागू हो गई थी।
इस प्रस्ताव के सामने आते ही शराब के शौकीनों में चिंता बढ़ गई थी। आम लोगों का कहना था कि पहले से ही महंगाई की मार झेल रहे उपभोक्ताओं पर शराब के दाम बढ़ना अतिरिक्त बोझ साबित होता। खासकर सीमावर्ती क्षेत्रों में रहने वाले लोग आशंकित थे कि दाम बढ़ने से शराब की अवैध तस्करी और पड़ोसी राज्यों से शराब लाने की प्रवृत्ति को बढ़ावा मिल सकता है। शासन के इस फैसले को चुनौती देते हुए हाईकोर्ट में एक याचिका दायर की गई थी। याचिका में तर्क दिया गया कि अचानक वैट से न केवल उपभोक्ताओं पर असर पड़ेगा, बल्कि इससे अवैध शराब के कारोबार को भी बढ़ावा मिल सकता है, जिससे राज्य की कानून-व्यवस्था और राजस्व दोनों प्रभावित होंगे। मामले की सुनवाई के बाद हाईकोर्ट ने फिलहाल शासन के फैसले पर रोक लगा दी है और अगली सुनवाई तक यथास्थिति बनाए रखने के निर्देश दिए हैं।
हाईकोर्ट के इस आदेश को शराब उपभोक्ताओं के लिए राहत के तौर पर देखा जा रहा है।।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें


