Big News: उत्तराखंड के 12वें मुख्यमंत्री बने पुष्कर सिंह धामी , इन 8 मंत्रियों ने भी ली शपथ
- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत तमाम राजनीतिक व सामाजिक हस्तियां कार्यक्रम में मौजूद
देहरादून। उत्तराखंड से आज की सबसे बड़ी खबर, परेड ग्राउंड में पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखंड के 12वें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली।
पुष्कर सिंह धामी ने आज उत्तराखंड के 12वें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली। उन्हें राज्यपाल ले. जनरल गुरमीत सिंह (रि.) ने पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। उनके साथ आठ मंत्रियों ने भी शपथ ली। शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह , रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ,भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा , उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, परिवहन मंत्री नितिन गडकरी, राजस्थान की पूर्व मुख्यंत्री वसुंधरा राजे, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान समेत बीजेपी का पूरा हाईकमान देहरादून में मौजूद था।
इसके साथ ही आठ मंत्रियों ने भी शपथ ली। इनमें सतपाल महाराज, प्रेमचंद अग्रवाल, गणेश जोशी, धन सिंह रावत, सुबोध उनियाल, रेखा आर्य, चंदन रामदास, सौरभ बहुगुणा ने शपथ ली।
प्रदेश को रितु खंडूरी के रूप में पहली महिला स्पीकर मिली है।
बता दें कि पूर्व मंत्री अरविंद पांडेय, बंशीधर भगत, बिशन सिंह चुफाल को मंत्री नहीं बनाया गया है।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें


