Big News: भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से मिले सीएम पुष्कर सिंह धामी

नई दिल्ली/ देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नई दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा से शिष्टाचार भेंट कर उन्हे अप्रैल माह से प्रारंभ होने वाली चारधाम यात्रा के लिए आमंत्रित किया।


दिल्ली दौरे पर हैं सीएम धामी
राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार डोभाल से की मुलाकात

आज नई दिल्ली में उत्तराखण्ड के मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल से भेंट की।
सीएम धामी ने राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार को चार धाम यात्रा के लिए भी आमंत्रित किया।
इस दौरान मुख्यमंत्री ने उनसे विभिन्न समसामयिक विषयों पर चर्चा की। सीएम धामी दिल्ली दौरे पर हैं। शुक्रवार को उन्होंने केंद्रीय ऊर्जा मंत्री आरके सिंह से नई दिल्ली में मुलाकात की।
दिल्ली प्रवास के दौरान सीएम ने कई केंद्रीय मंत्रियों के अलावा पार्टी नेताओं से भी मुलाकात की।




सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें