Big News: गोवा में बड़ा हादसा , नाइट क्लब में आग लगने से 25 लोगों की मौत
घटना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जताया दुख
मुख्यमंत्री प्रमोद सामंत ने किया घटनास्थल का दौरा
पणजी: गोवा से दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है ,यहां उत्तरी गोवा के अरपोरा स्थित एक नाइट क्लब में शनिवार देर रात भीषण आग लग गई। इस हादसे में 25 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया हैं। शुरुआती जांच में पता चला है कि सिलेंडर ब्लास्ट के कारण यह हादसा हुआ है।
शनिवार देर रात एक नाइट क्लब में सिलेंडर ब्लास्ट होने से 25 लोगों की मौत हो गई। घायलों की संख्या 6 है। पुलिस के मुताबिक आग रात करीब 12 बजे लगी। हादसे में मरने वालों में 4 टूरिस्ट और 14 क्लब के स्टाफ शामिल हैं, जबकि 7 लोगों की पहचान अभी नहीं हो पाई है।
सीएम प्रमोद सावंत ने मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी ली और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।
घटना पर गोवा DGP आलोक कुमार ने बताया, ‘एक दुर्भाग्यपूर्ण घटना सामने आई है। अरपोरा स्थित एक रेस्तरां से रात 12.04 बजे पुलिस कंट्रोल रूम में आग लगने की सूचना प्राप्त हुई। तत्काल पुलिस, दमकल विभाग और एम्बुलेंस मौके के लिए रवाना हुई। सभी शवों को निकाल लिया गया है, पुलिस घटना के कारणों की जांच करेगी और जो भी निष्कर्ष आता है उसके अनुसार हम आगे की कार्रवाई करेंगे।’
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



देहरादून गोलीकांड: रिटायर्ड ब्रिगेडियर की मौत में 3 और गिरफ्तार, अब तक 7 आरोपी सलाखों के पीछे
चम्पावत के 74 छूटे तोकों तक पहुंचेगी बिजली — मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का बड़ा निर्णय
उत्तराखंड मौसम अपडेट: पहाड़ों में बारिश-बर्फबारी के आसार, मैदानी इलाकों में बढ़ेगा तापमान—पूरा पूर्वानुमान
देहरादून: पुलिस महकमे में बड़ा उलटफेर, 30 इंस्पेक्टर-दरोगाओं के तबादले—कई थाने-चौकियों की तस्वीर बदली
नैनीताल: मुख्यमंत्री धामी का रामनगर दौरा आज, इन कार्यक्रमों में करेंगे प्रतिभाग—देखें पूरा शेड्यूल