नैनीताल पुलिस का बड़ा अभियान: सट्टा और अवैध शराब के तीन आरोपी गिरफ्तार
गिरफ्तार अभियुक्तों के कब्जे से सट्टा और अवैध शराब बरामद, कानून के तहत कार्रवाई जारी
नैनीताल पुलिस ने नसीम अहमद को बनभूलपुरा से सट्टा खेलते हुए पकड़ा। साथ ही त्रिभुवन आर्या और विशाल आर्या को अलग-अलग स्थानों से अवैध शराब के साथ गिरफ्तार किया गया। सभी के खिलाफ संबंधित धाराओं में एफआईआर दर्ज कर न्यायालय में पेश किया जाएगा।
हल्द्वानी। नैनीताल जिले में अपराध और नशे के विरुद्ध पुलिस ने ठोस कदम उठाए हैं। डॉ. मंजूनाथ टी.सी., वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल के निर्देशन में चलाए गए अभियान के तहत प्रभारी निरीक्षक दिनेश फर्त्याल के नेतृत्व में बनभूलपुरा पुलिस ने नसीम अहमद (54) को सार्वजनिक स्थल स्लॉटर हाउस, गौला बाईपास रोड से सट्टे की खाई-बाड़ी करते हुए गिरफ्तार किया। अभियुक्त के खिलाफ एफआईआर नं. 48/26, धारा 13 जुआ अधिनियम पंजीकृत की गई है और उसे न्यायालय में पेश किया जाएगा।
साथ ही, नैनीताल पुलिस ने अवैध शराब तस्करों पर भी प्रभावी कार्रवाई की। कोतवाली लालकुआं पुलिस ने त्रिभुवन आर्या (21) के कब्जे से 188 टेट्रा पैक देशी अंगूरी शराब बरामद की, जबकि थाना भीमताल पुलिस ने विशाल आर्या (22) के पास से 96 टेट्रा पैक मसालेदार देशी शराब जब्त की। दोनों मामलों में एफआईआर 49/2026 एवं 11/2026, धारा 60 आबकारी अधिनियम के तहत अभियोग दर्ज किया गया।
इस अभियान में पुलिस की सक्रिय टीमों ने अपराध और नशे पर अंकुश लगाने के लिए प्रभावी गश्त और चेकिंग की, जिससे जिले में कानून-व्यवस्था की स्थिति मजबूत बनी।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें


