Big breaking: हल्द्वानी विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई , कानूनगो को रिश्वत लेते रंगे हाथ दबोचा

- किसान से दाखिल खारिज की एवज में ले रहा था रिश्वत , रंगे हाथ पकड़ा गया

Udham Singh Nagar News: उत्तराखंड के उधम सिंह नगर जनपद अंतर्गत सितारगंज से बड़ी खबर सामने आ रही है जिले के सितारगंज में हल्द्वानी विजिलेंस की टीम ने एक सर्वे कानूनगो बंदोबस्त अशरफ अली को रिश्वत लेते हुए रंगेहाथों गिरफ्तार कर लिया है विजिलेंस एसपी प्रहलाद मीणा ने उसकी गिरफ्तारी की पुष्टि कर दी है। फिलहाल विजिलेंस की टीम आरोपी से गहन पूछताछ में जुटी हुई है।
उनके अनुसार कानूनगों को 9 हजार की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया गया है। यह रिश्वत वह एक किसान का दाखिल खारिज करने करने की एवज में उससे ले रहा था। उन्होंने बताया कि विजिलेंस की टीम कानूनगो को गिरफ्तार करके हल्द्वानी ले जा रही है। आज दोपहर बाद विजिलेंस ने कानूनगो को गिरफ्तार करने के लिए अपना जाल बिछाया। जैसे ही पीड़ित किसान ने रिश्वत की राशि उसे दी। टीम ने कानूनगो को रंगे हाथों पकड़ लिया। बता दें कि ये पटवारी हल्द्वानी से भी ताल्लुक रखता है। वहां भी वो तैनात रहा है। वहां उजाला नगर में इसका आलीशान मकान भी है।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें