नैनीताल पुलिस का बड़ा एक्शन: 244 संदिग्धों का सत्यापन, 126 वाहनों पर कार्रवाई, 68 के चालान
ऑपरेशन प्रहार के तहत वारंटी गिरफ्तार, 30 वाहन सीज, 60 असामाजिक तत्वों पर कार्रवाई और 286 होटल-ढाबों की सघन चेकिंग
नैनीताल, 12 अप्रैल 2026: जनपद में कानून व्यवस्था को सुदृढ़ करने और आपराधिक गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने के उद्देश्य से नैनीताल पुलिस द्वारा ‘ऑपरेशन प्रहार’ के तहत व्यापक स्तर पर सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. मंजूनाथ टी.सी. के निर्देशन में संचालित इस अभियान की कमान नोडल अधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी मनोज कुमार कत्याल को सौंपी गई है।
इस अभियान के तहत जिले के सभी थाना प्रभारियों और क्षेत्राधिकारियों को सक्रिय करते हुए वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी, वारंटियों की धरपकड़, अवैध गतिविधियों पर रोक और सार्वजनिक स्थानों पर शांति व्यवस्था बनाए रखने पर विशेष जोर दिया जा रहा है।
पुलिस द्वारा 4 अप्रैल से 12 अप्रैल 2026 के बीच चलाए गए अभियान में विभिन्न स्तरों पर प्रभावी कार्रवाई की गई। इस दौरान एक वारंटी अपराधी को गिरफ्तार किया गया, जबकि 244 संदिग्ध व्यक्तियों का सत्यापन किया गया। शांति भंग करने वाले 60 असामाजिक तत्वों के विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई की गई। इसके अलावा बीएनएसएस के तहत 10 लोगों पर कार्रवाई तथा 68 व्यक्तियों का पुलिस एक्ट में चालान किया गया।
यातायात नियमों के उल्लंघन पर भी पुलिस ने सख्ती दिखाई। रैश ड्राइविंग, ड्रंकन ड्राइविंग, गलत नंबर प्लेट और हूटर का दुरुपयोग करने वाले 126 वाहनों पर कार्रवाई की गई। गंभीर मामलों में 30 वाहनों को सीज किया गया, जबकि 9 लोगों को गिरफ्तार किया गया।
सार्वजनिक स्थलों पर सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए जिले भर में 286 होटल, ढाबों, पब और बार में औचक निरीक्षण किया गया। इस दौरान संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश भी जारी किए गए।
नैनीताल पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि वे कानून व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस का सहयोग करें और किसी भी संदिग्ध व्यक्ति या गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें, ताकि समय रहते उचित कार्रवाई की जा सके।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



मुंबई: सुरों की मल्लिका आशा भोसले (Asha Bhosle) का निधन, फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर