हल्द्वानी: बनभूलपुरा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, नशीले इंजेक्शन के साथ युवक गिरफ्तार
ऑपरेशन प्रहार के तहत रेलवे स्टेशन के पास पुलिस की कार्रवाई, 19 नशीले इंजेक्शन बरामद, आरोपी के खिलाफ NDPS एक्ट में मुकदमा दर्ज
हल्द्वानी,11 अप्रैल 2026: हल्द्वानी में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे “ऑपरेशन प्रहार” के तहत पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. मंजुनाथ टीसी के निर्देशन में चल रहे अभियान के अंतर्गत बनभूलपुरा थाना पुलिस ने रेलवे स्टेशन के पास एक युवक को नशीले इंजेक्शनों के साथ गिरफ्तार किया है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी और क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक दिनेश चन्द्र फर्त्याल के नेतृत्व में गठित टीम ने संदिग्ध गतिविधियों के आधार पर कार्रवाई करते हुए आरोपी को मौके से दबोच लिया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से कुल 19 नशीले इंजेक्शन बरामद किए गए।
बरामद इंजेक्शनों में 09 Buprenorphine Injection IP 0.3 mg/ml और 10 Pheniramine Maleate Injection (Avil) शामिल हैं, जिनका दुरुपयोग नशे के रूप में किया जाता है। इस संबंध में थाना बनभूलपुरा में FIR संख्या 58/2026 के तहत धारा 8/22 NDPS एक्ट में मामला दर्ज कर लिया गया है।
गिरफ्तार आरोपी की पहचान अमान (25 वर्ष), पुत्र अतीक, निवासी गफूर बस्ती, बनभूलपुरा के रूप में हुई है। पुलिस द्वारा आरोपी के आपराधिक इतिहास की जांच की जा रही है।
इस पूरी कार्रवाई को अंजाम देने वाली टीम में उपनिरीक्षक बबीता मेहरा, कांस्टेबल महबूब अली, सुनील कुमार और सुच्चा सिंह शामिल रहे। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि जनपद में “ऑपरेशन प्रहार” के तहत अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें


