बसंत उत्सव 2026: चंपावत की खुशबू से महका लोकभवन
Champawat News- देहरादून स्थित लोक भवन में 27 फरवरी से 1 मार्च तक उद्यान विभाग द्वारा आयोजित बसंत उत्सव–2026 में जनपद चंपावत ने उल्लेखनीय प्रदर्शन करते हुए नॉन-ट्रेडिशनल कैटेगरी में प्रथम स्थान प्राप्त कर जिले का गौरव बढ़ाया।
इस राज्य स्तरीय पुष्प एवं कृषि प्रदर्शनी में चंपावत को कुल चार पुरस्कार प्राप्त हुए।
जिला उद्यान अधिकारी मोहित मल्ली ने जानकारी देते हुए बताया लिलियम एवं डहलिया श्रेणी में राजीव कुमार (वालिक, देवीधुरा, चंपावत) ने दोनों वर्गों में प्रथम स्थान हासिल किया, जबकि कार्नेशन श्रेणी में द्वितीय स्थान प्राप्त हुआ। उत्कृष्ट फार्मर (फ्लावर) श्रेणी में भी राजीव कुमार को सम्मानित किया गया।
इसी क्रम में श्रीमती राधा राणा (चौड़ा, राजपुरा, चंपावत) को सब्जी, फल, मशरूम एवं हनी उत्पादन में उत्कृष्ट कार्य हेतु प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया।
उद्यान विभाग की ओर से एडीओ प्रदीप पंचोली एवं महेशानंद ने राज्यपाल महोदय से पुरस्कार प्राप्त कर जनपद का मान बढ़ाया।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें


