उत्तराखंड: सड़क हादसे में बैंक कर्मी की मौत, कार 60 मीटर गहरी खाई में गिरी
पीएनबी बैंक के हेड कैशियर सड़क हादसे में मौके पर मृत।
कार स्टेट हाईवे पर अनियंत्रित होकर लगभग 60 मीटर गहरी खाई में जा गिरी।
पुलिस और ग्रामीणों ने राहत एवं बचाव कार्य किया; पोस्टमार्टम प्रक्रिया शुरू।
अल्मोड़ा। उत्तराखंड के अल्मोड़ा जिले से शनिवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे की खबर सामने आई है। तल्ला सल्ट क्षेत्र के कूपी बैंड के पास एक कार अचानक अनियंत्रित होकर स्टेट हाईवे से लगभग 60 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में कार सवार पीएनबी बैंक के हेड कैशियर सुभाष सिंह बिष्ट की मौके पर ही मौत हो गई।
जानकारी के अनुसार, सुभाष सिंह बिष्ट शुक्रवार शाम बैंक का कार्य निपटाकर अवकाश के चलते काशीपुर स्थित अपने घर जा रहे थे। शनिवार सुबह कूपी बैंड के पास उनकी कार असंतुलित होकर सड़क से नीचे खाई में जा गिरी। घटना के समय वहां से गुजर रहे लोगों ने तुरंत मरचूला पुलिस को सूचना दी।
सूचना मिलते ही पुलिस और राहत बचाव दल मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों की मदद से कार में फंसे सुभाष सिंह को बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी।
मृतक की पहचान 35 वर्षीय सुभाष सिंह बिष्ट, पुत्र धीरेन्द्र सिंह बिष्ट, निवासी कचनालगाजी, बिजलीघर काशीपुर (उधम सिंह नगर) के रूप में हुई है। वे मूल रूप से सुनवर्मा गांव, तल्ला पटवारी क्षेत्र, तहसील गुजडू धुमाकोट, पौड़ी गढ़वाल के रहने वाले थे।
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की कार्रवाई शुरू कर दी है। इस हादसे से क्षेत्र में शोक की लहर फैल गई है।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें


