Skip to content
Uttarakhand Morning Post - Logo

Uttarakhand Morning Post

हर खबर तक

Primary Menu
  • उत्तराखंड
  • मौसम
  • क्राइम
  • दुर्घटना
  • रोजगार
  • जनपद
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • चमोली
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
    • पौड़ी
    • उत्तरकाशी
    • नैनीताल
    • उधमसिंह नगर
    • अल्मोड़ा
    • बागेश्वर
    • पिथौरागढ़
    • चंपावत
  • राष्ट्रीय
  • संस्कृति
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • ताज़ा खबरें
  • ⋮
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • यात्रा
    • अध्यात्म
    • महानगर
    • उत्तरप्रदेश
    • विदेश
  • Home
  • उत्तराखंड
  • बागेश्वर- दीपावली पर जनपदवासियों को मिली सौगात , बैजनाथ झील में नौकायन का शुभारंभ
  • उत्तराखंड
  • पर्यटन
  • बागेश्वर

बागेश्वर- दीपावली पर जनपदवासियों को मिली सौगात , बैजनाथ झील में नौकायन का शुभारंभ

Mohan Chandra Joshi November 3, 2021
ख़बर शेयर करें -

बागेश्वर। जिलाधिकारी विनीत कुमार के कुशल नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में दीपावली के पावन अवसर पर जनपदवासियों को एक बड़ी सौगात उपलब्ध करायी गयी है, जिसके लिये जनपद में पर्यटन गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिये बैजनाथ झील में बोटिंग/जौरबिंन बॉल का शुभारम्भ विधायक चन्दन राम दास एवं जिलाधिकारी विनीत कुमार द्वारा किया गया, इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक अमित श्रीवास्तव, जिला अध्यक्ष भाजपा शिव सिंह बिष्ट, ब्लाक प्रमुख गरूड़ हेमा बिष्ट, मुख्य विकास अधिकारी डीडी पंत सहित जनप्रतिनिधि एवं स्थानीय लोग मौजूद रहे।

इस अवसर पर क्षेत्रीय विधायक चन्दन राम दास ने जनपदवासियों को दीपावली की शुभकामनायें देते हुये कहा कि जिलाधिकारी विनीत कुमार के कुशल नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में पर्यटन गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिये बैजनाथ झील में बोटिंग का कार्य शुरू किया गया है जिससे स्थानीय युवाओं को रोजगार के अवसर भी उपलब्ध होंगे। उन्होंने कहा कि क्षेत्रवासियों का जो वर्षो पुराना सपना था वह सपना आज साकार हुआ है तथा आज यह कार्य सफल हुआ है उन्होने कहा कि बैजनाथ मन्दिर में दर्शन करने आने वाले पर्यटकों को बैजनाथ झील में नौकाविहार एवं खेल गतिविधियॉ की सुविधा उपलब्ध होगी। उन्होंने कहा कि बैजनाथ धाम को 5वें धाम के रूप में विकसित करने का काम किया गया है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री 05 नवम्बर को केदारनाथ में पहुॅच रहे है तथा केदारनाथ से मा0 प्रधानमंत्री के कार्यक्रम का प्रात: 09:00 बजे सीधा प्रसारण कराया जा रहा है, जिसके लिये बैजनाथ धाम में कार्यक्रम देखने की व्यवस्था करायी गयी है, जिसके लिये उन्होंने सभी क्षेत्रवासियों से अपेक्षा की है कि बाबा केदारनाथ के लाईव दर्शन के लिये अधिक से अधिक लोग इस कार्यक्रम में उपस्थित हों।

इस अवसर पर जिलाधिकारी विनीत कुमार ने कहा कि बैजनाथ एक सुन्दर स्थान होने के साथ-साथ एक धार्मिक स्थल भी है जिससे कि यहॉ पर काफी लोग बैजनाथ के दर्शन करने आते है जिसके लिये उन्होंने बैजनाथ झील में पर्यटन गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिये कार्ययोजना तैयार की गयी थी जिसके लिये उन्होंने अंटाइड फंड सहित जिला योजना से धनराशि उपलब्ध करायी है जिसके लिये मुख्य विकास अधिकारी, उप जिलाधिकारी, जिला पर्यटन अधिकारी एवं ग्रामीण निर्माण विभाग के अधिकारियों की एक कमेटी गठित करते हुये यहॉ निर्माण कार्य कराये गये है। उन्होंने कहा कि कौसानी में भारी संख्या में पर्यटक आते है जो बैजनाथ धाम के दर्शन करने भी आते है, तथा आने वाले पर्यटक इस स्थान पर कुछ समय तक यहॉ रूके इसके लिये झील में बोटिंग एवं जौरबिंग बॉल का शुभारम्भ किया गया है तथा यहॉ पर अन्य खेल गतिविधियॉ भी संचालित की जायेंगी, जिससे कि यहॉ के बेरोजगार युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध होंगे। उन्होंने कहा कि बैजनाथ झील में आस्था पथ एवं पार्किंग से शौचालय तक 130 मीटर लम्बाई एवं 3 मीटर ऊॅचाई रिटेनिंग वॉल का निर्माण कार्य कराया गया है। रिटेनिंग वॉल के ऊपर चैन लिंक फैन्सिंग का कार्य, पूर्व निर्मित शौचालय का मरम्मत कार्य, कालोनी की तरफ से बरसाती पानी के निकासी हेतु सोक पिट तैयार किया गया, 200 व्यक्तियों हेतु 100 वर्ग मीटर एमपी थ्रीएटर एवं तत्संबंधी निर्माण कार्य किया गया है जिससे कि यहॉ के लोक कलाकार अपनी कला का प्रदर्शन करते हुये उन्हें एक उचित मंच उपलब्ध कराया गया है, जिसके माध्यम से वह अपनी कला को निखारते हुये अपनी लोक संस्कृति का भी प्रचार-प्रसार करेंगे। उन्होंने कहा कि यहॉ पर टिकट बूथ का निर्माण कार्य कराया गया है। उन्होंने कहा कि यहॉ पर एक रैस्टारेंट भी बनाया जायेगा। उन्होंने कहा कि यहॉ अभी काफी कार्य किये जाने है। बैजनाथ झील में कार्यदायी संस्था ग्रामीण निर्माण विभाग एवं पर्यटन विभाग द्वारा बेहतर ढंग से कार्य किये जाने पर जिलाधिकारी ने सभी अधिकारियों की सराहना करते हुये बधाई दी।

यह भी पढ़ें 👉  Champawat: सीएम धामी ने किया खेल महाकुम्भ-मुख्यमंत्री चैम्पियनशिप ट्रॉफी-2026 का शुभारम्भ, ₹11 करोड़ पुरस्कार

जिला पर्यटन विकास अधिकारी कीर्ति चन्द्र आर्या ने अवगत कराया कि बैजनाथ झील में पर्यटन गतिविधियों को बढ़ावा देने तथा झील में बोटिंग एवं जौरबिंग बॉल का संचालन किये जाने के लिये टैण्डर प्रक्रिया के माध्यम से संजय परिहार को यह कार्य उपलब्ध कराया गया है, जिनके द्वारा झील में वर्तमान समय में 06 बोट एवं 06 जौरबिंग बॉल का संचालन किया जायेगा।
इस अवसर पर कार्यदायी संस्था ग्रामीण निर्माण विभाग के अधि0अभि0 रमेश चन्द्रा ने अवगत कराया कि बैजनाथ मंदिर एवं बैराज का सौन्दर्यीकरण कार्य हेतु 1 करोड़ 96 लाख 70 हजार की धनराशि का आगणित है जिसमें प्रथम चरण में 67.53 लाख की धनराशि अवमुक्त करायी गयी है तथ द्वितीय चरण के कार्य के लिये जिला योजना मद से 38.95 लाख की धनराशि अवमुक्त की गयी है जिससे बैजनाथ बैराज परिसर स्थित पुराने पंचायत भवन को तोड़कर इसके स्थान पर भूतल में ड्राइनिंग हॉल, किचन एवं पंचायत घर कार्यालय कक्ष व शौचालय का प्राविधान किया गया है, तथा प्रथम तल में इण्डोर सिटिंग एवं आऊटडोर सिटिंग का कार्य, झील परिसर की पूरी परीधि में आस्था पथ, विद्युतीकरण एवं पिलरों का निर्माण तथा रेलिंग का निर्माण कार्य तथा झील परिसर के समीप स्थित पार्कों का सौन्दर्यीकरण का कार्य कराया जाना प्रस्तावित है तथा भविष्य में लेजर शो का प्राविधान कर झील का सौन्दर्यीकरण किया जायेगा। इस अवसर पर स्थानीय लोक कलाकारों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम की सुन्दर प्रस्तुती दी गयी।

यह भी पढ़ें 👉  Almora News: अतिवृष्टि को लेकर डीएम की आपात बैठक, 2 सितंबर को स्कूल-कॉलेज और आंगनबाड़ी केंद्र बंद

इस अवसर पर उप जिलाधिकारी गरूड़ राजकुमार पाण्डेय, अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ एनएस टोलिया, जिला क्रीड़ा अधिकारी विनोद वल्दिया, सहायक अभियन्ता ग्रानिवि सुनील दताल, तहसीलदार तितिक्षा जोशी, थ्रीश कपूर, जनप्रतिनिधि, स्थानीय लोग, लोक कलाकार सहित संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन उमेश जोशी द्वारा किया गया।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  Rishikesh News: नाबालिग से दुष्कर्म मामले में मुख्य आरोपी समेत होटल मैनेजर और संचालक गिरफ्तार
Ad Ad Ad Ad Ad Ad
Mohan Joshi - Editor - Uttarakhand Morning Post
Mohan Chandra Joshi

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें

व्हाट्सऐप चैनल को फॉलो करें

फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें

टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें

हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें

Tags: Bageshwar Braking uttarakhand Khabar Uttarakhand Latest News Of Uttarakhand uttarakhand braking Uttarakhand News उत्तराखंड से खबर डीएम बागेश्वर डीएम विनीत कुमार देवभूमि उत्तराखंड बागेश्वर ब्रेकिंग बागेश्वर- दीपावली पर जनपदवासियों को मिली सौगात बैजनाथ झील में नौकायन का शुभारंभ

Related Stories

सीएम पुष्कर सिंह धामी और धनगौरी बरोलिया धराली में दुपट्टे के टुकड़े से बना था भाई-बहन का रिश्ता, अब धनगौरी ने सीएम धामी को भेजी राखी
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • राष्ट्रीय

धराली में दुपट्टे के टुकड़े से बना था भाई-बहन का रिश्ता, अब धनगौरी ने सीएम धामी को भेजी राखी

Mohan Chandra Joshi September 2, 2026
उत्तराखंड में भारी बारिश के बीच सड़क पर बहता पानी Uttarakhand Weather: आज भारी बारिश का अलर्ट, 172 सड़कें बंद; 11 की मौत, कब मिलेगी राहत
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • मौसम

Uttarakhand Weather: आज भारी बारिश का अलर्ट, 172 सड़कें बंद; 11 की मौत, कब मिलेगी राहत

Mohan Chandra Joshi September 2, 2026
UKPSC भर्ती परीक्षा कैलेंडर 2026-27 जारी UKPSC Exam Calendar: भर्ती परीक्षा कैलेंडर जारी, नवंबर से शुरू होंगी परीक्षाएं; देखें महत्वपूर्ण तिथियां
  • उत्तराखंड
  • रोजगार
  • हरिद्वार

UKPSC Exam Calendar: भर्ती परीक्षा कैलेंडर जारी, नवंबर से शुरू होंगी परीक्षाएं; देखें महत्वपूर्ण तिथियां

Mohan Chandra Joshi September 2, 2026
उत्तराखंड के पहाड़ी क्षेत्रों में भारी बारिश और घने बादल Uttarakhand Weather: मानसून का रौद्र रूप जारी, नैनीताल में 158 मिमी बारिश; इन जिलों में कल स्कूल बंद
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • मौसम

Uttarakhand Weather: मानसून का रौद्र रूप जारी, नैनीताल में 158 मिमी बारिश; इन जिलों में कल स्कूल बंद

Mohan Chandra Joshi September 1, 2026
ऋषिकेश में नाबालिग से दुष्कर्म मामले में गिरफ्तार आरोपी Rishikesh News: नाबालिग से दुष्कर्म मामले में मुख्य आरोपी समेत होटल मैनेजर और संचालक गिरफ्तार
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • देहरादून

Rishikesh News: नाबालिग से दुष्कर्म मामले में मुख्य आरोपी समेत होटल मैनेजर और संचालक गिरफ्तार

Mohan Chandra Joshi September 1, 2026
मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन जिलाधिकारियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से समीक्षा बैठक करते हुए Uttarakhand News: लंबित मामलों पर मुख्य सचिव सख्त, समयबद्ध निस्तारण और ई-ऑफिस लागू करने के निर्देश
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

Uttarakhand News: लंबित मामलों पर मुख्य सचिव सख्त, समयबद्ध निस्तारण और ई-ऑफिस लागू करने के निर्देश

Mohan Chandra Joshi September 1, 2026
  • Latest News
  • Most Popular
  • सीएम पुष्कर सिंह धामी और धनगौरी बरोलिया धराली में दुपट्टे के टुकड़े से बना था भाई-बहन का रिश्ता, अब धनगौरी ने सीएम धामी को भेजी राखी
    • उत्तराखंड
    • देहरादून
    • राष्ट्रीय

    धराली में दुपट्टे के टुकड़े से बना था भाई-बहन का रिश्ता, अब धनगौरी ने सीएम धामी को भेजी राखी

  • उत्तराखंड में भारी बारिश के बीच सड़क पर बहता पानी Uttarakhand Weather: आज भारी बारिश का अलर्ट, 172 सड़कें बंद; 11 की मौत, कब मिलेगी राहत
    • उत्तराखंड
    • देहरादून
    • मौसम

    Uttarakhand Weather: आज भारी बारिश का अलर्ट, 172 सड़कें बंद; 11 की मौत, कब मिलेगी राहत

  • UKPSC भर्ती परीक्षा कैलेंडर 2026-27 जारी UKPSC Exam Calendar: भर्ती परीक्षा कैलेंडर जारी, नवंबर से शुरू होंगी परीक्षाएं; देखें महत्वपूर्ण तिथियां
    • उत्तराखंड
    • रोजगार
    • हरिद्वार

    UKPSC Exam Calendar: भर्ती परीक्षा कैलेंडर जारी, नवंबर से शुरू होंगी परीक्षाएं; देखें महत्वपूर्ण तिथियां

  • उत्तराखंड के पहाड़ी क्षेत्रों में भारी बारिश और घने बादल Uttarakhand Weather: मानसून का रौद्र रूप जारी, नैनीताल में 158 मिमी बारिश; इन जिलों में कल स्कूल बंद
    • उत्तराखंड
    • देहरादून
    • मौसम

    Uttarakhand Weather: मानसून का रौद्र रूप जारी, नैनीताल में 158 मिमी बारिश; इन जिलों में कल स्कूल बंद

  • ऋषिकेश में नाबालिग से दुष्कर्म मामले में गिरफ्तार आरोपी Rishikesh News: नाबालिग से दुष्कर्म मामले में मुख्य आरोपी समेत होटल मैनेजर और संचालक गिरफ्तार
    • उत्तराखंड
    • क्राइम
    • देहरादून

    Rishikesh News: नाबालिग से दुष्कर्म मामले में मुख्य आरोपी समेत होटल मैनेजर और संचालक गिरफ्तार

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    लॉकडाउन में फंसे लोगों के लिए अच्छी खबर, ई-पास के लिए घर बैठे करें आवेदन

    • उत्तराखंड
    • राष्ट्रीय

    प्रवासी उत्तराखंडी भाई-बहन धैर्य रखें, सभी को सुरक्षित पहुंचाएंगे घर तक-सीएम

    • राष्ट्रीय
    • विदेश

    बडी खबर-लॉकडाउन में फंसे लोग जा सकेंगे अपने घर, गृह मंत्रालय ने जारी की गाइडलाइंस

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    कोरोना की जंग में उत्तराखंड कैबिनेट के महत्वपूर्ण फैसले

    • उत्तराखंड
    • जनपद
    • नैनीताल

    ब्रेकिंग:जंगल के रास्ते घरों को रवाना गौला श्रमिक, मौके पर पुलिस-पढ़ें पूरी खबर

Follow Us

  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram

Popular Categories

  • अध्यात्म (465)
  • अल्मोड़ा (628)
  • उत्तरकाशी (285)
  • उत्तरप्रदेश (119)
  • उत्तराखंड (25,347)
  • उधमसिंह नगर (1,330)
  • क्राइम (3,497)
  • खेल (364)
  • चंपावत (992)
  • चमोली (450)
  • जनपद (402)
  • टिहरी (303)
  • दुर्घटना (725)
  • देहरादून (11,167)
  • नैनीताल (6,501)
  • पर्यटन (215)
  • पिथौरागढ़ (481)
  • पौड़ी (314)
  • बागेश्वर (981)
  • मनोरंजन (37)
  • महानगर (151)
  • मौसम (1,179)
  • यात्रा (414)
  • राजनीति (411)
  • राष्ट्रीय (1,157)
  • रुद्रप्रयाग (720)
  • रोजगार (518)
  • विदेश (88)
  • शिक्षा (640)
  • संस्कृति (231)
  • स्वास्थ्य (1,373)
  • हरिद्वार (929)

About

सूचना एवं लोकसंपर्क विभाग, देहरादून (उत्तराखण्ड) में सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट डॉट कॉम न्यूज़ पोर्टल का मुख्य उद्देश्य देवभूमि उत्तराखंड की सत्य की कसौटी पर शत प्रतिशत खरी एवं प्रमाणिक खबरों से आम जनमानस को रूबरू कराने का प्रयास है।

Follow

Subscribe to notifications

Author

Editor – Mohan Chandra Joshi
Phone – +91 99271 64214 , 70600 64214
Email – uttarakhandmorningpost@gmail.com
Address – Indira Nagar 2, Bindukhatta, Lalkuan (Nainital), Uttarakhand

  • Home
  • Latest News
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram
© 2026, Uttarakhand Morning Post Website Developed & Maintained by Webtik Media All content and news on this website are published solely by the website owner. Webtik Media assumes no responsibility for its content. Developed by Webtik
Exclusive
धराली में दुपट्टे के टुकड़े से बना था भाई-बहन का रिश्ता, अब धनगौरी ने सीएम धामी को भेजी राखी धराली में दुपट्टे के टुकड़े से बना था भाई-बहन का रिश्ता, अब धनगौरी ने सीएम धामी को भेजी राखी Uttarakhand Weather: आज भारी बारिश का अलर्ट, 172 सड़कें बंद; 11 की मौत, कब मिलेगी राहत Uttarakhand Weather: आज भारी बारिश का अलर्ट, 172 सड़कें बंद; 11 की मौत, कब मिलेगी राहत UKPSC Exam Calendar: भर्ती परीक्षा कैलेंडर जारी, नवंबर से शुरू होंगी परीक्षाएं; देखें महत्वपूर्ण तिथियां UKPSC Exam Calendar: भर्ती परीक्षा कैलेंडर जारी, नवंबर से शुरू होंगी परीक्षाएं; देखें महत्वपूर्ण तिथियां Uttarakhand Weather: मानसून का रौद्र रूप जारी, नैनीताल में 158 मिमी बारिश; इन जिलों में कल स्कूल बंद Uttarakhand Weather: मानसून का रौद्र रूप जारी, नैनीताल में 158 मिमी बारिश; इन जिलों में कल स्कूल बंद Rishikesh News: नाबालिग से दुष्कर्म मामले में मुख्य आरोपी समेत होटल मैनेजर और संचालक गिरफ्तार Rishikesh News: नाबालिग से दुष्कर्म मामले में मुख्य आरोपी समेत होटल मैनेजर और संचालक गिरफ्तार