बागेश्वर: नितिन जोशी बने भाजयुमो के जिला महामंत्री
नियुक्ति से संगठन में उत्साह, कार्यकर्ताओं को मिली नई ऊर्जा
बागेश्वर, उत्तराखंड: भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) बागेश्वर जिले में नितिन जोशी को जिला महामंत्री नियुक्त किया गया है। उनकी नियुक्ति से कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है।
नितिन जोशी इससे पहले हिंदू जागरण मंच, विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल सहित विभिन्न संगठनों में सक्रिय भूमिका निभा चुके हैं। उनकी पहचान एक हिंदूवादी नेता और सक्रिय सामाजिक कार्यकर्ता के रूप में रही है।
भाजयुमो जिलाध्यक्ष आदर्श कठायत ने कहा कि नितिन जोशी की नियुक्ति से संगठन को नई ऊर्जा मिलेगी। उनकी नेतृत्व क्षमता और कार्यकर्ताओं के साथ मजबूत तालमेल संगठन को और सशक्त बनाएगा।
नितिन जोशी के जिला महामंत्री बनने पर भाजपा प्रदेश महामंत्री कुंदन परिहार, भाजपा जिलाध्यक्ष बागेश्वर प्रभा दानू गढ़िया, बागेश्वर विधायक पार्वती दास, राज्य मंत्री शिव सिंह बिष्ट, सुरेश गढ़िया, बलवंत भौर्याल, संजय परिहार, रवि करायत, दीपक गस्याल और मनोज बचखेती सहित कई नेताओं ने खुशी जताई।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें


