बागेश्वर: त्योहारों पर चाक-चौबंद रहेगी सुरक्षा- व्यवस्था ,पुलिस प्रशासन अलर्ट

- नगर में दीपावली पर सुरक्षा और शांति व्यवस्था को लेकर पुलिस प्रशासन की बैठक
- मनमानी की तो सख्ती बरतेगी पुलिस, होगा मुकदमा, शांति व्यवस्था की अपील।
Bageswar News: दीपावली पर्व के मद्देनजर पुलिस प्रशासन अलर्ट मोड पर है सोमवार को पुलिस प्रशासनिक अधिकारियों ने कोतवाली में व्यापार मंडल के पदाधिकारियों तथा नगर के गणमान्य लोगों के साथ शांति बैठक आयोजित की। बैठक में अधिकारियों ने समस्त व्यापारियों से नगर में शांति और यातायात व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग की अपील की तथा साथ ही अराजक तत्वों पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी भी दी।
त्यौहार में सामाजिक सौहार्द बनाए रखने , सरयू बगड़, नया बागनाथ पुल में पर्याप्त विद्युत व्यवस्था, पटाखे विस्फोटक पदार्थ के विक्रय में सावधानी बरतने, यातायात व्यवस्था की समुचित व्यवस्था, सहित नगर में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए उपजिलाधिकारी की अध्यक्षता में बैठक हुई।
इस दौरान उपजिलाधिकारी हरगिरि ने सभी व्यापारियों सीएलसी सदस्यों,और आमजन से त्योहार के मौके पर शांतिपूर्वक दीपावली मनाने का निर्णय लिया गया।
इस दौरान पुलिस उपाधीक्षक शिवराज सिंह राणा ने सभी व्यापारियों से दीपावली में कानून व्यवस्था दुरूस्त रखने के लिए सहयोग की अपील की। वही कोतवाल कैलाश नेगी ने सभी व्यापारियों से यातायात, शांति व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग की अपील की। वही अराजकता फैलाने पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी।
इस दौरान तहसीलदार दीपिका आर्या, वरिष्ठ नागरिक कल्याण न्यास के अध्यक्ष रणजीत सिंह बोरा,नवीन लाल साह, इंद्र सिंह परिहार, व्यापार मंडल के जगदीश कार्की, पूर्व व्यापार मंडल अध्यक्ष हरीश सोनी, अनिल कार्की आदि मौजूद थे।
- गोविन्द सिंह की रिपोर्ट
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें