Uttarakhand: केदारनाथ में हेलीकॉप्टर हादसे की जांच के आदेश , पढ़ें पूरी अपडेट
देहरादून। अपर सचिव तथा मुख्य कार्यकारी अधिकारी नागरिक उड्डयन सी रविशंकर ने मीडिया को जानकारी दी कि मंगलवार को केदारनाथ से गुप्तकाशी कोे जा रहे आर्यन एविएशन हेलीकॉप्टर कंपनी के हेलीकॉप्टर क्रैश दुर्घटना में पायलट सहित 7 लोगों की मृत्यु की सूचना प्राप्त हुई है। दुर्घटना मंगलवार को प्रातः लगभग 11ः40 बजे हुई। मृतकों में पायलट कैप्टन अनिल (मुंबई निवासी) सहित कुल 07 यात्री थे। इनमें से तीन यात्री गुजरात, एक यात्री कर्नाटक तथा एक यात्री झारखण्ड से था। एक अन्य यात्री की जानकारी अभी एकत्रित की जा रही है। मुख्य कार्यकारी अधिकारी नागरिक उड्डयन ने बताया कि दुर्घटना के कारणों की पूरी जानकारी जांच के बाद ही प्राप्त होगी। जिलाधिकारी स्तर पर जांच बिठाई गई है। एसडीआरएफ तथा पुलिस की टीम द्वारा घटनास्थल पर रेस्क्यू व रिकवरी ऑपरेशन संचालित किया जा रहा है।
इस अवसर पर सूचना महानिदेशक बंशीधर तिवारी भी उपस्थित थे।
- अगले आदेशों तक हेली सेवा पर फिलहाल रोक
देहरादून। शासन ने अगले आदेशों तक हेली सेवा पर रोक भी लगा दी है। केदारनाथ में अभी भी मौसम खराब है। यहां बर्फबारी हो रही है। ये फैसला आज सुबह हुए हादसे को देखते हुए लिया गया है।
- दुर्घटना में हैलीकॉप्टर के पायलट सहित कुल 07 लोगों की दु:खद मृत्यु हुई है।
रुद्रप्रयाग। अवगत कराना है कि, आज तकरीबन समय 12 बजे के आसपास जनपद रुद्रप्रयाग के स्थान केदारनाथ से यात्रियों को वापस गुप्तकाशी लेकर आने वाला आर्यन एवियशन का हैलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त होकर गरुड़चट्टी के पास गिर गया था।
इस दुर्घटना की सूचना प्राप्त होने पर केदारनाथ में नियुक्त स्थानीय पुलिस, एसडीआरएफ, एनडीआरएफ, जिला प्रशासन की टीमें तत्काल रेस्क्यू कार्य हेतु दुर्घटनास्थल पर पहुंची।
इस दुर्घटना में हैलीकॉप्टर के पायलट सहित कुल 07 लोगों की दु:खद मृत्यु हुई है।
इन दुर्घटना में मृत हुए व्यक्तियों के सम्बन्ध में स्थानीय पुलिस प्रशासन द्वारा अग्रिम आवश्यक कार्यवाही की जा रही है।
1 श्री अनिल सिंह – पायलट, (उम्र 57 वर्ष) निवासी मुम्बई, महाराष्ट्र
2 श्रीमती उर्वी बराड (25 वर्ष) भावनगर, गुजरात
3 श्रीमती कृति बराड (30 वर्ष) भावनगर, गुजरात
4 श्रीमती पूर्वा रामानुज (26 वर्ष) भावनगर, गुजरात
5 श्रीमती सुजाता (56 वर्ष) अन्ना नगर, चेन्नई
6 श्रीमती कला (50 वर्ष) अन्ना नगर, चेन्नई
7 श्री प्रेम कुमार (63 वर्ष) अन्ना नगर, चेन्नई

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी में 23वीं प्रादेशिक पुलिस हॉकी प्रतियोगिता 2026 का भव्य समापन, 46वीं वाहिनी पीएसी बनी विजेता