नैनीताल

हल्द्वानी के बनभूलपुरा क्षेत्र में पुलिस ने नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 35 नशीले इंजेक्शन के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया। आरोपी के कब्जे से B-GESIC के 10 और AVIL के 25 इंजेक्शन बरामद हुए। पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर आरोपी के आपराधिक इतिहास की जांच शुरू कर दी है।... Read More
मुख्य विकास अधिकारी अरविन्द कुमार पाण्डेय के औचक निरीक्षण में हल्द्वानी विकासखंड कार्यालय में पांच कर्मचारी अनुपस्थित और सात कर्मचारी स्वीकृत अवकाश के बिना गैरहाजिर मिले। कुल 12 कर्मचारियों के मामले में स्पष्टीकरण मांगने और जवाब संतोषजनक न होने पर संबंधित दिन का वेतन आहरित न करने के निर्देश दिए गए। वहीं, भीमताल विकासखंड कार्यालय में तीन कर्मचारी अनुपस्थित मिलने पर उनकी सेवा समाप्ति की कार्रवाई के लिए जिलाधिकारी को संस्तुति भेजने की बात कही गई।... Read More
हल्द्वानी की बीएससी बायोटेक्नोलॉजी छात्रा नंदिनी ने Himalayan Twacha ब्रांड के माध्यम से हिमालयी जड़ी-बूटियों और प्राकृतिक सामग्री से हस्तनिर्मित साबुन तैयार करने का उद्यम शुरू किया है। बुरांश, सी-बकथॉर्न, नीम और एलोवेरा जैसे स्थानीय उत्पादों को आधुनिक उद्यमिता से जोड़कर वह अपनी अलग पहचान बना रही हैं। सरस मेले सहित विभिन्न आयोजनों में स्टॉल मिलने से उनके उत्पादों को बाजार और नए ग्राहक मिल रहे हैं।... Read More
नैनीताल जिले के रामनगर स्थित छोई गांव के किशनपुर पड़ाव में 58 वर्षीय विमला देवी का शव घर से कुछ दूरी पर संदिग्ध परिस्थितियों में मिला। महिला अकेले रहती थीं, जबकि उनके बच्चे बाहर रहते हैं। परिजनों ने गांव के एक युवक पर हत्या की आशंका जताई है। फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए हैं। पुलिस पुरानी रंजिश समेत सभी संभावित पहलुओं पर जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद मौत की वास्तविक वजह स्पष्ट होगी।... Read More
हल्द्वानी के हीरानगर क्षेत्र में निर्माणाधीन मकान में घुसकर गार्ड से मारपीट करने और कॉपर वायर लूटने के मामले का पुलिस ने खुलासा किया है। पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से पॉलीकैब कॉपर वायर के दो बॉक्स और करीब छह किलो जला हुआ कॉपर वायर बरामद किया है। मामले में बरामदगी के आधार पर बीएनएस की धारा 317(2) भी जोड़ी गई है।... Read More
नैनीताल के चीना पीक जंगल क्षेत्र से 6 नवंबर की शाम लापता हुए अर्णव कुमार सिंह की तलाश लगातार जारी है। एसएसपी डॉ. मंजुनाथ टीसी के निर्देशन में नैनीताल पुलिस, SDRF, वन विभाग, डॉग स्क्वॉड और ड्रोन टीमों की मदद से दुर्गम जंगलों में सघन कॉम्बिंग की जा रही है। पुलिस ने युवक के संबंध में जानकारी देने के लिए आमजन से सहयोग की अपील की है।... Read More
दीपावली की छुट्टियों में चंडीगढ़ से बेरीनाग घर लौट रहे युवक को हल्द्वानी में टैक्सी दिलाने का झांसा देकर सुनसान स्थान पर ले जाकर लूटपाट की गई। पुलिस ने करीब 100 सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालकर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। उनके कब्जे से आईफोन, सोने की बाली, हेडफोन और पांच हजार रुपये बरामद किए गए।... Read More
नैनीताल और हल्द्वानी में सादगी एवं सम्मान के साथ मनाया गया राज्य स्थापना दिवस, दिवंगत आंदोलनकारियों को श्रद्धांजलि देकर निरस्त किए सांस्कृतिक कार्यक्रम नैनीताल/हल्द्वानी, 09... Read More
मंडलायुक्त दीपक रावत और जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने दीपावली पर जनपदवासियों को शुभकामनाएं देते हुए सुरक्षित, स्वच्छ और पर्यावरण अनुकूल त्योहार मनाने की अपील की। अधिकारियों ने आतिशबाजी के दौरान बच्चों, बुजुर्गों और पशु-पक्षियों की सुरक्षा का विशेष ध्यान रखने की सलाह दी।... Read More
उत्तराखंड क्रांति दल के पूर्व केंद्रीय अध्यक्ष और नैनीताल के पूर्व विधायक डॉ. नारायण सिंह जंतवाल का 66 वर्ष की आयु में निधन हो गया। राज्य आंदोलन, क्षेत्रीय अस्मिता और जनहित के मुद्दों पर उनकी सक्रिय भूमिका रही।... Read More