हल्द्वानी: ‘एन असिस्टेंस फॉर लाइफ’ का निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 200 लोगों ने उठाया लाभ
मुफ्त जांच, दवाइयों का वितरण और स्वास्थ्य जागरूकता पर जोर

हल्द्वानी। ढाल सोसाइटी के सहयोग से राजकीय प्राथमिक विद्यालय, घुनी नंबर-2, बच्ची नगर कटघरिया में ‘एन असिस्टेंस फॉर लाइफ’ संस्था द्वारा निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उद्देश्य आम लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराना और स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना रहा।
विशेषज्ञ डॉक्टरों ने किया स्वास्थ्य परीक्षण
शिविर में स्त्री रोग, शिशु रोग, सामान्य रोग एवं नेत्र रोग विशेषज्ञों की टीम ने मरीजों की जांच कर आवश्यक परामर्श दिया। साथ ही जरूरतमंदों को निःशुल्क दवाइयां भी वितरित की गईं।
200 लोगों ने उठाया लाभ
करीब 200 लोगों ने शिविर में पहुंचकर स्वास्थ्य परीक्षण कराया और सेवाओं का लाभ उठाया। स्थानीय लोगों ने संस्था के इस सराहनीय प्रयास की प्रशंसा की।
भविष्य में भी होंगे ऐसे आयोजन
संस्था की अध्यक्षा मेघा भट्ट ने बताया कि भविष्य में भी इस तरह के स्वास्थ्य शिविर आयोजित किए जाएंगे, ताकि अधिक से अधिक जरूरतमंदों तक स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाई जा सकें। आयोजन में संस्था के सदस्यों का विशेष सहयोग रहा।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें


