देहरादून- नगर निगम में महापौर सहित 100 पार्षदों ने ली शपथ , सीएम धामी भी रहे मौजूद
![](https://uttarakhandmorningpost.com/wp-content/uploads/2025/02/IMG-20250207-WA0035.jpg)
नगर निगम के प्रशासक/ आयुक्त विनय शंकर पांडेय ने दिलाई शपथ।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल और कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा शपथ ग्रहण समारोह में रहे मौजूद।
![](https://uttarakhandmorningpost.com/wp-content/uploads/2025/02/IMG-20250207-WA0031.jpg)
उत्तराखंड के सबसे बडे नगर निगम देहरादून के नवनिर्वाचित मेयर सौरभ थपलियाल सहित सभी 100 पार्षदगणों ने शुक्रवार को अपने पद और गोपनीयता की शपथ ली। नगर निगम देहरादून के प्रांगण में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में आयुक्त विनय शंकर पांडेय ने नव निर्वाचित मेयर को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। इसके बाद मेयर ने सभी नव निर्वाचित पदाधिकारियों को शपथ दिलाई।
![](https://uttarakhandmorningpost.com/wp-content/uploads/2025/02/IMG-20250207-WA0037.jpg)
शपथ ग्रहण समारोह में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल, कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा, जिलाधिकारी सविन बंसल सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक और बडी संख्या में नगर निगम की जनता मौजूद थी।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें