हल्द्वानी:- 40 व्यापारियों ने ली सदस्यता
प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल कर सदस्यता अभियान जोरों पर, आज 40 व्यापारियों ने ली सदस्यता
हल्द्वानी। प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल का सदस्यता अभियान जोरों पर चल रहा है।
प्रांतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल द्वारा ग्रामीण इकाई मुखानी कुसुमखेड़ा में सदस्यता अभियान आज गुरूवार को छठें दिन भी जारी रहा। प्रांतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के जिलाध्यक्ष विपिन गुप्ता ने बताया कि आगे भी सदस्यता अभियान जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि आज छठें
दिन सेंट्रल हाॅस्पिटल से कुसुमखेड़ा चौराहे तक सदस्यता अभियान चलाया गया जिसमें करीब 40 व्यापारियों ने प्रांतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल की सदस्यता ग्रहण की।
सदस्यता अभियान के दौरान जिलाध्यक्ष विपिन गुप्ता, सदस्यता प्रभारी पवन जोशी, कौशलेन्द्र भट्ट, जिला महामंत्राी हर्ष वर्धन पांडे, महिला प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष कुसुम दिगारी, गीता बिष्ट, महिला प्रकोष्ठ की सचिव व नामित पार्षद रेनु टंडन, मनीष अग्रवाल, अतुल प्रताप सिंह सहित कई व्यापारी प्रतिनिधि मौजूद रहे।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें