हल्द्वानी: शहर से लेकर ग्रामीण अंचलों तक होली की धूम
कुमाऊनी और ब्रज भाषा के मनमोहक होली गीतों से होल्यारों ने बांधा समां
नैनीताल/हल्द्वानी। एकादशी के दिन रंग पड़ने के साथ ही जिले भर में होली गायन की धूम शुरू हो गई है। जगह-जगह बैठकी होली का आयोजन किया जा रहा है। जगह-जगह होली गायन सिलसिला जारी है। महिलाएं भी घर-घर जाकर होली की महफिलें सजाने लगी हैं। राग और फाग के साथ होली में स्वांग रचाए जा रहे हैं। महिलाएं ठुमके लगाने का मौका भी नहीं चूक रही हैं। ये महफिलें अब होली के दिन तक जमकर चलेंगी। धीरे-धीरे मौसम बदल रहा है, उसी तरह होली का रंग भी लोगों पर चढ़ने लगा है। शहर में हर तरफ रंगों का त्योहार दिखने लगा है। महिलाएं रंगों के त्योहार के माध्यम से संदेश देना और स्वांग कर कुरीतियों पर चोट करने का काम खूब कर रही हैं। तल्ली हल्द्वानी शक्ति बिहार, प्रगति विहार, इंद्रपुरी सतवाल कालोनी में भी महिलाओं ने होली गयान किया।
इस दौरान स्थानीय पार्षद मनोज जोशी, मुनि देवी, चंपा मेलकानी, नीमा बेलवाल, शालू रावत, गीता सती सहित कई महिलाए मौजूद रही।

वहीं दूसरी ओर दमुवाढुंगा बेड़ीखत्ता में ब्लाॅक कांग्रेस काठगोदाम हल्द्वानी के महामंत्री हरक सिंह भंडारी के निवास स्थान पर होली का आयोजन किया गया। जिसमें क्षेत्रा के लोगों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। कार्यक्रम में पहाड़ी लोकगीत व होली गीतों की धूम रही। कार्यक्रम में राजेंद्र सिंह बिष्ट, भूपेंद्र सिंह बिष्ट, शंकर भंडारी, गणेश वर्मा, भास्कर कांडपाल, प्रदीप अनेरिया, गिरीश पांडे, भुवन जोशी, बीना भंडारी, ममता, हेमा भंडारी, आशा, माया सहित कई लोग मौजूद थे।

भूमिया देवी मंदिर में होली गायन
शहर हल्द्वानी के विठोरिया नंबर 1 स्थित भूमिया देवता मंदिर में रंग पड़ने के साथ ही सायं कालीन बेला में पुरुषों की होली का आयोजन किया गया । खड़ी होली परंपरा के अंतर्गत एवं कोरोना संक्रमण से बचने के उपाय के माध्यम से सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए होली को इस वर्ष भूमिया मंदिर होली समिति के द्वारा मंदिर में ही करने का निश्चित किया गया है। जिसके अंतर्गत होली का प्रारंभ किया गया। इसके माध्यम से सर्वप्रथम गणेश स्तुति सिद्धि को दाता विघ्न विनाशन के साथ होली प्रारंभ की गई। तत्पश्चात विभिन्न देवताओं का आवाहन करते हुए होली के गीतों का गायन किया गया।
इस अवसर पर विभिन्न कॉलोनियों एवं गांव के होल्यार उपस्थित रहे। जिनमें तारा सिंह रौतेला, भूपाल सिंह गैडा, गौरीशंकर काण्डपाल, गंगा सिंह परिहार, नैन सिंह रौतेला, श्यामसुंदर मिश्र, हरि कृष्ण कुटौला,पूरन सिंह बिष्ट आदि रहे।
कुसुमखेड़ा में महिलाओं और पुरुषों की होली
होली की धूम सब जगह मची हुई है । फागोत्सव के इस माहौल में जहां भी देखो महिलाओं और पुरुषों की होलियां हो रही हैं। हर कोई होली के रंग में सराबोर है।

शहर हल्द्वानी के कुसुमखेड़ा क्षेत्र में हर्ष विहार के अंतर्गत पूनम काण्डपाल के निवास पर महिला होली का आयोजन किया गया, जिसमें गांव की महिलाओं ने कुमाऊंनी और ब्रज दोनो ही भाषा में गीतों को गाकर होली का समां बांध दिया।
सिद्धि को दाता विघ्न विनाशन के साथ शुरू हुई होली में महिलाओं के द्वारा केसरिया रंग किसने उड़ाया किसने उड़ाया गुलाल, आओ-आओ ब्रजराज खेलें होली, होली खेले रघुबीरा अवध में, कैसी रही दिन-रात सीता बन में अकेली कैसे रही आदि होली के गीतों को गाया गया।
इस अवसर पर सोनी तिवारी, माया फर्त्याल, पुष्पा कनवाल, पूनम तिवारी,जानकी, ममता दीपा ,कुसुम, भावना, तारा, जयश्री तिवारी आदि उपस्थित रहे।
मधुबन बैंकट हॉल में होली मिलन समारोह
हल्द्वानी। श्रमजीवी पत्रकार यूनियन द्वारा गुरूवार को नैनीताल रोड स्थित मधुबन बैकेट हाल मे होली मिलन समारोह आयोजित किया गया। होली मिलन समारोह में पहुंचे मेयर सहित कई अधिकारियो और पत्रकारो ने शिरकत की। इस दौरान लोक गायिका दीपा नगरकोटी और विजय मेहता ने होली के गीतो पर सबको थिरकने पर मजबूर कर दिया। सभी ने एक दूसरे को अबीर गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाए दी। श्रमजीवी पत्रकार यूनियन द्वारा नैनीताल रोड स्थित मधुबन बैकेट हाल मे होली मिलन समारोह आयोजित किया गया। इस दौरान मेयर डाॅ. जोगेंद्र पाल सिंह रोतैला, आप के प्रदेश प्रवक्ता समित टिक्कू, प्रांतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल महानगर अध्यक्ष योगेश शर्मा, दर्जा राज्य मंत्री प्रकाश हर्बोला, भाजपा जिला अध्यक्ष प्रदीप बिष्ट, कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता दीपक बल्यूटिया, पूर्व दर्जा राज्य मंत्री ललित जोशी, कांग्रेस के जिला महामंत्री हेमंत साहू पार्षद मधुकर श्रोत्रित, मनोज जोशी आदि ने शिरकत की। मुख्य अतिथि श्रमजीवी पत्रकार यूनियन के प्रदेश महामंत्री विश्वजीत सिंह नेगी भी समारोह मे पहुंचे और उन्होंने भी पत्रकारो और उपस्थित सभी लोगो को अबीर गुलाल लगा कर होली की शुभकामनाए दी।

इस दौरान मेयर सहित तमाम लोगो ने होली के गीतो पर जमकर थिरके। वही एसपी सिटी डाॅ, जगदीश चंद्र, एसडीएम विवेक राय, सिटी मजिस्ट्रेट रिचा सिंह, तहसीलदार नितेश डांगर, पूर्ति निरिक्षक रवि सनवाल, जिला उद्योग केंद्र के महाप्रबंधक विपिन कंबोज ने भी होली मिलन समारोह मे पहुंच कर अबीर गुलाल लगा कर सभी को होली की शुभकामनाए दी। इस मौके पर मुख्य अतिथि श्रमजीवी पत्रकार यूनियन के प्रदेश महामंत्री विश्वजीत सिंह नेगी भी समारोह मे पहुंचे और उन्होंने भी पत्रकारो और उपस्थित सभी लोगो को अबीर गुलाल लगा कर होली की शुभकामनाए दी। इस मौके पर जिलाध्यक्ष सर्वेद्र बिष्ट, महामंत्री भूपेंद्र रावत, प्रदेश उपाध्यक्ष तारा चंद्र जोशी, प्रदेश सचिव अरविंद मलिक, महानगर अध्यक्ष योगेश शर्मा, महामंत्री पुष्कर अधिकारी, जिला मीडिया प्रभारी हर्ष रावत, जिला कोषाध्यक्ष एएन तिवारी, कमल जगाती, मो. शोएब खान, भूपेश कनौजिया, भावनाथ पंडित, संजय कनेरा, चंद्र प्रकाश, संजय कुमार, उवेश सिद्धिकी, दीप बिष्ट, दिनेश पांडे, नागेश दुबे, गुडडू रजवार, शेर अफगन, अजय कुमार, कमल राजपाल, नवनीत सिंह, लक्ष्मण मेहरा, दीपक भंडारी, गोविंद बिष्ट, शरद पांडे, उधम सिंह नगर जिलाध्यक्ष राजीव चावला, शैलेंद्र सिंह आदि मौजूद थे।

अंबेडकर पार्क में होली की धूम
लालकुआ। उत्तराखंड श्रमजीवी पत्रकार यूनियन द्वारा आयोजित होली मिलन समारोह में होलियारों ने जमकर आनंद उठाया, कार्यक्रम में जहां पत्रकारों ने होली गायन किया तो वहीं पूर्व मंत्री हरीश चंद्र दुर्गापाल ने ढोलक में थाप देकर ठुमका लगाया।
यहां प्रेस क्लब के समीप स्थित अंबेडकर पार्क में आयोजित उत्तराखंड श्रमजीवी पत्रकार यूनियन की लालकुआ इकाई द्वारा आयोजित होली मिलन समारोह में क्षेत्र के गणमान्य लोगों सहित महिलाओं ने बढ़ चढ़कर भाग लिया। पत्रकारों ने होली की बधाई देते हुए एक दूसरे को गले लगा कर शुभकामनाएं दी। इस दौरान कार्यक्रम में पहुंचे पूर्व कैबिनेट मंत्री हरीश चंद्र दुर्गापाल ने होली गा कर होली मिलन का शुभारंभ किया, नगर की महिला होलियारों ने होली के गीत गा कर कार्यक्रम में समा बांध दिया।

होली महोत्सव में एसपी सिटी डॉ जगदीश चंद्र, उप जिलाधिकारी ऋचा सिंह, पुलिस क्षेत्राधिकारी प्रमोद कुमार शाह, लालकुआं कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार, भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप बिष्ट, लालकुआ चेयरमैन लालचंद सिंह, अधिशासी अधिकारी राजू नबियाल, कांग्रेस अध्यक्ष सरदार गुरदीप सिंह, कांग्रेस के बिंदुखत्ता ब्लॉक अध्यक्ष प्रमोद कॉलोनी, भाजपा के बिंदुखत्ता के मंडल अध्यक्ष दीपक जोशी, वरिष्ठ भाजपा नेता हेमंत नरूला, व्यापार मंडल अध्यक्ष दीवान सिंह बिष्ट, सभासद राजलक्ष्मी पंडित, कांग्रेसी नेता हरेंद्र बोरा, पूर्व ब्लाक प्रमुख संध्या डालाकोटी, पूर्व चेयरमैन रामबाबू मिश्रा पवन कुमार चौहान, पूरन सिंह रजवार, किरन डालाकोटी, हेमवती नंदन दुर्गापाल, लक्ष्मण खाती, बॉबी सम्बल, जीवन कबड्वाल और संजीव शर्मा ने भी होली के गीतों में जमकर ठुमके लगाए।



सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें