हल्द्वानी-वंदे मातरम ग्रुप ने नव वर्ष पर निर्धन बच्चों को बांटे गर्म कपड़े
पार्टियों में पैसा खर्च करने से अच्छा है जरूरतमंदों की करें मदद:शैलेंद्र सिंह दानू
हल्द्वानी। वंदे मातरम ग्रुप द्वारा नव वर्ष के अवसर पर शुक्रवार को देर शाम एक मुस्कान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिंसमे वंदे मातरम् ग्रुप द्वारा जरूरतमंद निर्धन बच्चों को ठंड से बचाव के लिए गर्म कपड़े वितरित किए गए।
इस दौरान वंदे मातरम् ग्रुप के शैलेन्द्र दानू ने कहा है हमारी टीम द्वारा हर संभवतः लोगो की मदद को लेकर तैयार है। उन्होंने कहा कि जहां एक ओर लोग नव वर्ष के अवसर पर पाटिॅयों का आयोजन कर हजारों लाखों रुपये खर्च किया जाता है, तो वहीं वंदे मातरम् ग्रुप टीम द्वारा जरुरतमंदों की मदद की जाती है। उन्होंने कहा कि वंदे मातरम् ग्रुप द्वारा पार्टी नहीं करके जरूरतमंद और निर्धन बच्चों को गर्म कपड़े वितरित किए गए। उन्होंने सभी लोगों से अपील की पार्टियों में पैसा खर्च करने से अच्छा जरूरतमंद लोगों की मदद करके पुण्य कमा सकते हैं। वहीं टीम द्वारा बच्चों को दिए गये गर्म कपड़े पाकर बच्चों के चेहरे खिल उठे।
इस मौके पर शैलेन्द्र सिंह दानू, अभिनव वार्ष्णेय, शरद पाल आर्य, चंद्रशेखर परगाई, ललित परगाई, पंकज दानू, भावना आर्य, प्रदीप गौतम, अक्षत पाठक आदि मौजूद थे।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



 
 
 
 

 
                                                          
                                                          
                                                          
                                                          
                                                         