हल्द्वानी- पौने दो लाख के साथ सात जुआरी दबोचे
पौने दो लाख नगदी के साथ सात जुआरी दबोचे
सटीक सूचना पर मुखानी पुलिस की कार्रवाई
(क्राइम रिपोर्टर- दीपक भंडारी)
हल्द्वानी। मुखानी पुलिस द्वारा सात जुआरियों को गिरफ्तार कर पौने दो लाख की नगदी बरामद की है। पुलिस ने सातों जुआरियों के खिलाफ मुकदमा
दर्ज करते हुए न्यायालय में पेश करने की तैयारी कर रही है।
जानकारी के अनुसार मुखानी पुलिस को मुखबिर की सूचना मिली की शहर में लाखों को जुआ चल रहा है। सूचना सटीक होने पर मुखानी थानाध्यक्ष सुशील कुमार ने मय टीम के साथ बताए गए स्थान गैस गोदाम तिराहे पर छापेमारी की तो पुलिस ने मौके से सात जुआरियों को गिरफ्तार किया है। मौके पर पुलिस ने जुआरियों के पास से 1,87,400 की नगदी व ताश के पत्ते बरामद किए। पूछताछ के दौरान पकड़े गए जुआरियों ने अपना नाम गौरव बिष्ट पुत्र प्रमोद बिष्ट निवासी बंजरग बिहार मुखानी, नितिन शाही पुत्र दिवान सिंह शाही निवासी कुसुमखेड़ा, पप्पू पुत्र धीरज निवासी आरटीओ रोड़ मुखानी, संजू डसीला पुत्र भोपाल सिंह निवासी रेशमबाग मुखानी, सौरभ जोशी पुत्र सुभाष चन्द्र जोशी निवासी छडैल
मुखानी, खजान कांडपाल पुत्र लक्ष्मीदत्त कांडपाल निवासी कुसुमखेड़ा मुखानी, पूरन सिंह पुत्र हरीश सिंह निवासी कुसुमखेड़ा मुखानी बताया।
पुलिस ने कार्रवाई करते हुए न्यायालय में पेश करने की तैयारी कर रही है। सफलता मिलने वाली टीम में थानाध्यक्ष सुशील कुमार, एसआई नीरज वल्दिया,
केदार, अमर सिंह, संजय, संतराम कांडपाल शामिल रहे।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें