हल्द्वानी- पुलिस ने प्राइमरी स्कूल कठघरिया में हुई चोरी का किया खुलासा
हल्द्वानी। राजकीय प्राथामिक विद्यालय कठघरिया की रसोईघर में हुई चोरी का मुखानी पुलिस ने खुलासा करते हुए दो आरोपी को मय चोरी का माल सहित गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी युवकों के खिलाफ कार्रवाई कर न्यायालय में पेश किया जहां से उसे जैल भेज दिया। पकड़े गए दोनों आरोपी पूर्व में जेल जा चुके है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार राजकीय प्राथामिक विद्यालय कठघरिया की प्राचार्य की ओर से मुखानी थाना पुलिस को तहरीर सौंपते हुए कहा कि बीते 23 दिसंबर को उनके विद्यालय के रसोई घर का ताला तोड़ कर अज्ञात चोरों द्वारा वहां रखे खाना बनाने के बर्तन व पुराने लोहे के टुकड़े सहित अन्य सामान चोरी कर लिया।
मुखानी थानाध्यक्ष सुशील कुमार ने मामले पर कार्रवाई करते हुए अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करते हुए एसआई महेश जोशी के नेतृत्व में एक टीम गठित की गई। पुलिस कार्रवाई के दौरान कठघरिया रोड पर पनियाली निवासी ललित राणा उर्फ लालू पुत्र त्रिलोक सिंह व ग्राम देवपुर देवका मुखानी निवासी मोहित देवका पुत्र बच्ची सिंह देवका को गिरफ्तार किया। जिनके पास से पुलिस ने चारी किया हुआ माल भी बरामद कर लिया। थानाध्यक्ष सुशील कुमार ने बताया कि पकड़े गए दोनों आरोपियों पर मुकदमें दर्ज है और दो बार जेल जा चुक है। पुलिस ने दोनों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए न्यायालय में पेश किया गया जहां से दोनों को जेल भेज दिया।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें