हल्द्वानी- कांग्रेस की अंदरूनी कलह फिर उजागर ,कार्यकर्ताओं ने लगाया यह आरोप
अब कांग्रेस कार्यकर्ताओं के निशाने पर आए जिलाध्यक्ष
नए ब्लॉक अध्यक्षों के मनोनयन पर तीखी प्रतिक्रिया , हिटलर शाही का आरोप
हल्द्वानी। कांग्रेस संगठन की अंदरूनी कलह थमने का नाम नहीं ले रही है। अब नैनीताल जिलाध्यक्ष के खिलाफ कार्यकर्ताओं ने मोर्चा खोल दिया है।
कांग्रेस में अंदरूनी कलह दिन ब दिन सतह पर आ रही है। अब नैनीताल जिला अध्यक्ष कार्यकर्ताओं के निशाने पर हैं। धारी में पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष प्रताप बर्गली की अध्यक्षता में हुई बैठक में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कहा कि 31 दिसम्बर को धारी, रामगढ़ व ओखलकांडा के चयनित ब्लॉक अध्यक्षों को जिलाध्यक्ष सतीश नैनवाल द्वारा हटाते हुए नए ब्लॉक अध्यक्षों का मनोनयन किया गया है। जिसमें ब्लॉक कांग्रेस कार्यकर्ताओं की सहमति नहीं ली गयी है। वक्ताओं ने कहा कि जिलाध्यक्ष के इस नादिरशाही फरमान को कार्यकर्ता कतई बर्दाश्त नहीं करेंगे। वक्ताओं ने कहा कि वे शीघ्र ही इसके विरोध में कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी, सह प्रभारी, पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत से मुलाकात कर शिकायत करेंगे।
वक्ताओं ने कहा कि कार्यकर्ताओं को संगठन में बैठे कुछ लोगों द्वारा हतोत्साहित किया जा रहा है। बैठक में प्रताप बर्गली, सुरेश अघरिया, पूरन सिंह डंगवाल, देवेन्द्र सिंह डंगवाल, चंदन सिंह बिष्ट, देवेन्द्र चन्द्र, पूरन मिश्रा , राजेन्द्र सिंह बिष्ट, लाल सिंह बिष्ट, संजय डंगवाल, सतीश आर्या, ललित महतोलिया, पूरन शर्मा, खिवराज सिंह बिष्ट आदि थे।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें