हल्द्वानी (दु:खद खबर):-गरीबों के मसीहा समाजसेवी गुरविंदर सिंह चड्ढा का निधन
हल्द्वानी। उत्तराखंड से आज की दुखद खबर ,हल्द्वानी के प्रमुख समाजसेवी सभी के सुख दुख में हमेशा अग्रणी रहने वाले , गरीबों के मसीहा सरदार गुरविंदर सिंघ चड्ढा का आज सुबह तड़के 2:30 बजे निधन हो गया है।
राज्य में आरटीआई को एक नई पहचान देने वाले गुरविंदर सिंह चड्ढा के निधन से हल्द्वानी समेत पूरे कुमाऊं क्षेत्र में शोक फैल गया है हमेशा गरीबों के इलाज में सबसे अधिक बढ़-चढ़कर भागीदारी करने वाले चड्डा के असमय चले जाने से गहरा शोक व्याप्त है। गौरतलब है कि श्री चड्ढा गरीब असहाय दीन दुखी लोगों की मदद एवं उपचार के लिए 24 घंटे तत्पर रहते थे। वह आजीवन गरीब मजलूमों की मदद के अलावा ज्वलंत समस्याओं के निराकरण के लिए जूझते रहे।
सूचना अधिकार से भ्रष्टाचार की पोल खोलने वाले व पहाड़ से आने वाले गरीब मरीजों का अच्छा उपचार करने के लिए संघर्ष करने वाले गुरविन्दर चढ्ढा लंबे समय से हल्द्वानी में सामाजिक कामों में लगे थे। उन्होंने पहाड़ से आने वाले गरीबों के इलाज में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उन्होंने भतीॅ कराने, दवा उपलब्ध कराने से लेकर घर छोड़ने तक की व्यवस्था खुद करते थे। जनता की समस्याओं को प्रशासन के सामने रखने में भी उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही।
स्वर्गीय चड्ढा का अंतिम संस्कार आज 3:00 बजे किए जाने का समाचार मिल रहा है गली नम्बर 3 गोबिन्द पुरा भोटिया पड़ाव हल्द्वानी निवासी चड्ढा के निधन की सूचना के बाद उनके घर पर तांता लगा हुआ है ।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें